जलभराव और दलदली वाले खेतों के लिए कौन-सा ट्रैक्टर खरीदें?
दलदली जमीनों के लिए भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर्स, उनके फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी
तराई वाले इलाकों और दलदली जमीनों पर खेती करना आम खेतों के मुकाबले सबसे चुनौतीपूर्ण होता है। जब मानसून की बारिश के दौरान खेतों में कई फीट तक पानी और गहरा कीचड़ जमा हो जाता है, तो साधारण 2WD ट्रैक्टरों के पिछले पहिए फिसलने (Slippage) लगते हैं और ट्रैक्टर कीचड़ में धंस जाता है। ऐसी कठिन परिस्थितियों के लिए 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) ट्रैक्टर सबसे उपयुक्त माने जाते हैं।
इन ट्रैक्टरों में बेहतर ट्रैक्शन, कम स्लिपेज, अधिक इंजन बैकअप टॉर्क, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता मिलती है। साथ ही संतुलित वजन और 4WD तकनीक के कारण ये दलदली और जलभराव वाले खेतों में कम धंसते हैं और आसानी से काम करते हैं।
यदि आप भी ऐसे ट्रैक्टर की तलाश में हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी दमदार प्रदर्शन करे, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है। इस लेख में हम दलदली जमीन के लिए भारत के कुछ सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों, उनके फीचर्स और कीमत की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।
जलभराव वाले खेतों के लिए ट्रैक्टर में कौन-से फीचर्स होने चाहिए?
दलदली और जलभराव वाले खेतों के लिए ट्रैक्टर खरीदते समय केवल HP (हॉर्सपावर) देखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इन महत्वपूर्ण फीचर्स पर भी जरूर ध्यान दें।
- 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) तकनीक: चारों पहियों तक इंजन की शक्ति पहुंचने से ट्रैक्टर कीचड़ और पानी भरे खेतों में बेहतर ट्रैक्शन (ग्रिप) बनाए रखता है।
- हाई बैकअप टॉर्क: पडलिंग, गहरी जुताई और भारी लोड वाले कार्यों के दौरान इंजन पर अचानक दबाव बढ़ने या RPM कम होने पर भी इंजन को बंद होने से बचाता है।
- उच्च हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता: भारी पडलर, रोटावेटर, रिवर्सिबल MB प्लाऊ और अन्य कृषि उपकरणों को आसानी से उठाने और संचालित करने में सक्षम बनाती है।
- ऑयल इमर्स्ड ब्रेक: कीचड़ और नमी वाले वातावरण में भी प्रभावी, सुरक्षित और लंबे समय तक टिकाऊ ब्रेकिंग प्रदर्शन प्रदान करते हैं।
- पावर स्टीयरिंग: कीचड़युक्त खेतों, संकरे मेड़ों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित करने में मदद करता है।
- हाई ग्राउंड क्लीयरेंस: दलदली, असमतल और जलभराव वाले खेतों में ट्रैक्टर की बेहतर आवाजाही सुनिश्चित करता है। साथ ही, मिट्टी या कीचड़ से टकराने और धंसने की संभावना कम करता है।
- मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन: केज व्हील के साथ पडलिंग, रोटावेटर, रिवर्सिबल MB प्लाऊ, मल्चर और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड प्रदान करता है।
दलदली जमीनों पर खेती के लिए लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल्स
आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे जलभराव एवं दलदली क्षेत्रों के किसानों के बीच 50 से 55 HP श्रेणी के कुछ आधुनिक 4WD ट्रैक्टर सबसे भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरे हैं। शक्तिशाली इंजन, उन्नत 4WD तकनीक, बेहतर ट्रैक्शन और हाई-परफॉर्मेंस हाइड्रोलिक सिस्टम की बदौलत ये ट्रैक्टर 3-बॉटम MB प्लाऊ, रोटावेटर, सुपर सीडर, मल्चर तथा भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे कठिन कृषि कार्यों को अधिक दक्षता के साथ पूरा करते हैं। नीचे भारत के सबसे लोकप्रिय 4WD ट्रैक्टरों की विस्तृत जानकारी दी गई है।
मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट 4WD
मैसी फर्ग्यूसन 254 DynaSmart 4WD 50 HP श्रेणी का एक आधुनिक और हाई-परफॉर्मेंस ट्रैक्टर है, जिसे तराई वाले इलाकों में धान की पडलिंग, गहरी जुताई, रोटावेटर और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे कठिन कृषि कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है।
इसका 3-सिलेंडर, 2700 cc इंजन, सुपरशटल के साथ 12 फॉरवर्ड+12 रिवर्स कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन, 2050 kgf की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और 4WD तकनीक कीचड़युक्त खेतों (दलदली जमीन) में बेहतरीन ट्रैक्शन, कम स्लिपेज और उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करते हैं।
इसके अलावा क्वाड्रा PTO, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक, पावर स्टीयरिंग और 58 लीटर फ्यूल टैंक क्षमता लंबे समय तक आरामदायक और भरोसेमंद संचालन में मदद करते हैं। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹9.07 लाख से ₹9.50 लाख तक है। राज्य, वैरिएंट और डीलर के अनुसार कीमत में बदलाव संभव है।
आयशर 557 4WD प्राइमा जी3
आयशर 557 4WD प्राइमा G3 50 HP श्रेणी का एक बेहद शक्तिशाली, आधुनिक और बहुउपयोगी 4WD ट्रैक्टर है। इसे विशेष रूप से भारी कृषि कार्यों, कीचड़ वाले खेतों (पडलिंग) और कठिन से कठिन रास्तों पर ढुलाई के लिए डिजाइन किया गया है।
इसमें 50 HP का 3-सिलेंडर, 3300 cc आयशर वाटर-कूल्ड इंजन, 8 Forward + 2 Reverse पार्शियल सिंक्रोमेश साइड-शिफ्ट ट्रांसमिशन, मल्टी-स्पीड एवं रिवर्स PTO, 2100 kgf हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग जैसे आधुनिक फीचर्स हैं।
इसका 4WD सिस्टम, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस पानी भरे खेतों में बेहतर ट्रैक्शन और उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करता है। करीब 65 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक लंबे समय तक बिना बार-बार ईंधन भरवाए काम करने में भी मदद करता है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹9.06 लाख से ₹9.68 लाख तक है।
महिंद्रा नोवो 605 DI 4WD V1
महिंद्रा नोवो 605 DI 4WD V1 55 HP श्रेणी का एक प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस वाला बहुमुखी ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से गहरी जुताई, धान की पडलिंग, रोटावेटर और भारी व्यावसायिक ट्रॉली ढुलाई जैसे कठिन कृषि कार्यों के लिए तैयार किया गया है।
इसका 4-सिलेंडर mBoost इंजन, 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स पार्शियल सिंक्रोमेश गियरबॉक्स, 2700 किलोग्राम की मजबूत लिफ्ट क्षमता और 228 Nm तक का हाई टॉर्क भारी लोड के दौरान भी दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं। साथ ही, फास्ट रेस्पाॅन्स हाइड्रोलिक सिस्टम, पॉवर स्टीयरिंग, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और 4WD तकनीक कठिन रास्तो पर बेहतर ट्रैक्शन के साथ अधिक उत्पादकता प्रदान करते हैं।
400 घंटे का लंबा सर्विस इंटरवल और 6 वर्ष की वारंटी इसे बड़े किसानों और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए भी एक आदर्शन निवेश बनाती है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹10.00 लाख से ₹10.71 लाख के बीच है।
पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य
पावरट्रैक EURO 50 शौर्य 52 HP श्रेणी का एक प्रीमियम, दमदार और बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है। इसे भारी जुताई, धान की पडलिंग, रोटावेटर, कल्टीवेटर, सुपर सीडर, मल्चर और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे चुनौतीपूर्ण कृषि कार्यों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
इसमें दमदार 3-सिलेंडर, 2.93 लीटर इंजन, कांस्टेंट मेश साइड–शिफ्ट ट्रांसमिशन, 2000 किलोग्राम तक की हाई लिफ्ट क्षमता, एमआरपीटीओ, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए हैं। आधुनिक यूरोपीय डिजाइन, तेज़ कार्य क्षमता और कम डीजल में ज्यादा काम की विशेषता इसे 50–52 HP श्रेणी के सबसे लोकप्रिय और वैल्यू-फॉर-मनी ट्रैक्टरों में शामिल करती है। इसके 2WD वेरिएंट की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹7.30 लाख से ₹7.75 लाख के बीच है।
सोनालीका टाइगर 55 CRDS
सोनालीका टाइगर 55 CRDS 55 HP श्रेणी का एक प्रीमियम और तकनीकी रूप से उन्नत ट्रैक्टर है। जिसे यूरोपियन डिजाइन और नेक्स्ट-जनरेशन टेक्नोलॉजी के साथ विकसित किया गया है। यह ट्रैक्टर गहरी जुताई, धान की पडलिंग, रोटावेटर, सुपर सीडर, मल्चर, MB प्लाऊ और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे चुनौतीपूर्ण कृषि कार्यों में शानदार प्रदर्शन करता है।
इसमें CRDS इंजन तकनीक दी गई है, जो बेहतर ईंधन दक्षता, कम उत्सर्जन, अधिक टॉर्क और दमदार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है। ट्रैक्टर में 12F+12R (24 मल्टी-स्पीड ShuttleTech) ट्रांसमिशन, डबल क्लच (IPTO), 2200 किलोग्राम क्षमता वाला Exo Sensing हाइड्रोलिक्स और ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। अपनी यूरोपियन स्टाइलिंग, हाई टॉर्क और एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण यह जलभराव और कीचड़युक्त खेतों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। इसके 2WD वेरिएंट की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹10.08 लाख से ₹10.69 लाख के बीच है।
निष्कर्ष: आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट?
यदि आपकी खेती दलदली, जलभराव या तराई वाले क्षेत्रों में होती है, तो ट्रैक्टर में 4WD तकनीक, बेहतर ट्रैक्शन, हाई बैकअप टॉर्क, मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक, पावर स्टीयरिंग और पर्याप्त ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे फीचर्स का होना बेहद जरूरी हैं। अगर आपका बजट ₹8 लाख से कम है, तो पावरट्रैक EURO 50 शौर्य एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है।
वहीं, मैसी फर्ग्यूसन 254 DynaSmart 4WD, आयशर 557 4WD प्राइमा G3 और महिंद्रा नोवो 605 DI 4WD V1 जैसे ट्रैक्टर मॉडल दलदली जमीन, धान की पडलिंग, भारी जुताई और व्यावसायिक खेती के लिए हाई–परफॉर्मेंस देते हैं। यदि आप आधुनिक इंजन तकनीक, बेहतर ईंधन दक्षता और यूरोपियन स्टाइलिंग चाहते हैं, तो सोनालीका टाइगर 55 CRDS एक मजबूत विकल्प बन सकता है। अंतिम फैसला आपकी खेती की परिस्थितियों, फसल के प्रकार, उपयोग किए जाने वाले कृषि उपकरणों और बजट पर निर्भर करता है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
Powertrac 439 Plus vs Farmtrac 50 Powermaxx: Which is Better for Cotton Farming?
इसे भी पढ़ें
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल