बारिश में ट्रैक्टर खराब होने से बचाएं, जानें मानसून मेंटेनेंस टिप्स

बारिश में ट्रैक्टर खराब होने से बचाएं, जानें मानसून मेंटेनेंस टिप्स
शेयर पोस्ट

मानसून में ट्रैक्टर मेंटेनेंस गाइड: सही देखभाल बचाएं हजारों रुपए का रखरखाव खर्च

मानसून दौरान ट्रैक्टरों को जलभराव वाले खेतों में जुताई, रोटावेटर चलाने, धान की रोपाई के लिए गारा (पड़लिंग) तैयार करने और अन्य कठिन कृषि कार्य करने पड़ते हैं। लगातार बारिश और अधिक नमी के कारण ट्रैक्टर के इंजन, इंजन ऑयल, बैटरी, एयर फिल्टर, टायर और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जों के खराब होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। यदि मानसून में ट्रैक्टर की समय-समय पर देखभाल नहीं की जाए, तो सीजन के बीच में अचानक ब्रेकडाउन हो सकता है, जिससे खेती का काम प्रभावित होने के साथ-साथ मरम्मत पर हजारों रुपए का अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ सकता है। इसलिए मानसून सीजन (खरीफ मौसम) के दौरान ट्रैक्टर की नियमित सर्विस और सही मेंटेनेंस बेहद जरूरी हो जाती है। 

इस मानसून में ट्रैक्टर के रखरखाव की गाइड (Monsoon Tractor Maintenance Guide) में हम आपको इंजन ऑयल (Engine Oil), टायर (Tyre), बैटरी (Battery) और एयर फिल्टर (Air Filter) से जुड़े ऐसे जरूरी मेंटेनेंस टिप्स बताएंगे, जो आपके ट्रैक्टर को बारिश के मौसम में सुरक्षित रखने, उसकी कार्यक्षमता बनाए रखने और उम्र बढ़ाने में मदद करेंगे। 

ट्रैक्टर के रखरखाव की गाइड: किन महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

1. इंजन ऑयल की जांच और समय पर बदलाव क्यों जरूरी है? 

मानसून में इंजन ऑयल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। अगर इंजन ऑयल में पानी या गंदगी मिल जाए, तो इंजन की कार्यक्षमता (परफॉर्मेंस) प्रभावित हो सकती है और इसके अंदरूनी पार्ट्स तेजी से घिस सकते हैं। इसलिए इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

  • समय-समय पर इंजन ऑयल का लेवल जांचें: खेती के रोजमर्रा के जरूरी काम शुरू करने से पहले डिपस्टिक (इंजन में मोबिल ऑयल लेवल की जाँच पॉइंट या स्थान) निकालकर इंजन ऑयल का स्तर जरूर चेक करें। यदि ऑयल का रंग दूधिया (Milky) या भूरा दिखाई दे, तो ऐसी स्थिति में ट्रैक्टर को तुरंत मैकेनिक से जांच करवाएं।
  • समय पर ऑयल बदलें: यदि ट्रैक्टर 250-300 घंटे चल चुका है या पिछला ऑयल बदले काफी समय हो गया है, तो सीजन शुरू होने से पहले SAE 15W-40 या SAE 20W-40 ग्रेड जेनुइन इंजन ऑयल और नया ऑयल फिल्टर जरूर डलवाएं। ट्रैक्टर निर्माता कंपनी की सिफारिश के अनुसार, भारतीय मौसम और खेती की भारी परिस्थितियों के लिए यह ग्रेड एकदम सही माना जाता है। 
  • पुराने मॉडल वाले ट्रैक्टर्स में 20W-40 इंजन ऑयल: पुराने मॉडल के ट्रैक्टरों या बहुत अधिक गर्मी वाले इलाकों के लिए 20W-40 ग्रेड का थोड़ा गाढ़ा तेल (ऑयल) भी उपयोग किया जा सकता है।

2. एयर फिल्टर और साइलेंसर की सफाई का रखें ध्यान 

कीचड़ या ज्यादा नमी वाले मौसम में काम करने के दौरान धूल एयर फिल्टर में जमा हो सकती है। इससे इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती, जिससे इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है और पावर व माइलेज दोनों कम हो सकते हैं। ऐसे में किसान भाइयों को इन जरूरी सुझावों का ध्यान रखना चाहिए। 

  • एयर फिल्टर की नियमित सफाई करें: अगर ट्रैक्टर में ड्राय टाइप एयर फिल्टर सिस्टम है, तो नियमित रूप से फिल्टर एलिमेंट को अंदर से बाहर की तरफ कंप्रेस्ड हवा से साफ करें। यदि आपका एयर फिल्टर तेल वाला (ऑयल बाथ एयर फिल्टर) है, तो जमा पुराने काले तेल और गंदगी को साफ करके नया साफ इंजन ऑयल सही मार्क तक जरूर भरें। जरूरत पड़ने पर नया एयर फिल्टर लगवाएं।
  • साइलेंसर में पानी जाने से बचाएं: बारिश में अगर ट्रैक्टर खुले में खड़ा है, तो साइलेंसर के मुंह पर बारिश की टोपी (Rain Cap) या कोई खाली डिब्बा उलटकर रख दें, ताकि बारिश का पानी सीधे इंजन मैनिफोल्ड में न चला जाए। 

3. बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम 

बारिश के दौरान मौसम में अधिक नमी होती है, जिसके के कारण बैटरी के टर्मिनल्स पर कार्बन जमा होना और जंग लगने की जैसी समस्यां होती है। इससे शॉर्ट सर्किट होना आम बात है। इसलिए किसान भाईयों को इन निम्न बातों को पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

  • टर्मिनल्स की सफाई: बैटरी के पॉजिटिव (+) और नेगेटिव (-) टर्मिनल्स को गर्म पानी से साफ करें। इसके बाद उन पर पेट्रोलियम जेली या ग्रीस लगाएं, ताकि नमी से बचाव हो सके।
  • वॉटरप्रूफिंग: यह सुनिश्चित करें कि बैटरी बॉक्स अच्छी तरह ढका हुआ हो। यदि कोई बिजली का तार खुला या कटा-फटा दिखाई दे, तो उस पर तुरंत वाटरप्रूफ इंसुलेशन टेप लगाएं।
  • ऑल्टरनेटर और सेल्फ-स्टार्टर की सुरक्षा: ट्रैक्टर को धोते समय ऑल्टरनेटर, सेल्फ-स्टार्टर और फ्यूज बॉक्स पर पानी की सीधी तेज धार न मारें।
  • इलेक्ट्रोलाइट लेवल: बैटरी का इलेक्ट्रोलाइट लेवल (यदि लागू हो) जांचते रहें। अगर आपकी बैटरी में इलेक्ट्रोलाइट भरने की जरूरत होती है, तो समय-समय पर इलेक्ट्रोलाइट भरें। ट्रैक्टर लंबे समय तक खड़ा रहने पर बीच-बीच में उसे स्टार्ट जरूर करें।

4. टायरों की स्थिति और एयर प्रेशर जांचें

बारिश के दौरान गीली और फिसलन भरी जमीन पर ट्रैक्टर की पकड़ काफी हद तक टायरों पर निर्भर करती है। धान के गीले खेतों या कीचड़ में पडलिंग का काम करते समय टायर स्लिपेज की समस्या आम बात है। 

इससे बचने के लिए

  • टायरों में कंपनी के अनुसार सही एयर प्रेशर रखें। 
  • घिसे हुए या कटे-फटे टायरों को समय पर बदलें। 
  • ट्रैक्टर टायर के ट्रेड की गहराई भी नियमित रूप से जांचते रहें, ताकि फिसलन कम हो, खेत में अच्छी ग्रिप (Grip) और बेहतर ट्रैक्शन (Traction) 
  • काम खत्म करने के बाद टायरों में फंसे पत्थर और जमा हुआ कड़ा कीचड़ पानी की तेज धार से साफ करें। 

5. ब्रेक और क्लच की जांच करें

बारिश में ब्रेक सिस्टम पर नमी का असर पड़ सकता है, जिससे ब्रेकिंग क्षमता कम हो सकती है। इसलिए ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स (Wet Brakes) या ड्राई डिस्क टाइप ब्रेक (Dry Disc Brake) और क्लच असेंबली (Clutch Assembly) को जंग, नमी और टूट-फूट से बचाने के लिए निम्नलिखित तकनीकी और व्यावहारिक उपाय बेहद जरूरी हैं:

  • ब्रेक की समय–समय पर नियमित जांच करवाते रहें। धान की पडलिंग के दौरान अगर ब्रेक ऑयल सील थोड़ी भी कट या फट जाए, तो पानी ब्रेक ऑयल में मिल सकता है। 
  • ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक वाले ट्रैक्टरों की भी समय-समय पर जांच करवाएं। यदि ब्रेक ऑयल (ब्रेक फ्लूइड) का रंग दूधिया या मटमैला दिखाई दे, तो उसे तुरंत बदलवा लें।
  • ब्रेक रॉड, पिन और स्प्रिंग्स पर सिलिकॉन या वाटर-रेसिस्टेंट (Waterproof) ग्रीस लगाएं, ताकि पानी और नमी से जंग न लगे।
  • क्लच में फिसलन या असामान्य आवाज आने पर तुरंत सर्विस सेंटर से संपर्क करें। अधिकांश ट्रैक्टरों में क्लच हाउसिंग सूखी (Dry) होती है, इसलिए इसमें पानी या कीचड़ जाने से क्लच प्लेट खराब हो सकती है। 
  • क्लच इंस्पेक्शन होल का रबर कवर हमेशा बंद रखें। 
  • हाफ-क्लच (Riding the Clutch) के इस्तेमाल से बचें। क्लच पैडल का फ्री-प्ले हमेशा बनाए रखें और लिंकेज पिन पर नियमित रूप से ग्रीस लगाएं।

6. हाइड्रोलिक सिस्टम और ऑयल की नियमित जांच करें

ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक सिस्टम सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। इसकी मदद से खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और मशीनों को उठाया और संचालित किया जाता है। अगर हाइड्रोलिक ऑयल का स्तर कम हो जाए या उसमें पानी मिल जाए, तो इसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए ऐसी समस्याओं से बचने के लिए इन जरूरी उपायों का ध्यान रखें।

  • समय-समय पर हाइड्रोलिक ऑयल का स्तर चेक करें। अगर तेल का रंग दूधिया या मटमैला दिखाई दे, तो यह उसमें पानी मिलने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तेल को तुरंत बदलवा लें।
  • हाइड्रोलिक पंप, सिलेंडर, पिस्टन, कंट्रोल वाल्व और ऑयल रिजर्वॉयर जैसे मुख्य पार्ट्स की मिस्त्री या अधिकृत सर्विस सेंटर पर नियमित जांच करवाएं। 
  • हाइड्रोलिक लिफ्ट सिस्टम में स्टेबलाइजर, थ्री-पॉइंट लिंकेज पिन और डेप्थ लीवर महत्वपूर्ण हिस्सों नियमित सफाई और जांच करें और जरूरत के अनुसार ग्रीस या ऑयल लगाते रहें।

मानसून में ट्रैक्टर सर्विसिंग क्यों है जरूरी?

मानसून के दौरान ट्रैक्टर की समय पर सर्विस कराना भविष्य में होने वाले बड़े खर्च से बचा सकता है।

  • ग्रीसिंग जरूरी है: गियर शाफ्ट, स्टीयरिंग लिंकेज, PTO शाफ्ट और लिफ्ट पिन्स में हर दूसरे-तीसरे दिन ग्रीस गन से अच्छी तरह ग्रीस लगाएं।
  • प्रेशर वॉश करते समय सावधानी रखें: पडलिंग का काम खत्म होने के बाद ट्रैक्टर के निचले हिस्से से जमा कीचड़ साफ पानी से धोएं। हालांकि, क्लच हाउसिंग वेंट और सील्स पर सीधे हाई-प्रेशर पानी की धार न डालें।
  • ब्रेक और क्लच को सुखाएं: काम खत्म करने के बाद ट्रैक्टर को धीमी गति से चलाते हुए 2-3 बार हल्का ब्रेक और क्लच दबाएं। इससे घर्षण से पैदा होने वाली गर्मी अंदर की नमी और पानी की बूंदों को सुखाने में मदद करती है।
  • पार्किंग में सावधानी रखें: अगर ट्रैक्टर को 2-3 दिन या उससे ज्यादा समय के लिए खड़ा करना है, तो ब्रेक को पूरी तरह लॉक करके न छोड़ें। ट्रैक्टर को समतल जगह पर गियर में डालकर और पहियों के नीचे व्हील चॉक्स (गुटके) लगाकर पार्क करें।
  • नियमित सर्विस करवाएं: कंपनी के सर्विस शेड्यूल का पालन करें। इंजन ऑयल, फिल्टर, कूलेंट और अन्य जरूरी फ्लूइड समय पर बदलवाएं। ट्रैक्टर में किसी भी तरह की असामान्य आवाज, कंपन या लीकेज दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज न करें और समय पर कुशल कारीगर (मैकेनिक) से जांच करवाएं।

निष्कर्ष: अच्छी परफॉर्मेंस और माइलेज के लिए क्यों जरूर है सही देखभाल?

Monsoon Tractor Maintenance Guide में बताए गए जरूरी टिप्स की मदद से आप बारिश के मौसम में अपने ट्रैक्टर की सही देखभाल कर सकते हैं। इससे बड़े मेंटेनेंस खर्च और सीजन के दौरान काम रुकने की परेशानी से बचने में मदद मिलेगी। सही इंजन ऑयल, बेहतर टायर ग्रिप, साफ बैटरी और साफ एयर फिल्टर बारिश के मौसम में ट्रैक्टर की अच्छी परफॉर्मेंस और माइलेज के लिए जरूरी हैं। मानसून सीजन में रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट की इन छोटी-छोटी जांच से ट्रैक्टर के ब्रेक, क्लच और अन्य जरूरी पार्ट्स को सुरक्षित और बेहतर स्थिति में रखने में मदद मिल सकती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Escorts
Same Deutz Fahr
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
ACE
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2868 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

2780 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 42 HP

For Price Click Here