50 HP श्रेणी के टॉप 5 ट्रैक्टर: फीचर्स, कीमत और तुलना जानें
50 HP के टॉप 5 ट्रैक्टरों में आपके लिए कौन-सा विकल्प बेहतर? जानें कीमत, पावर और फीचर्स की तुलना
भारतीय ट्रैक्टर बाजार में 50 हॉर्सपावर (HP) सेगमेंट को लोकप्रिय पावर रेंज में गिना जाता है। जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, लेजर लैंड लेवलर और ट्रॉली से ढुलाई जैसे कई कामों के लिए इस श्रेणी के ट्रैक्टरों की मांग काफी रहती है। क्योंकि इस पावर रेंज के ट्रैक्टरों में अच्छी इंजन पावर, पीटीओ और हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता मिलती है, जिससे किसान गेहूं, धान, गन्ना, सोयाबीन, मूंगफली और कपास जैसी फसलों की खेती के साथ कई कृषि उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप 50 HP का ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में कई लोकप्रिय मॉडल उपलब्ध हैं। इनमें से हमने 2026 के लिए 5 ऐसे ट्रैक्टरों को सूचीबद्ध किया है, जो अपनी पावर, फीचर्स और अलग-अलग कृषि कार्यों में उपयोगिता के कारण मध्यम और बड़े किसानों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकते हैं। आइए इन टॉप 5 ट्रैक्टरों के प्रमुख फीचर्स और कीमत जानते हैं। साथ ही तुलना से यह भी जानेंगे कि 50 HP ट्रैक्टर किन किसानों और कृषि कार्यों के लिए बेहतर हो सकते हैं।
2026 के लिए 50 HP सेगमेंट के टॉप 5 ट्रैक्टर
2026 में भारतीय बाजार में 50 HP सेगमेंट में किसानों के बीच महिंद्रा 585 DI XP प्लस, फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स, सोनालीका DI 745 III सिकंदर, जॉन डियर 5050D गियरप्रो और आयशर 551 सुपर प्लस जैसे 5 मॉडल लोकप्रिय बने हुए हैं। ये ट्रैक्टर अपनी पावर, माइलेज दक्षता और अलग-अलग खेती के कामों में उपयोगिता की वजह से किसानों के लिए उपयोगी और भरोसेमंद विकल्प माने जाते हैं। इन टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडलों की इंजन पावर, PTO, हाइड्रोलिक लिफ्ट, प्रमुख फीचर्स और कीमत की जानकारी नीचे दी गई है।
1. महिंद्रा 585 DI XP ट्रैक्टर
महिंद्रा 585 DI XP प्लस 49 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसमें 3054 CC का 4-सिलेंडर एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक (ELS) इंजन दिया गया है। यह इंजन 2100 RPM पर 215 एनमए का ट्रॉर्क और 44.9 PTO HP देता है, जो इसे भारी खेती के कामों के लिए सक्षम बनाता है।
क्यों है किसानों की पसंद:
- सेंटर शिफ्ट फुल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर विकल्प ।
- ADDC हाइड्रोलिक्स से 1800 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता।
- कैटेगरी-II 3-पॉइंट हाइड्रोलिक लिंकेज, कई तरह के कृषि उपकरणों का आसानी से इस्तेमाल और बेहतर नियंत्रण ।
- ड्यूल-एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और बो-टाइप फ्रंट एक्सल से बेहतर स्थिरता और लंबे समय तक चलाने पर कम थकान ।
- महिंद्रा इस पर 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी, सेगमेंट में भरोसे की बड़ी वजह
- अनुमानित एक्स–शोरूम कीमत लगभग ₹7.04 लाख से ₹7.34 लाख के बीच है, बजट के हिसाब से भी एक अच्छा विकल्प।
किन उपकरणों के लिए उपयोगी: कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊ, रोटरी टिलर, रोटावेटर, हैरो और सीड ड्रिल जैसे इम्प्लीमेंट्स के साथ यह ट्रैक्टर आसानी से काम कर सकता है।
2. फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स ट्रैक्टर
फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स 50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसमें 3514 CC का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 1850 RPM पर 50 HP की पावर और 43 PTO HP जनरेट करता है, जिससे यह खेती के कई भारी कामों के लिए उपयोगी बनता है। इसका EPI (एपिसाइक्लिक रिडक्शन) रियर एक्सल और 228 Nm का टॉर्क भारी ट्रॉली से गन्ने की ढुलाई जैसे कामों के दौरान जबदस्त खिंचाई प्रदान करता है।
क्यों है किसानों की पसंद:
- 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स फुल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन।
- साइड-शिफ्ट पोजीशन और ड्यूल क्लच से गियर बदलना आसान।
- 1800 किलोग्राम की Sensi-1 हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग क्षमता।
- ADDC हाइड्रोलिक कंट्रोल्स, भारी इम्प्लीमेंट्स का आसान नियंत्रण।
- बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग और मल्टी-डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, बेहतर कंट्रोल और आरामदायक सुरक्षित ड्राइविंग।
- अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹ 7.94 लाख से ₹ 8.31 लाख के बीच।
किन उपकरणों के लिए उपयोगी:यह ट्रैक्टर जुताई, रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, बेलर, बुवाई और ट्रॉली से गन्ने, रेत व ईंट की ढुलाई जैसे कामों के लिए उपयोगी है।
3. सोनालीका DI 745 III सिकंदर
सोनालीका DI 745 III सिकंदर 50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसमें 3065 CC का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 1900 RPM पर 205 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है और इसमें 40.8 PTO HP मिलती है। यह ट्रैक्टर हेवी-ड्यूटी कृषि कार्यों के लिए उपयोगी है। उच्च बैकअप टॉर्क के कारण यह ट्रांसपोर्ट और भारी ढुलाई के काम में लगे किसानों के लिए भी अच्छा विकल्प है।
क्यों है किसानों की पसंद:
- कॉन्स्टेंट मेश साइड-शिफ्टर ट्रांसमिशन, आसान गियर बदलना
- 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स, जरूरतों के अनुसार सही स्पीड विकल्प
- 1800 किलोग्राम की हाइड्रोलिक क्षमता ट्रॉली और इम्प्लीमेंट्स आसान संचालन।
- अनुमानित एक्श–शोरूम कीमत लगभग ₹6.46 लाख से ₹6.73 लाख के बीच, बजट के हिसाब से किफायती और भरोसेमंद विकल्प।
- 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक, लंबे समय तक बिना रुके काम और सुरक्षित ऑपरेशन।
किन उपकरणों के लिए उपयोगी: यह ट्रैक्टर स्ट्रॉ रीपर, रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, मल्चर और सुपर सीडर जैसे इम्प्लीमेंट्स चलाने के लिए उपयुक्त हैं।
4. जॉन डियर 5050 D गियरप्रो
जॉन डियर 5050 D गियरप्रो 50 HP कैटेगरी का ट्रैक्टर है, जिसमें 2900 CC का 3-सिलेंडर नेचुरल एपीरेट इंजन दिया गया है। यह इंजन 2100 RPM पर 50 HP पावर जनरेट करता है, साथ ही इसमें 43 PTO HP मिलती है। यह उन किसानों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें खेत के काम के साथ-साथ ढुलाई के लिए भी एक भरोसेमंद प्रीमियम ट्रैक्टर चाहिए।
क्यों है किसानों की पसंद:
- कॉलरशिफ्ट ट्रांसमिशन के साथ 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर, ज्यादा स्पीड विकल्प और बेहतर फील्ड कंट्रोल।
- ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग से बेहतर नियंत्रण और सुरक्षित संचालन।
- 1600 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता कैटेगरी-II ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ आधुनिक इम्प्लीमेंट्स का आसान हैंडल ।
- अनुमानित एक्श–शोरूम कीमत लगभग ₹7.99 लाख से ₹8.64 लाख के बीच, बजट के हिसाब से किफायती विकल्प।
किन उपकरणों के लिए उपयोगी: 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट के साथ यह रोटावेटर और रिवर्सिबल MB प्लाऊ जैसे इम्प्लीमेंट्स के लिए उपयोगी है।
5. आयशर 551 सुपर प्लस
आयशर 551 सुपर प्लस 50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसमें 3300 CC का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 2150 RPM पर 50 HP की पावर जनरेट करता है और इसमें 42.5 PTO HP मिलती है। इसकी अच्छी लिफ्टिंग क्षमता इसे रोटावेटर और कल्टीवेटर जैसे भारी उपकरणों के साथ काम करने वाले किसानों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
क्यों है किसानों की पसंद:
- 2100 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता वाली ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पांस कंट्रोल हाड्रोलिक भारी कृषि उपरकणों को आसानी से हैंडल करती है।
- 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन, जो साइड-शिफ्ट पोजीशन के साथ स्मूथ पावर डिलीवरी देते हैं।
- मल्टी-डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग से बेहतर नियंत्रण और सुरक्षित हैंडलिंग मिलती है।
- 57 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक इसे लंबे समय तक बिना रुके काम करने में सक्षम बनाता है।
- अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹ 7.27 लाख से ₹ 7.74 लाख के बीच।
किन उपकरणों के लिए उपयोगी:यह ट्रैक्टर जुताई, ढुलाई और अलग-अलग फील्ड कंडीशन में इम्प्लीमेंट के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
उपरोक्त मॉडलों की ऑन-रोड कीमत 2026
उपरोक्त मॉडलों की दी गई एक्स-शोरूम कीमतें राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत एक्स-शोरूम कीमत से अलग होती है, जिसमें RTO, इंश्योरेंस और डीलर डिस्काउंट जैसे शुल्क या लाभ शामिल हो सकते हैं। अपने राज्य के अनुसार 2026 में ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
50 HP ट्रैक्टर किन कृषि कामों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी हैं?
50 HP सेगमेंट के ट्रैक्टरों का इस्तेमाल गेहूं, धान, गन्ना, सोयाबीन, मूंगफली, कपास और अन्य फसलों की खेती में खेत की तैयारी और जुताई के लिए किया जा सकता है। किसान इन ट्रैक्टरों के साथ रोटावेटर, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो, MB प्लाऊ, पोटैटो प्लांटर और सुपर सीडर जैसे कृषि उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, गन्ने, रेत, गिट्टी और ईंट जैसी कृषि व गैर-कृषि सामग्री की ट्रॉली से ढुलाई के लिए भी इस पावर रेंज के ट्रैक्टर उपयोगी हो सकते हैं।
आपके लिए कौन-सा मॉडल रहेगा सबसे सही?
50 HP श्रेणी के इन ट्रैक्टरों में हाई बैकअप टॉर्क, फ्यूल-एफिशिएंट इंजन, अच्छी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, मजबूत रियर एक्सल, PTO और ड्राइविंग को सुविधाजनक बनाने वाले कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं।
- थ्रेशिंग, कम डीजल खपत और भारी वजन उठाने के लिए आयशर 551 सुपर प्लस एक उपयोगी विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें 2100 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता मिलती है।
- 4-सिलेंडर इंजन, लंबी वारंटी और कम रखरखाव लागत को प्राथमिकता देने वाले किसानों के लिए महिंद्रा 585 DI XP प्लस एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।
- कमर्शियल ट्रॉली से गन्ने व रेत की ढुलाई और 7 फीट रोटावेटर चलाने के लिए फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स का 3514 CC इंजन और इसकी पावर उपयोगी हो सकती है।
- लेजर लैंड लेवलर और अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए गियर स्पीड के विकल्प को प्राथमिकता देने वाले किसानों के लिए जॉन डियर 5050D गियरप्रो एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।
- काली मिट्टी में गहरी जुताई और भारी ढुलाई जैसे कामों के लिए सोनालीका DI 745 III सिकंदर का अधिक टॉर्क ट्रैक्टर को काम के दौरान पर्याप्त पावर बनाए रखने में मदद कर सकता है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
50 HP ट्रैक्टर: टॉर्क, पीटीओ और हाइड्रोलिक्स से समझें कीमत का अंतर
वीएसटी 929 फेंटम वीएक्स 30 HP मिनी ट्रैक्टर: 4WD, PTO और हाइड्रोलिक लिफ्ट
इसे भी पढ़ें
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल