महोगनी की खेती से किसान बनेंगे करोड़पति, जानिए खेती का सही तरीका

महोगनी की खेती से किसान बनेंगे करोड़पति, जानिए खेती का सही तरीका
शेयर पोस्ट

महोगनी पेड़ की खेती: कम भूमि वाले किसानों को करवाएंगी करोड़ों की आमदनी

महोगनी पेड़ की खेती से ऐसे छोटे एवं सीमांत किसान जिनके पास आधा एकड़ से पांच एकड़ तक की जमीन है, वो अब करोड़पति बन सकते हैं। आज हम एक पेड़ की खेती की जानकारी लेकर आए हैं, जिससे आप मात्र कुछ ही सालों एक एकड़ जमीन से करोड़ों की आमदनी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आज हम जिस पेड़ की खेती के बारे में बता रहे हैं वह महोगनी का पेड़ है। यदि किसान महोगनी पेड़ की खेती व्यापारिक उद्देश्य से करता है, तो वह महोगनी के पूर्ण विकसित पेड़ से अच्छी कमाई कर सकता है। महोगनी का पेड़ बहुत ही कीमती पेड़ है। इसके पेड़ का सभी भागों को बाजार में अच्छी कीमतों पर बेचा जा सकता है, क्योंकि इस पेड़ के सभी भाग उपयोगी होते हैं। महोगनी पेड़ की लकड़ी से लेकर खाल, बीज और पत्तियां तक बाजार में अच्छे भाव पर बिकते हैं। इसके बीज बाजार में एक हजार रुपए किलो तक बिकते हैं और इसके पेड़ को जल से भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। कम खेती वाले किसान अगर इस अधिक उपयोगी पेड़ की खेती करें तो वह भी आसानी से बढि़या मुनाफा कमा कर अमीर बन सकते हैं। इस पोस्ट में आपको महोगनी पेड़ की खेती की पूरी जानकारी दी जा रही है।

महोगनी वृक्ष के सभी भाग बहुत उपयोगी

भूरे रंग की लकड़ी वाले महोगनी वृक्ष को पानी से नुकसान नहीं पहुंचता है। इसके  वृक्ष को बहुत ही कीमती वृक्ष माना जाता है, इसके वृक्ष के सभी भागों को उपयोग में लाया जाता है। इसके वृक्ष की खाल, लकड़ी और पत्तियां तक बाजार में बिकती हैं। महोगनी वृक्ष की लकड़ी का उपयोग जहाज, कीमती गहने, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट की वस्तुएं एवं मूर्तियों को बनाने में किया जाता है। क्योंकि इसकी लकडि़यां मजबूत होती है और यह सालों-साल तक खराब भी नहीं होती है। इसके पेड़ में औषधीय गुण भी होते हैं, जिसकी वजह से इसके छाल, फूल एवं बीजों का उपयोग शक्तिवर्धक दवा बनाने में होता है। इसकी पत्तियों और बीजों के तेल का उपयोग मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स एवं कीटनाशक बनाने में किया जाता है, क्योंकि इसके पेड़ों पर मच्छर और कीट नहीं लगते हैं। इसके अलावा, महोगनी वृक्ष के तेल का इस्तेमाल साबुन, पेंट एवं कई तरह की दवाइयां बनाने में भी होता है। इसके छाल और पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह के रोगों से बचाव के लिए भी होता है। महोगनी पेड़ खासकर व्यापारिक उद्देश्य के लिए होता है, क्योंकि यह अत्यधिक मजबूत और टिकाऊ पेड़ होता है। यदि किसान भाई व्यापारिक उद्देश्य से किसी पेड़ की खेती करना चाहते हैं, तो महोगनी पेड़ की खेती कर सकते हैं।   

