टॉप 5 50 एचपी पावर रेंज में सबसे आधुनिक और पावरफुल ट्रैक्टर मॉडल
भारत में 50 एचपी रेंज के सबसे शक्तिशाली आधुनिक ट्रैक्टर की पूरी जानकारी
तेजी से बदलते खेती के इस स्वरूप के बीच 50 HP (हॉर्सपावर) श्रेणी के ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। क्योंकि इस पावर रेंज के ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर और भारी स्प्रेयर जैसे कृषि उपकरणों को आसानी से चलाने और खींचने की ताकत रखते हैं। इसी वजह से Mahindra Tractors, John Deere, Sonalika Tractors, New Holland Agriculture और Eicher Tractors जैसी देश की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियां 50 HP सेगमेंट में कई दमदार और तकनीक से लैस मॉडल पेश कर रही हैं। इन्हें किसानों की बढ़ती जरूरतों और मांग को ध्यान में रखकर इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये कम डीजल की खपत के साथ ज्यादा काम करने में सक्षम हों और किसानों की जेब पर अतिरिक्त खर्च का बोझ भी नहीं पड़े।
आइए इस लेख में जानते हैं कि भारत में 50 HP ट्रैक्टर सेगमेंट इतना लोकप्रिय क्यों है, 2026 के लिए इस श्रेणी के टॉप 5 सबसे शक्तिशाली और आधुनिक मॉडल, उनके फीचर्स और कीमत क्या है।
भारत में 2026 के लिए टॉप 5 आधुनिक व दमदार 50 HP ट्रैक्टर्स
महिंद्रा युवो टेक + 585 डीआई 4WD, आयशर 557 4WD प्राइमा जी3, न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 4WD, सोलिस 5015 WD और जॉन डियर 5210 गियरप्रो 4WD जैसे ट्रैक्टर आज के समय में भारत में 50 HP श्रेणी के सबसे आधुनिक और दमदार मॉडलों में शामिल हैं। इन ट्रैक्टरों को किसानों की बढ़ती जरूरतों और मांग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
इनमें विश्वस्तरीय तकनीकी फीचर्स और आकर्षक डिजाइन का अच्छा संयोजन देखने को मिलता है। ये ट्रैक्टर मॉडल्स अपने शक्तिशाली इंजन, एडवांस तकनीक और बेहतर परफॉर्मेंस के कारण खेत की जुताई से लेकर सड़क पर ट्रॉली से ढुलाई तक के कामों में उपयुक्त माने जाते हैं। वर्ष 2026 में, आधुनिक तकनीक और दमदार इंजन के साथ आने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल और उनके फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:
टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल की विशेषताएं
1. महिंद्रा युवो टेक+ 585 Di 4WD ट्रैक्टर
महिंद्रा 585 युवो टेक+ डीआई DI 4WD 49.3 HP का एक आधुनिक और दमदार ट्रैक्टर है। इसे खास तौर पर उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है, जो उन्नत तकनीक, बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा उत्पादकता चाहते हैं, वह भी किफायती कीमत में। यह मॉडल महिंद्रा ट्रैक्टर्स की Yuvo Tech+ सीरीज का हिस्सा है। यह ट्रैक्टर प्रीमियम लुक और मजबूत बनावट के साथ 2025 में सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले महिद्रा ट्रैक्टर मॉडल में शामिल था। इसमें 2000 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, आरामदायक सीटिंग, स्मूद कॉनस्टेंट मेश ट्रांसमिशन, हाई-प्रिसिजन हाइड्रोलिक्स और 6 साल की वारंटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। बेहतर पावर और एडवांस फीचर्स के कारण यह ट्रैक्टर किसानों के बीच लोकप्रिय है और खेती के कई कामों में उत्पादकता बढ़ाने में उनकी मदद भी करता है। महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI का 4WD वेरिएंट बेहतर ट्रैक्शन देता है, जबकि यह ट्रैक्टर 2WD विकल्प में भी उपलब्ध है। किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही वेरिएंट चुन सकते हैं।
मुख्य तकनीकी विवरण (Specifications)
|
Engine सिलेंडर संख्या |
4 |
|
मैक्सिमम टॉर्क (Nm) |
215 Nm |
|
Drive Type |
4WD |
|
रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) |
2100 |
|
स्टीयरिंग टाइप |
पावर स्टीयरिंग |
|
ट्रांसमिशन टाइप |
फूल कांस्टेंट मेश |
|
Clutch Type |
सिंगल / ड्युअल |
|
गियर की संख्या |
12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स |
|
ब्रेक टाइप |
OIB |
|
रियर टायर साइज़ |
378.46 मिमी x 711.2 मिमी (14.9 इंच x 28 इंच) |
|
लिफ़्टिंग कपैसिटी (केजी) |
2000 |
|
PTO RPM |
MSPTO |
|
पीटीओ एचपी |
45.4 |
|
Service Interval |
400 |
|
कीमत |
₹9,00 लाख से ₹10,50 लाख (एक्स-शोरूम) |
2. आयशर 557 4WD प्राइमा जी3
आयशर ट्रैक्टर की PRIMA G3 सीरीज अपने प्रीमियम डिजाइन, आधुनिक तकनीक और आरामदायक ड्राइविंग के लिए जानी जाती है। यह नई रेंज खास तौर पर उन किसानों के लिए डिजाइन की गई है, जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ उन्नत फीचर्स चाहते हैं। इसी सीरीज में आयशर 557 4WD प्राइम जी3 (Eicher 557 4WD Prima G3) एक 50 hp का दमदार और मल्टी-पर्पज ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर भारी कृषि कार्यों के साथ-साथ कमर्शियल उपयोग के लिए भी शानदार प्रदर्शन देता है। नीचे Eicher 557 4WD Prima G3 का विस्तृत विवरण दिया गया है:
मुख्य तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स विवरण:
|
स्पेसिफिकेशन्स |
विवरण |
|
पावर रेंज (hp रेंज) |
36.78 kW (50 hp) |
|
इंजन का प्रकार / मॉडल |
EICHER/ वाटर कूल्ड |
|
सिलेंडर |
3 |
|
क्यूबिक क्षमता |
3300 cc (3.3L) |
|
फ्यूल इंजेक्शन पंप |
इनलाइन |
|
क्लच का प्रकार |
डुअल |
|
ट्रांसमिशन का प्रकार |
साइड शिफ्ट पार्शियल सिंक्रोमेश |
|
स्पीड गियर की संख्या |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
|
PTO का प्रकार |
लाइव, सिक्स स्प्लाइन शाफ़्ट |
|
PTO की स्पीड |
540 RPM @ 1944 ERPM विकल्प: 540 RPM @ 1788 ERPM |
|
उठाने की क्षमता |
2100 kgf |
|
थ्री पॉइंट लिंकेज और कंट्रोल्स |
ड्राफ़्ट, पोज़िशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल CAT-2 के साथ लगे लिंक्स |
|
ब्रेक का प्रकार |
मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स |
|
स्टीयरिंग का प्रकार |
पावर स्टीयरिंग |
|
फ्यूल टैंक की क्षमता |
65 L |
|
वैकल्पिक फीचर्स |
स्पूल वाल्व के साथ ऑक्सिलरी पंप |
आयशर 557 4WD प्राइमा जी3 के खास फीचर्स
- साइड शिफ्ट गियर लीवर होने के कारण ड्राइवर को बैठने के लिए काफी खुली जगह (Flat Platform) मिलती है।
- डुअल क्लच (Dual Clutch) विकल्प पीटीओ (PTO) संचालित उपकरणों के लिए बहुत सुविधाजनक है।
- इस ट्रैक्टर में 540 RPM की मानक पीटीओ (PTO) गति मिलती है। साथ ही, इसमें मल्टी-स्पीड और रिवर्स पीटीओ का विकल्प भी है।
- यह ट्रैक्टर CAT-2 थ्री-पॉइंट लिंकेज के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें ड्राफ्ट, पोज़िशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल हाइड्रोलिक्स दिए गए हैं।
- 4-व्हील ड्राइव होने के कारण इसके चारों पहिए समान रूप से पावर जेनरेट करते हैं, जिससे गीली मिट्टी (पडलिंग) और ढलान वाले रास्तों पर बेहतर ग्रिप मिलती है और टायर कम फिसलते हैं।
- इसका खास एयरोडायनामिक हुड इसे एक अलग और आकर्षक लुक देता है। इसमें वन-टच फ्रंट-ओपन सिंगल-पीस बोनट और स्टाइलिश रैप-अराउंड हेडलैंप दिए गए हैं।
- इसके अलावा इसमें हाई-इंटेंसिटी 3D कूलिंग टेक्नोलॉजी वाली दमदार ग्रिल, Digi NXT डैशबोर्ड, आरामदायक सीट और स्पिनर नॉब के साथ स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड रूप में मिलता हैं।
कीमत की बात करें तो Eicher 557 4WD Prima G3 की शुरुआती कीमत लगभग ₹9.06 लाख से शुरू होकर ₹9.68 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह ट्रैक्टर ज्यादा प्रोडक्टिविटी और कम खर्च के लिए जाना जाता है, जिससे किसानों को खेती के कामों में बेहतर फायदा मिलता है।
3. न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 (Excel Ultima 5510) 4WD
हॉलैंड का एक्सेल अल्टिमा 5510 4WD ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सबसे आधुनिक और शक्तिशाली मशीनों में से एक है। इसे खासतौर पर उन किसानों के लिए बनाया गया है जो भारी उपकरणों (जैसे सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर) के साथ खेती करते हैं और बेहतर माइलेज की तलाश में रहते हैं। इस ट्रैक्टर में 36.94 kW (49.5 HP) का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो 2100 RPM पर मजबूत बैकअप टॉर्क और भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। इससे यह भारी काम के दौरान अचानक आने वाले लोड को आसानी से संभाल लेता है।
तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स (Specs at a Glance)
|
फीचर |
विवरण |
|
पावर रेंज |
36.94 kW (49.5 HP) |
|
इंजन क्षमता |
2931 CC |
|
सिलेंडर संख्या |
3 |
|
एयर फिल्टर |
प्री-क्लीनर के साथ ड्राई-टाइप |
|
ड्राइव |
4-व्हील ड्राइव (4WD) |
|
ट्रांसमिशन |
फुली सिंक्रो मेश साइड शिफ्ट |
|
गियरबॉक्स |
12F+12R/20F+20R*/24F+24R* (शटल के साथ) |
|
क्लच |
स्वतंत्र PTO क्लच लीवर के साथ डबल क्लच |
|
लिफ्ट क्षमता |
असिस्ट रैम के साथ हाई प्रिसिजन 2000-2500 kg |
|
स्टीयरिंग |
पावर स्टीयरिंग (स्टैंडर्ड) |
|
ब्रेक |
तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक |
|
टायर साइज |
आगे: 9.5 in x 24 in (241.3 mm x 609.6 mm), पीछे: 16.9 in x 28 in (429.26 mm x 711.2 mm) |
एक्सेल अल्टिमा 5510 4WD- मुख्य फीचर्स
- इसमें आगे और पीछे जाने के लिए एक ही लीवर (सिंक्रो शटल) का उपयोग होता है, जो लोडर और डोजर के काम में बहुत समय बचाता है।
- इसके चारों पहिए (4-व्हील ड्राइव) एक साथ घूमते हैं, जिससे गीली मिट्टी या कीचड़ वाले खेतों में यह फंसता नहीं है।
- लिफ्ट-ओ-मैटिक (Lift-O-Matic) इस खास फीचर की मदद से आप एक ही बटन से हाइड्रोलिक को ऊपर उठा या नीचे गिरा सकते हैं।
- इसमें 540 RPM के साथ-साथ GSPTO और रिवर्स पीटीओ की सुविधा भी मिलती है।
- स्टाइलिश नया लुक, शानदार हेडलाइट्स और मडगार्ड पर दी गई फिनिश इसे एक प्रीमियम ट्रैक्टर बनाती है।
- इसमें पैर रखने के लिए काफी खुली जगह (Flat Deck) दी गई है, जिससे लंबे समय तक चलाने पर थकान नहीं होती।
न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 4WD की कीमत बजट के हिसाब से किफायती मानी जाती है। इसकी ऑन-रोड कीमत राज्य और टैक्स के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। अगर आप इस ट्रैक्टर को खरीदने की सोच रहे हैं, तो ट्रैक्टरगुरू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी ऑन-रोड कीमत, फीचर्स, ऑफर्स और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
4. Solis 5015 4WD
सोलिस (Solis) का Solis 5015 4WD एक 50 HP श्रेणी का दमदार ट्रैक्टर है, जो जापानी तकनीक से लैस है। यह ट्रैक्टर अपनी हाई टॉर्क पावर और मॉडर्न डिजाइन के कारण भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। इसे विशेष रूप से उन किसानों के लिए तैयार किया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा उत्पादकता और प्रीमियम फीचर्स वाला ट्रैक्टर चाहते हैं। खेती के अलग-अलग कामों में यह 50 HP ट्रैक्टर भरोसेमंद और शानदार प्रदर्शन देता है।
सोलिस 5015 4WD तकनीकी निर्देश
|
फीचर |
विवरण |
|
पावर |
50 HP |
|
क्यूबिक क्षमता |
3065 CC |
|
रेटेड आरपीएम |
2000 |
|
टॉर्क |
210 Nm |
|
गियरबॉक्स |
10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स |
|
लिफ्ट क्षमता |
2000 kg |
|
फ्यूल टैंक |
55 लीटर |
|
वारंटी |
5 साल या 5000 घंटे (आमतौर पर) |
|
पीटीओ |
540+RPTO |
अन्य आधुनिक फीचर्स- सोलिस 5015 4WD
- इसमें 3-सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 210 Nm का हाई टॉर्क पैदा करता है।
- इसमें 'ड्राई टाइप' एयर फिल्टर और वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो धूल भरे खेतों में भी इंजन को साफ हवा देता है और लंबे कार्य घंटों के दौरान इंजन को ठंड़ा रखता है।
- यह कांस्टेंट मेश (Constant Mesh) तकनीक के साथ आता है, जिससे गियर बदलते समय आवाज कम होती है और शिफ्टिंग स्मूथ रहती है।
- साइड शिफ्ट गियर लीवर से ड्राइवर को बैठने के लिए काफी जगह और आराम मिलता है।
- 4WD (4-व्हील ड्राइव) होने के कारण यह रोटावेटर और ट्रॉली के काम में 2WD के मुकाबले बेहतर पकड़ और खिंचाव प्रदान करता है।
- इसमें 540 RPM की स्टैंडर्ड पीटीओ के साथ-साथ रिवर्स पीटीओ (RPTO) का विकल्प भी मिलता है।
- ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक्स (Multi Disc Oil Immersed Brakes) दिए गए हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग स्टैंडर्ड आता है।
- आगे के टायर 8.3 x 20 और पीछे के टायर 14.9 x 28 के विकल्प में आते हैं।
यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो धान की खेती में पडलिंग, भारी रोटावेटर और लोडर/डोजर का काम करते हैं। इसका लुक बहुत आकर्षक है और यह 'जापानी तकनीक' के भरोसे के साथ आता है। Solis 5015 4WD 50 HP श्रेणी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 9,13,000 से शुरू होकर ₹ 9,82,000 (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
5. जॉन डियर 5210 GearPro 4WD
जॉन डियर का John Deere 5210 GearPro 4WD एक 50 एचपी श्रेणी का शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो अपनी मजबूती, आधुनिक गियर टेक्नोलॉजी और अच्छे माइलेज के लिए जाना जाता है। भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक आरामदायक और यूजर-फ्रेंडली ट्रैक्टर है, जिसका उपयोग खेती के अलग-अलग कामों के लिए किया जा सकता है।
जॉन डियर 5210 गियरप्रो 4WD की मुख्य विशेषताएं
- दमदार परफॉरमेंस: यह शक्तिशाली ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, डायरेक्ट इंजेक्शन, टर्बो चार्जड जॉन डियर इंजन के साथ आता है।
- रेटेड RPM: यह इंजन 2100 Rated RPM पर पूरी शक्ति प्रदान करता है।
- कूलिंग और फिल्टर: इसमें ओवरफ्लो रिजर्वायर के साथ कूलेंट कूल्ड सिस्टम और ड्राई टाइप, ड्यूअल एलिमेंट फिल्टर मिलता है।
- इनलाइन FIP: यह फ्यूल की खपत को कंट्रोल करता है, जिससे डीजल की बचत होती है और माइलेज अच्छा मिलता है।
- गियरबॉक्स: यह कॉलरशिफ्ट (Collarshift) और ड्यूअल क्लच तकनीक के साथ आता है, जो लंबे समय तक चलता है और गियर बदलना आसान बनाता है।
- जबरदस्त खिंचाव: इसका 4WD (4-व्हील ड्राइव) सिस्टम टायरों की फिसलन को कम करता है और 2WD के मुकाबले अधिक कार्यकुशलता देता है।
- ADDC हाइड्रोलिक्स: इसमें गहराई और ड्राफ्ट कंट्रोल के लिए आधुनिक सेंसर दिए गए हैं।
- पीटीओ: इसमें 540 RPM की मानक गति मिलती है, जो 2100 ERPM पर प्राप्त होती है। साथ ही इसमें इको पीटीओ (Economy PTO) का विकल्प भी है।
- पर्माक्लच (PermaClutch): यह खास तकनीक तेल में डूबे हुए क्लच के साथ आती है, जो ट्रैक्टर की पूरी उम्र तक साथ निभाती है और मेंटेनेंस का खर्चा शून्य कर देती है।
- ब्रेक्स: सुरक्षित और टिकाऊ तेल में डूबे हुए डिस्क्स ब्रेक्स (OIB)।
- स्टीयरिंग: इस ट्रैक्टर में स्मूथ ड्राइविंग के लिए पावर स्टीयरिंग मानक आता है।
John Deere 5210 GearPro 4WD ट्रैक्टर खासकर उन किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो भारी उपकरणों के साथ बिना रुकावट के दमदार और लगातार काम करना चाहते हैं। अगर आप सुपर सीडर, भारी रोटावेटर और डोजर जैसे उपकरण चलाते हैं और आपको नई तकनीक पसंद है, तो यह ट्रैक्टर आपके लिए एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है।
जॉन डियर 5210 गियरप्रो 4WD 50 एचपी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 9,56,544 से शुरू होकर ₹ 10,46,220 (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अगर आप इस ट्रैक्टर की लेटेस्ट ऑन-रोड कीमत जानना चाहते हैं, तो अभी Tractor Guru वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और खरीद से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
Swaraj Plans ₹100 Crore Investment in Punjab for High-HP Tractor Growth
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल