PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th installment : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश में किसानों के कल्याण के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन्हीं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi) भी शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को साल 2018 में देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छोटे किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से लागू किया गया था।
सरकार ने पीएम सम्मान निधि योजना (PM Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत कुछ पात्रता मानदंड (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया) तय किया है, इन मानदंड को पास करने वाले किसानों को एलिजिबिलिटी के आधार पर हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। किसानों के बैंक खाते में यह राशि 2-2 हजार रुपए की तीन समान किस्तों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से जमा कराई जाती है यानी हर चार महीने के अंतराल पर सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपए भेजती है। हाल ही में 28 फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए गए थे। वहीं, अब देशभर के करोड़ों किसानों को योजना की 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान की 17वीं किस्त का लाभ आपको मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आप पीएम किसान योजना (PM Kisan) का बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि 17वीं किस्त को लेकर अपडेट क्या है और किसानों को किस्त का पैसा कब तक मिल सकता है।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि (PM KISAN Samman Nidhi) के तय प्रावधानों के अनुसार, उन पात्र लाभार्थी किसानों को किस्त का लाभ दिया जाता है, जिनके खाते की आधार सीडिंग, भू-सत्यापन और पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा है। ऐसे में अगर आप पात्र लाभार्थी है और आपके खाते की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी है, तो आपको योजना की 17वीं किस्त का पैसा मिल सकता है, लेकिन आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो तुरंत ये काम निपटा ले, नहीं तो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। जाे किसान ई-केवाईसी पूरी करवा लेंगे, वे किस्त का लाभ पा सकेंगे। ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) योजना की आधिकारिक पोर्टल pmkisan . gov . in पर ओटीपी आधारित ईकेवाईसी के तहत यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी (eKYC) के लिए अपने निकटतम सीएससी सेंटर या बैंक से संपर्क कर ईकेवाईसी कर सकते हैं। वहीं, जो किसान तय समय तक भू-सत्यापन करवा लेंगे, उन्हें भी 17वीं किस्त का पैसे मिल सकता है।
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत पात्र लाभार्थी है और अपनी बेनिफिशियरी स्थिति (Beneficiary Status) की जांच करना चाहते हैं कि 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो आप नीचे बताए जा रहे कुछ स्टेप्स को फॉलों कर लाभार्थी स्टेट्स चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1 : बेनिफिशियरी स्थिति (Beneficiary Status) चेक करने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की ऑफिशियल वेबसाइट https :// pmkisan. Gov. in /# About पर जाना होगा।
स्टेप 2 : ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर PAYMENT SUCCESS (पेमेंट सक्सेस) टैब में भारत का नक्शा दिखेगा।
स्टेप 3 : इसके दांयी ओर (right side) किसानों का कोना (FARMER'S CORNER) का सेक्शन दिखाई देगा।
स्टेप 4 : इस सेक्शन में आपको “अपनी स्थिति जानें (Know Your Status) ” का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना हैं।
स्टेप 5 : इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपको अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) दर्ज करें और कैप्चा कोड को भरकर ओटीपी प्राप्त करें।
स्टेप 6 : इसके बाद आपके ई-केवाईसी (eKYC) पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज कर गेट डिटेल के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7 : इसके बाद आपके आपके सामने “आपकी स्थिति (KNOW YOUR STATUS)” का टैब आ जाएगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आप योजना की अगली किस्त के लाभ लेने के पात्र हैं या नहीं।
उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी 2024 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM KISAN Samman Nidhi) के तहत 16वीं किस्त जारी की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर इस केंद्रीय क्षेत्र की योजना के अंतर्गत 16वीं किस्त के रूप में 21 हजार करोड़ रुपए की धन राशि देश के करोड़ों किसानों के खाते में सीधे हस्तांतरित की थी। 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को योजना की 17वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि जून में चुनावी परिणाम घोषित होने के बाद यह किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इस विषय पर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, इस योजना के तहत 17वीं किस्त के तौर पर इस बार लगभग 18 हजार करोड़ रुपए जारी किए जाने की संभावना है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?