महज 12 साल में किसान बन सकते हैं करोड़पति

कम लागत और बंपर मुनाफे के लिए किसान महोगनी पेड़ों की खेती कर सकते हैं। महोगनी एक ऐसा पेड़ है, जिसकी खेती किसानों को कम लागत में करोड़ों रुपए का मुनाफा दे सकती है। इसकी लकड़ी, बीज, छाल, पत्तियाें को बाजार में अच्छी कीमतों पर बेचकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि, इसकी खेती करने वाले किसानों को धैर्य की जरूरत है। क्योंकि इसका पेड़ पूर्ण रूप से उत्पादन देने के लिए 12 साल तक का समय लेता है। एक एकड़ जमीन में महोगनी के लगभग 100 पेड़ लगाए जाएं तो मात्र 12 साल बाद किसान करोड़पति बन सकता है। महोगनी के पेड़ 12 साल में पूर्ण रूप से परिपक्व हो जाते हैं। इसके बीज बाजार में करीब 1 हजार रुपये प्रति किलो के भाव से बिकते हैं। इसके अलावा, इसकी लकड़ी की थोक कीमत बाजार में 2000 से 2300 रुपए प्रति घनफीट है। यह एक औषधीय पौधा भी है। इसकी पत्तियों और छाल में औषधीय गुण होते है। इसके बीजों और फूलों का उपयोग कई तरह के बीमारियों में औषधि बनाने के लिए किया जाता है। इस तरह एक एकड़ में महोगनी की खेती से किसान भाई आराम से करोड़ रुपये तक का मुनाफा कमा सकता है।

भारत में मिनी ट्रैक्टर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

महोगनी पेड़ों की खेती कैसे करें?

महोगनी के पेड़ों की खेती उस जगह नहीं की जा सकती है, जहां तेज हवाएं चलती है। क्योंकि इन पेड़ों की जड़े कम गहरी होती है और इसके पेड़ लंबाई में 60 से 200 फीट तक होते हैं। भारत में इसकी खेती ऊंचे स्थानों छोड़कर कहीं भी की जा सकती है। किसानों को इसकी व्यापारिक खेती कम हवा वाले क्षेत्र में ही करना चाहिए। इसकी खेती किसी भी उपजाऊ मिट्टी, अच्छी जल निकासी और सामान्य पीएच वाली भूमि पर आसानी से की जा सकती है। किसान महोगनी के पेड़ों की खेती के लिए जल भराव वाली भूमि एवं पथरीली भूमि का चयन न करें। महोगनी के पेड़ों को उचित जलवायु व तापमान की आवश्यकता होती है। इसके पेड़ उष्णकटिबंधीय जलवायु के होते हैं। इसके पेड़ों को अच्छे से विकास करने के लिए सर्दियों में 15 और गर्मियों में 35 डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है। अधिक वर्षा इसके पेड़ों के लिए सही नहीं होती है। क्योंकि इनकी जड़े ज्यादा गहराई में नहीं होती है। 

महोगनी के पौधों को लगाने का सही समय 

महोगनी की खेती के लिए इसके पौधों की रोपाई खेतों में जून एवं जुलाई के महीने में की जाती है। क्योंकि यह समय मानसून का होता है। इसके पौधों की व्यापारिक खेती के लिए इस समय को ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। मानसून के दौरान पौधों को विकास करने के लिए सही तापमान और मौसम मिल जाता है। इसके पौधों की खेतों में रोपाई करने के लिए सबसे पहले खेत में एक महीना पहले 4 से 6 फीट की दूरी रखते हुए 2 फीट चौड़े और 1 फीट गहरे गढ्ढे बना लें। इन तैयार सभी गढ्ढों के बीच पर्याप्त दूरी का विशेष ध्यान रखें। तैयार सभी गढ्ढो में जैविक खाद को मिट्टी में मिलाकर भर दें। इसके बाद इन गढ्ढो में महोगनी के पौधों की रोपाई करें। इसके बाद अच्छे से सिंचाई कर दें। रोपाई के लिए महोगनी के पौधों को आप किसी भी पंजीकृत सरकारी नर्सरी से खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसके पौधों को नर्सरी में भी तैयार किया जा सकता है। लेकिन इसके पौधों की नर्सरी तैयार करने में अधिक समय व लागत लगती है। इसलिए महोगनी के पौधों को खरीद कर रोपाई करना ज्यादा सही होता है। 

महोगनी पौधों की सिंचाई 

इसके पौधों रोपाई मानसून के दौरान की जाती है। इस दौरान इसके पौधों को सिंचाई की भी अधिक जरूरत नहीं होती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में इसके पौधों को 5 से 7 दिनों के पश्चात पानी देना चाहिए। इसके अलावा, सर्दियों के मौसम इसके पौधों को 15 से 20 दिनों के अंतराल में पानी देना चाहिए। इसके पौधे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, पौधों को पानी की आवश्यकता भी कम होती चली जाती है। इसके पूरी तरह से विकसित पौधों को साल में करीब 5 से 7 सिंचाई की आवश्यकता होती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
New Holland
Eicher
Farmtrac
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2700 cc 46 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 40 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here