ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

हरियाणा में गंगा भैंस ने एक दिन में 31 लीटर दूध देकर बनाया नया रिकॉर्ड

हरियाणा में गंगा भैंस ने एक दिन में 31 लीटर दूध देकर बनाया नया रिकॉर्ड
पोस्ट -23 अप्रैल 2023 शेयर पोस्ट

हरियाणा की ’गंगा’ भैंस ने राष्ट्रीय डेयरी मेला, करनाल  में सबसे ज्यादा दूध देकर जीता प्रथम पुरस्कार

हरियाणा में दूध उत्पादन के लिए लोगों द्वारा उच्च नस्ल की गाय और भैंसों का पालन किया जाता है। इन उच्च नस्ल की गाय और भैंसों की दूध देने की क्षमता अन्य नस्ल के पशुओं से कहीं ज्यादा होती है। हरियाणा में कुछ ऐसी भैंसें हैं, जो अपनी दूध उत्पादन क्षमता के लिए जाना जाती है और इनकी कीमत लग्जरी कारों से कहीं अधिक होती है। हम जिस उच्च नस्ल की भैंस के बारे में बात कर रहे हैं, वह मुर्रा नस्ल की भैंस है। इस नस्ल की भैंस दुनिया में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए जानी जाती है और पशुपालकों में लोकप्रिय है। इसी कड़ी में “गंगा” नाम की मुर्रा नस्ल भैंस इन दिनों चर्चा में हैं। खास बात ये है कि इस भैंस का मालिक हिसार के रहने वाले हैं। हिसार जिले के सोरखी गांव में “गंगा” नाम की इस भैंस ने एक दिन में 31 लीटर दूध देकर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी गंगा कई रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” में दर्ज करवा चुकी है। इसके अलावा, आप “गंगा” भैंस की कीमत सुन हैरान रह जाएंगे। आईये, ट्रैक्टर गुरु के इस लेख के माध्यम से इस पूरी खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं कि “गंगा” नाम की इस भैंस ने कौन-कौन से रिकॉर्ड कब-कब अपने नाम किए हैं?

New Holland Tractor

पशुपालन विभाग से मिला 21 हजार रुपए का ईनाम  

भैंस के मालिक किसान जय सिंह ने बताया कि करनाल में आयोजित राष्ट्रीय डेयरी में मेले में भैंस गंगा ने एक दिन में 31 किलो 100 ग्राम दूध देकर प्रथम पुरस्कार जीता है। साथ ही गंगा ने इस साल पंजाब और हरियाणा में नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। भैंस गंगा के मालिक जय सिंह को पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा 21 हजार रुपए का ईनाम मिला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने साल 2011 में पत्नी के साथ पशुपालन शुरू किया था। 

गंगा भैंस की कीमत 15 लाख रुपए तक पहुंची

जयसिंह ने बताया गंगा हर महीने 60 हजार रुपये का दूध देती है। गंगा की आयु अभी 15 वर्ष है। हमने इसे जब खरीदा था तब इसकी आयु 5 वर्ष की थी। उन्होंने बताया कि वह गंगा को अपने बच्चे की तरह देख भाल करते हैं। इसे हर रोज 13 किलो फीड और दो किलो गुड़ खिलाया जाता है। इसके अलावा, गंगा को प्रति दिन कई अलग-अलग प्रकार के पोषक मिश्रण भी खिलाया जाता है। गंगा को 3 किग्रा. सूखा तुड़ा, 10-12 किग्रा हरा चारा भी खाने के लिए दिया जाता है। जयसिंह बताते हैं कि गंगा को हर 5 घंटे के पश्चात पानी भी पिलाया जाता है। दिन में लगभग 8 घंटे इसकी देखभल की जाती है। गंगा भैंस के मालिक बताते है कि उनके पास कई भैंस है। लेकिन गंगा नाम की यह मुर्रा भैंस सबसे अधिक दुग्ध का उत्पादन करती है। वह इससे प्राप्त दूध को 65 रुपये प्रति किलो तक बेचते हैं। गंगा की दुध देने की क्षमता को देकर लोग इससे खरीदने के लिए 15 लाख रुपए तक की कीमत लगा चुके हैं। 

नेशनल और इंटरनेशनल रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं भैंस मालिक जयसिंह

भैंस मालिक जयसिंह का कहना है कि उनकी भैंस 31 लीटर दूध देकर इस साल एक नया रिकॉर्ड बना चुकी है। अब वह गंगा के जरिए नेशनल और इंटरनेशनल रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। इस कारण किसान जयसिंह इसके 15 लाख रुपए मिलने पर भी इसे नहीं बेच रहे हैं। 

गंगा नाम की मुर्रा भैंस ने अब तक ये रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं

गंगा मुर्रा भैंस एक दिन में 31 लीटर दूध देकर इन दिनों चर्चा में हैं। इस भैंस ने करनाल में लगे राष्ट्रीय डेयरी में प्रथम स्थान हासिल कर 21 हजार रुपए की ईनाम राशि भी अपने नाम की है। इस भैंस ने इससे पहले साल 2015 में एक दिन में 26 किलो 306 ग्राम और 26 किलो 209 ग्राम, साल 2017 में 1 दिन में 26 किलो 900 ग्राम, साल 2019 में एक दिन में 26 किलो 118 ग्राम, साल 2021 में 1 दिन में 27 किलो 330 ग्राम और अब 2023 में 31 किलो 100 ग्राम दूध देकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर प्रथम पुरस्कार जीता है।  
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर