Majhi Ladki Bahin Yojana List 2024 : आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का मकसद राज्य में महिलाओं के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा भी राज्य में माझी लड़की बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। माझी लड़की बहिन योजना 2024 के तहत, महाराष्ट्र सरकर सभी पात्र 21 से 65 वर्ष की आयु के बीच की महिलाओं को हर महीने1500 रुपए की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित करती है।
महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं की सामाजिक स्थिति और जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने माझी लड़की बहिन योजना 2024 की लाभार्थी सूची जारी की है। ऐसे में राज्य के सभी स्थायी निवासी महिलाएं, जिन्होंने इस योजना में आवेदन किया है, वे अब इस लाभार्थी सूची की जाँच आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकती है। माझी लड़की बहिन योजना के तहत केवल उन्हें ही वित्तीय सहायता प्राप्त होगी, जिनका नाम Majhi Ladki Bahin Yojana लाभार्थी list में होगा। आइए, जानते हैं कि इस योजना लाभार्थी सूची में ऑनलाइन नाम कैसे जांचें ?
17 अगस्त 2024 में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Sarkar) की 'माझी लड़की बहिन योजना' की शुरुआत हुई है । इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।
यह योजना राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए है।
इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने दी जाने वाली राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है।
राज्य के सभी आवेदक जिन्होंने पहले ही इस योजना में आवेदन कर दिया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी लाभार्थी सूची ऑनलाइन देख सकते हैं।
लाभार्थी सूची की ऑनलाइन सुविधा होने से अब आवेदकों को किसी सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
लाभार्थी सूची में चयनित सभी लाभार्थियों को सरकार से हर महीने वित्तीय सहायता मिलेगी।
माझी लड़की बहिन योजना 2024 (Majhi Ladki Bahin Yojana) में महाराष्ट्र राज्य की सभी स्थाई निवासी महिला नागरिक लाभ के लिए पात्र होंगी।
आवेदक महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
महाराष्ट्र माझी लड़की बहिन योजना में विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा और बेघर महिलाएं लाभ के लिए आवेदन कर सकती हैं।
आवेदक महिला के पास आधार लिंक बैंक खाता का होना अनिवार्य है।
महिला के पूरे पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जिन परिवार की संयुक्त वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक उन्हें इस राज्य योजना से बाहर रखा गया है।
परिवार का कोई भी सदस्य आय करदाता है, तो उस परिवार की महिलाएं इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती है।
ऐसी महिलाएं, जिनके परिवार का कोई सदस्य किसी सरकारी विभाग, उपक्रम, बोर्ड, भारत सरकार या राज्य के स्थानीय निकाय में नियमित/स्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं या सेवानिवृत्ति के बाद आहरणकर्ता हैं तो उन्हें योजना के लाभ से वंचित किया गया है।
ऐसी महिलाएं, जिन्हें सरकार के अन्य विभागों के माध्यम से क्रियान्वित किसी वित्तीय योजना के माध्यम से 1500 रुपए या उससे अधिक की धनराशि का लाभ मिल रहा है।
आवेदक महिला का कोई भी पारिवारिक सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद/विधायक नहीं होना चाहिए।
इस योजना के अंतर्गत पात्र होने के लिए महिलाओं के परिवार के सदस्यों के पास ट्रैक्टर को छोड़कर कोई चार पहिया वाहन रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए।
आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
पहचान पत्र
बैंक खाता
जाति प्रमाण पत्र (केवल एसी/एसटी के लिए)
मूल निवास प्रमाण-पत्र
आयु प्रमाण
परिवार राशन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
परिवार का आय प्रमाण-पत्र (पीले और नारंगी राशन कार्ड धारकों को आय प्रमाण की आवश्यकता नहीं है)
महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप 'नारी शक्ति दूत' ऐप का नाम दिया गया है। इस ऐप के माध्मय से कोई भी लाभार्थी 'माझी लड़की बहिन योजना' में आवेदन कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों तरह के स्मार्ट फोन के लिए उपलब्ध है। अगर आप इस योजना में घर बैठे अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते/सकती हैं। इसके अलावा, जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, वे आंगनवाड़ी वर्कर, सेतु सुविधा केंद्र, ग्राम सेवक, आशा वर्कर या वार्ड अधिकारी से संपर्क कर योजना में अपना नाम दर्ज करा सकती हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
PM Kisan 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये।
यूपी पशुधन बीमा योजना: गाय-भैंस के बीमा पर 85% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन।
यूपी आलू बीज अनुदान: ₹1,000 प्रति क्विंटल, जरूरी दस्तावेज।
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
चक्रवात का अलर्ट! किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, गेहूं-चना की बुवाई पर रोक
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये