कृषि मजदूरों को कृषि यंत्र खरीदने पर 5,000 रुपए की सब्सिडी

कृषि मजदूरों को कृषि यंत्र खरीदने पर 5,000 रुपए की सब्सिडी
शेयर पोस्ट

कृषि यंत्र अनुदान योजना: भूमिहीन श्रमिकों को 5,000 रु. की सहायता, जानें पूरी प्रक्रिया

krishi yantra yojana Scheme 2025 : कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र अनुदान योजना (Krishi Yantra Subsidy Scheme) के अंतर्गत अनुमोदित कृषि यंत्रों (approved agricultural implements) की खरीद पर कृषकों की श्रेणी के आधार पर अनुदान दिया जाता है। इसमें एससी/एसटी, लघु और सीमांत एवं सामान्य वर्ग के किसानों को यंत्रों की खरीद लागत पर अधिकतम 40-50 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलती है। इस कड़ी में भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने भूमिहीन खेतिहर मजदूरों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए एक बड़ी पहल की है। इसके तहत सरकार राज्य के भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को कृषि यंत्र और उपकरण पर 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता (सब्सिडी) देगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य  भूमिहीन कृषि मजदूरों की कार्य कुशलता बढ़ाकर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। आइए, जानते हैं कि कृषि मजदूरों को किन यंत्रों एवं उपकरणों के लिए सब्सिडी दी जा रही है और इसके लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है?

खास सब्सिडी योजना की शुरुआत (Launch of special subsidy scheme)

राजस्थान कृषि विभाग के अनुसार, बजट घोषणा के तहत भूमिहीन खेतिहर मजदूरों की कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए कृषि यंत्र व उपकरण पर 5 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए एक खास सब्सिडी योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत ऐसे खेतिहर मजदूर लाभ के पात्र माने जाएंगे, जिनके नाम कोई कृषि योग्य भूमि नहीं है। भूमिहीन कृषि मजदूर का मोबाइल नंबर और बैंक खाता जन आधार से जुड़ा होना जरूरी है। भूमिहीन कृषि श्रमिकों को भी तकनीकी रूप से सशक्त बनाना इस योजना का उद्देश्य है, ताकि वे आधुनिक कृषि यंत्रों से जुड़कर बेहतर आजीविका प्राप्त कर सकें।

योजना में कैसे होगा कृषि श्रमिकों का चयन? (How will agricultural workers be selected in the scheme?)

इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर लाभार्थियों के चयन के लिए सरपंच की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें कृषि पर्यवेक्षक सदस्य सचिन और बीडीओ व पटवारी सदस्य होंगे। जिले में ग्राम पंचायत वार लक्ष्यों का आवंटन किया जाएगा।  लक्ष्य के अनुसार कृषि श्रमिकों का चयन नियमानुसार किया जाएगा, जिसके लिए जन आधार से एक ही आवेदन स्वीकार हो सकेगा। गठित कमेटी द्वारा प्राथमिकता से भूमिहीन कृषि श्रमिकों की सूची में महिला कृषि श्रमिक, एससी, एसटी, बीपीएल और अन्य कृषि मजदूरों का चयन किया जाएगा।  

कैसे करें आवेदन? (How to apply?)

कमेटी की ओर से चयनित कृषि श्रमिकों को कृषि पर्यवेक्षकों द्वारा इस योजना के लिए “राज किसान साथी” मोबाइल ऐप पर जन आधार नंबर से आवेदन करना होगा। प्रशासनिक मंजूरी होने के बाद पंजीकृत फर्मों से 45 दिन के भीतर कृषि यंत्र खरीदने होंगे। इसके बाद सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन (Physical verification) किया जाएगा। इसके बाद कृषि श्रमिक के बैंक खाते में 5 हजार रुपए की अनुदान राशि ऑनलाइन हस्तांतरित हो सकेगी। 

किन यंत्रों व उपकरणों के लिए मिलेगा अनुदान (For which machines and equipment will the grant be given)

राज्य कृषि विभाग द्वारा इस योजना के तहत चयनित श्रमिकों को 30 से अधिक कृषि यंत्र व उपकरणों के लिए अनुदान मिलेगा। इसमें वी शेप हेवी रेक कम बंड मेकर, 12 दातों की रेक माय हैंडल, उन्नत हैंड हो मय हैंडल, ट्यूबलर मेज शेलर, खुरपी 3 ईंची, हैंड कल्टीवेयर, उन्नत सरेटेड सिकल, मैन्युअल नेपसेक स्प्रेयर 8 लीटर व 16 लीटर, प्रेशर बॉटल स्प्रेयर 2 लीटर, झाड़ी कांटने की कैंची, घास काटने की मशीन, ड्रिबलर, टिविन व्हील हो, ग्रांउड नट डिकार्टिकेटर (सिटिंग टाइप), ग्राउंड नट स्ट्रिपर, काटन स्टॉक पुलर जॉ टाइप, शुगरकेन स्ट्रिपर, फ्रूट हार्वेस्टर, व्हील बरो, ग्राम कटिंग मशीन, नवीन डिबलर, रोटेरी डिबलर, कोनो विंडर, इटर से कम इंट्रा रो विडर, ग्रास विड स्लेसर, कॉटन प्लकर बैटरी ऑपरेटेड, ड्रम सीडर, स्टबल कल्कटर, ट्वीन व्हील हो, रोटरी मेज सेलर, सोलर ऑपरेटेड नेपसेक स्प्रेयर जैसे आधुनिक कृषि यंत्र व उपकरण शामिल है।  

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 55 HP

For Price Click Here