45 HP ट्रैक्टर में कौन है नंबर 1? टॉप 6 दमदार ट्रैक्टर मॉडल
45 HP (हॉर्सपावर) के ये हैं भारत के सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर मॉडल, जानिए इनकी प्रमुख खूबियां
भारतीय कृषि क्षेत्र में खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसान नए और आधुनिक कृषि ट्रैक्टरों की ओर रुख कर रहे हैं। इस समय ट्रैक्टर बाजार में 45 HP (हॉर्सपावर) सेगमेंट में सबसे कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भारत के लगभग 60 प्रतिशत से अधिक मध्यम वर्ग के किसान इसी पावर रेंज के ट्रैक्टर खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि ये कम डीजल में भारी से भारी काम आसानी से निपटा देते हैं। साथ ही खेती और ढुलाई दोनों कार्यों के लिए इन्हें सबसे संतुलित विकल्प माना जाता है।
बाजार में इस एचपी श्रेणी में कई विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ मॉडल अपनी मजबूती, कम ईंधन खपत, बेहतर हाइड्रोलिक क्षमता और दमदार प्रदर्शन के कारण किसानों के बीच खास पहचान बना चुके हैं। यदि आप भी इस सीजन में अपने लिए 45 HP श्रेणी में एक टिकाऊ और दमदार ट्रैक्टर तलाश रहे हैं, तो आइए जानते हैं देश के 45 HP श्रेणी के उन ट्रैक्टरों के बारे में, जिन्हें किसान सबसे सबसे ज्यादा चुन रहे हैं और जिनकी मांग बाजार में लगातार बनी हुई है।
खेती और ढुलाई दोनों में शानदार प्रदर्शन
45 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी के ट्रैक्टर आज किसानों की सबसे पसंदीदा पावर रेंज में शामिल हैं। इस श्रेणी के ट्रैक्टर न केवल रोटावेटर, कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊ और सीड ड्रिल जैसे कृषि उपकरणों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हैं, बल्कि ट्रॉली ढुलाई जैसे व्यावसायिक कार्यों में भी अपनी उपयोगिता साबित करते हैं। पावर, ईंधन दक्षता और कई प्रकार के कार्यों को संभालने की क्षमता के कारण देश के अधिकांश राज्यों में 45 HP सेगमेंट के ट्रैक्टरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
45 HP श्रेणी में इन ट्रैक्टरों का दबदबा
इस पावर श्रेणी में कई विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ मॉडल अपनी मजबूत बनावट, बेहतर माइलेज, उच्च लिफ्ट क्षमता और भरोसेमंद इंजन तकनीक के दम पर किसानों के बीच खास पहचान बना चुके हैं। किसान समुदाय में अक्सर महिंद्रा 475 DI XP Plus, मैसी फर्ग्यूसन 244 DI PD, जॉन डियर 5042 D पावरप्रो, फार्मट्रैक 45 क्लासिक, फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स और स्वराज 742 एक्सटी जैसे मॉडल सबसे अधिक चर्चित और पसंद किए जाने वाले ट्रैक्टरों में गिने जाते हैं।
1. महिंद्रा 475 DI XP Plus (Mahindra 475 DI XP Plus)
महिंद्रा की एक्सपी प्लस सीरीज का यह मॉडल देश के विभिन्न राज्यों में किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। 44 HP श्रेणी में यह एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे खेती और ढुलाई दोनों कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 4-सिलेंडर का शक्तिशाली एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक (ELS) इंजन मिलता हैं।
- क्यों पसंद करते हैं किसान?: इसका मजबूत इंजन इंजन भारी काम के दौरान भी बहुत कम आरपीएम ड्रॉप (RPM Drop) करता है और 202 Nm का उच्च बैकअप टॉर्क पैदा करता है। खेती और ट्रॉली ढुलाई दोनों के लिए इसे सबसे रफ-एंड-टफ विकल्प माना जाता है। साथ ही इसका रखरखाव खर्च भी कम है और इसकी रीसेल वैल्यू (पुराने ट्रैक्टर की कीमत) बाजार में सबसे शानदार है।
2. मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई पीडी (Massey Ferguson 244 DI PD)
मैसी फर्ग्यूसन 244 DI PD (Massey Ferguson 244 DI PD) 44 HP श्रेणी में एक बहुत ही लोकप्रिय और दमदार ट्रैक्टर है। इसमें मिलने वाला Ultra HD PD (Planetary Drive) रियर एक्सल इसे धान की खेती, कीचड़ वाले खेतों और भारी कृषि कार्यों के लिए विशेष बनाता है। भारत के छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के बीच यह ट्रैक्टर दमदार और भरोसेमंद विकल्प है।
- क्यों पसंद करते हैं किसान? : प्लेनेटरी ड्राइव (PD) रियर एक्सल तकनीक भारी लोड या कृषि उपकरणों के साथ काम करते समय ट्रैक्टर के पिछले पहियों और डिफरेंशियल पर पड़ने वाले दबाव को समान रूप से वितरित करती है। इससे ट्रैक्टर की खींचने की क्षमता बढ़ती है और भारी कार्यों के दौरान रियर एक्सल पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। ट्रैक्टर का इंजन कम RPM पर भी अधिक टॉर्क उत्पन्न करता है, जिससे जुताई, रोटावेटर और ढुलाई जैसे कार्य आसानी से पूरे हो जाते हैं। मजबूत निर्माण गुणवत्ता और कम रखरखाव खर्च के साथ यह ट्रैक्टर लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन देता है।
3. स्वराज 742 XT (Swaraj 742 XT)
स्वराज ट्रैक्टर अपनी मजबूत बनावट और हाई टॉर्क इंजन के लिए प्रसिद्ध हैं। 45 HP सेगमेंट में स्वराज 742 XT ने अपनी खास पहचान बनाई हुई है। 3-सिलेंडर 3307 CC क्षमता के शक्तिशाली इंजन के साथ इसे खेती और ढुलाई दोनों जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊ, सीड ड्रिल और ट्रॉली जैसे कृषि कार्यों में शानदार प्रदर्शन करता है।
- क्यों पसंद करते हैं किसान?: दमदार इंजन और उच्च टॉर्क जिससे भारी कृषि उपकरण आसानी से संचालित होते हैं। मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता के साथ बेहतर यह खेती और ट्रॉली ढुलाई दोनों कार्यों के लिए उपयुक्त। इसकी कम रखरखाव खर्च और बेहतर ईंधन दक्षता के संचालन लागत भी कम रहती है और इसकी रीसेल व्यू भी अधिक मिलती है।
4. फार्मट्रैक 45 (Farmtrac 45 CLASSIC / PROMAXX)
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ग्रुप का फार्मट्रैक 45 क्लासिक दशकों से भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है। इसे खेती के साथ-साथ कमर्शियल कार्यों (जैसे ईंट भट्ठा या कंस्ट्रक्शन) के लिए भी सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। 45 HP श्रेणी में यह एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो अपनी मजबूत बनावट, दमदार इंजन और कम ईंधन खपत के लिए जाना जाता है। इसकी मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता और संतुलित प्रदर्शन इसे छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बनाते हैं।
- क्यों पसंद करते हैं किसान?: इसका मजबूत इंजन और अच्छा बैकअप टॉर्क जुताई, बुवाई, रोटावेटर, थ्रेशिंग और ट्रॉली ढुलाई जैसे कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। यह श्रेणी में कम डीजल खपत पर खेती और ढुलाई दोनों कार्यों में शानदार प्रदर्शन करता है। कम रखरखाव खर्च और टिकाऊ निर्माण इसे किफायती विकल्प बनाते हैं।
5. फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स (Farmtrac 45 Promaxx)
फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स 45 HP श्रेणी का एक आधुनिक ट्रैक्टर है, जिसे एडवांस तकनीक और अधिक आरामदायक संचालन के साथ पेश किया गया है। इसमें शक्तिशाली 3 सिलेंडर इंजन, बेहतर ट्रांसमिशन और उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम मिलता है, जो कठिन कृषि कार्यों को भी आसान बना देता है। यह ट्रैक्टर खेती के साथ-साथ कमर्शियल ढुलाई कार्यों के लिए भी बेस्ट माना जाता है।
- क्यों पसंद करते हैं किसान? आधुनिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ भारी कृषि उपकरणों में बेहतर प्रदर्शन। आरामदायक ड्राइविंग अनुभव और आसान कंट्रोल के कारण यह खेती और कमर्शियल उपयोग दोनों के लिए उपयुक्त। मजबूत निर्माण और लंबी कार्यक्षमता के फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स 45 HP श्रेणी में किसानों के बीच लोकप्रिय और भरोसेमंद ट्रैक्टरों में गिना जाता हैं।
6. जॉन डियर 5042 डी पॉवरप्रो (John Deere 5042 D PowerPro)
जॉन डियर 5042 डी पॉवरप्रो (John Deere 5042 D PowerPro) 44 HP (हॉर्स पावर) श्रेणी का एक बेहद लोकप्रिय और एडवांस्ड तकनीक से लैस ट्रैक्टर है। इसे खातौर पर कृषि के दैनिक कार्यों, पीटीओ (PTO) से चलने वाले भारी उपकरणों और मध्यम ढुलाई में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 2900 CC क्षमता का 3-सिलेंडर John Deere 3029D इंजन मिलता है, जो जबरदस्त बैकअप टॉर्क जेनरेट करता है।
- क्यों पसंद करते हैं किसान? जबरदस्त इंजन बैकअप टॉर्क के कारण भारी लोड पड़ने पर भी आसानी से ट्रैक्टर दबता नहीं है और बिना आरपीएम तोड़े लगातार पूरी ताकत से काम करता है। लंबे समय तक खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए इसका डिज़ाइन बहुत आरामदायक है। इसके रियर एक्सल में प्लेनेटरी गियर रिडक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक भारी ट्रॉलियों को खींचते या भारी उपकरण उठाते समय पिछले हिस्सों पर पड़ने वाले झटके और लोड को बराबर बांट देती है, जिससे टूटने का खतरा कम होता है और रीसेल वैल्यू अच्छी मिलती है।
निष्कर्ष: आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
- यदि आपका मुख्य काम कठोर मिट्टी में खेती और भारी ट्रॉली खींचना है, तो आप के लिए स्वराज 742 XT या महिंद्रा 475 DI एक्सपी प्लस बेस्ट हो सकता है।
- यदि आपकी प्राथमिकता कमर्शियल भाड़ा (किराए पर चलाना), सालों-साल की मजबूती और मेंटेनेंस की बचत है, तो फार्मट्रैक 45 या मैसी फर्ग्यूसन 244 DI PD आपके लिए परफेक्ट है।
- वहीं, यदि आप धान की खेती (Puddling) ज्यादा करते हैं और जबरदस्त बैकअप टॉर्क चाहते हैं, तो जॉन डियर 5042 डी पॉवरप्रो सबसे बेहतरीन निवेश साबित हो सकता है।
- अंतिम निर्णय आपकी खेती जरूरतों और बजट पर निर्भर करता है। यदि आप अपने विशेष जिले के अनुसार इन ट्रैक्टरों की सटीक ऑन-रोड कीमत या इस पर मिलने वाले लोन (EMI) की जानकारी जानना चाहते हैं, तो ट्रैक्टर गुरू वेबसाइट पर अभी विजिट कर सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल