TAFE ने मनाया मैसी 50K डायना महोत्सव, MF Dynatrack की 50,000 यूनिट्स बिकीं

TAFE ने मनाया मैसी 50K डायना महोत्सव, MF Dynatrack की 50,000 यूनिट्स बिकीं
शेयर पोस्ट

41-50 HP श्रेणी में किसानों का बढ़ा भरोसा, जश्न के बीच टैफे (TAFE) ने पेश किया नया MF 254 Dynatrack 4WD ट्रैक्टर

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) ने हाल ही में अपनी खेती और कमर्शियल दोनों तरह के कामों के लिए लोकप्रिय मैसी फर्ग्यूसन डायनाट्रैक सीरीज की 50,000 यूनिट्स की बिक्री का जश्न मनाया है। इस खास उपलब्धि के मौके पर कंपनी ने देशभर में एक सप्ताह तक चलने वाला “मैसी 50K डायना महोत्सव” आयोजित किया, जिसमें किसान समुदायों, ग्राहकों और डीलर भागीदारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भारतभर के मैसी फर्ग्यूसन डीलरशिप नेटवर्क पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों के साथ कंपनी के मजबूत रिश्ते और ब्रांड पर बढ़ते भरोसे का जश्न मनाना था। 

41–50 HP श्रेणी में आने वाली मैसी डायनाट्रैक सीरीज जबरदस्त पावर, बेहतर माइलेज और ऑपरेटर के आराम को ध्यान में रखकर तैयार किए गए आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि इस रेंज के प्रति किसानों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

41–50 हॉर्सपावर श्रेणी में बढ़ी किसानों की पसंद

इस सीरीज में 41 एचपी से लेकर 50 HP श्रेणी के ट्रैक्टर मॉडल आते हैं, जिन्हे खासतौर पर खेती के साथ-साथ कमर्शियल (ट्रॉली ढुलाई) कार्यों के लिए भी तैयार किया गया है। मैसी फर्ग्यूसन डायनाट्रैक ट्रैक्टर सीरीज अपने दमदार इंजन, बेहतर माइलेज, आधुनिक फीचर्स और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के लिए किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कंपनी का कहना है कि डायनाट्रैक सीरीज भारतीय किसानों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है, ताकि खेती और ढुलाई जैसे कार्यों में बेहतर माइलेज फरफॉर्मेंस मिल सके।

वाइस चेयरमैन डॉ. लक्ष्मी वेणु ने जताई खुशी

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) की वाइस चेयरमैन डॉ. लक्ष्मी वेणु ने कहा कि डायनाट्रैक सीरीज की 50 हजार यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री किसानों के भरोसे और ब्रांड की मजबूत पहचान को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि 41–50 एचपी श्रेणी में यह सीरीज अपनी बहुमुखी उपयोगिता (Versatility) और भरोसेमंद प्रदर्शन के कारण लगातार भारतीय किसानों की पसंद बन रही है। कृषि और व्यावसायिक अनुप्रयोगों के लिए डायनाट्रैक ट्रैक्टरों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में लॉन्च किए गए मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनाट्रैक (MF 254 Dynatrack 4WD) को किसानों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जो कंपनी की इनोवेटिव और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मैकेनाइजेशन सॉल्यूशंस देने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

नया MF 254 Dynatrack 4WD वेरिएंट पेश

इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण नया एमएफ 254 डायनाट्रैक 4WD (MF 254 Dynatrack 4WD) ट्रैक्टर रहा। यह ट्रैक्टर 50 HP श्रेणी इंजन के साथ आता है और इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर, सुपरशटल (SuperShuttle™) गियर बॉक्स तकनीक, क्वाड्रा पीटीओ (Quadra PTO), पावर स्टीयरिंग (Power Steering), ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (OIB) और उच्च हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी का कहना है कि यह ट्रैक्टर खेती और कमर्शियल दोनों प्रकार के कार्यों में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है।

20,000 से अधिक ग्राहक जुड़े

“मैसी 50K डायना महोत्सव” के दौरान एक लाइव वेबिनार का आयोजन भी किया गया, जिसे देशभर के मैसी फर्ग्यूसन डीलरशिप पर स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। इस कार्यक्रम में भारतभर से करीब 20,000 से ज्यादा ग्राहक शामिल हुए। इसके अलावा, कंपनी ने एक ही दिन में रिकॉर्ड संख्या में कई ट्रैक्टरों की डिलीवरी का दावा भी किया।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी

वर्ष 1960 में चेन्नई में स्थापित टैफे (TAFE) वॉल्यूम के आधार पर भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी में शामिल है। कंपनी सालाना 2 लाख से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री करती है और 80 से ज्यादा देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करती है। टैफे (TAFE) का देशभर में 1,600 से अधिक आउटलेट्स का मजबूत डीलर नेटवर्क है, जिसके माध्यम से कंपनी मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson), टैफे (TAFE), आयशर ट्रैक्टर्स (Eicher Tractors) और आईएमटी (IMT) जैसे चार प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री करती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
New Holland
Eicher
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Preet
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Escorts
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 41 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 40 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

N/A cc 50 HP

For Price Click Here