मैसी फर्ग्यूसन 7250 डीआई पावरअप ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स
दमदार इंजन और मजबूत हाइड्रोलिक्स: मध्य प्रदेश के किसानों में क्यों लोकप्रिय है मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पावरअप?
मध्य प्रदेश में 45 से 50 HP श्रेणी के ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं, क्योंकि ये सोयाबीन, गेहूं, चना और मक्का जैसी फसलों की खेती जुताई, बुवाई, रोटावेटर चलाने से लेकर ट्रॉली से उपज की ढुलाई तक कई तरह के काम में भी उपयोगी रहते हैं। इस पावर रेंज में मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पावरअप मध्य प्रदेश के किसानों के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाले और भरोसेमंद ट्रैक्टर्स में शामिल है।
इसकी अच्छी डीजल बचत, मजबूत सिम्पसन इंजन और भारी कृषि उपकरणों के साथ बेहतर खिंचाई क्षमता इसे गेहूं, सोयाबीन, मक्का, धान और कपास जैसी फसलों की खेती के लिए उपयोगी बनाती है। आइए, इस लेख में जानते हैं कि मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पावरअप मध्य प्रदेश के किसानों के बीच क्यों लोकप्रिय है, इसमें कौन-कौन से प्रमुख फीचर्स मिलते हैं और इसकी मौजूदा कीमत कितनी है।
मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पावरअप: किसानों के बीच क्यों लोकप्रिय है?
मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पावरअप 50 HP श्रेणी का एक दमदार और बहुउपयोगी ट्रैक्टर है। इसे जुताई, बुवाई, रोटावेटर, थ्रेशर, कल्टीवेटर और ट्रॉली ढुलाई जैसे कई कृषि कार्यों के लिए आदर्श माना जाता है। मजबूत डिजाइन और दमदार ईंधन कुशल इंजन के कारण यह मध्य प्रदेश की काली और सख्त मिट्टी में गहरी जुताई जैसे भारी कामों के लिए भी उपयोगी है। इसका इंजन कम RPM पर भी अच्छा बैकअप टॉर्क देता है, जिससे कल्टीवेटर और एमबी प्लाऊ जैसे उपकरणों के साथ काम करते समय बेहतर प्रदर्शन मिलता है।
सोयाबीन, चना और कपास की खेती में बुवाई के दौरान इसका ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल हाइड्रोलिक सिस्टम उपयोगी होता है। वहीं, गेहूं और सोयाबीन की थ्रेशिंग जैसे कामों में इसकी अच्छी ईंधन दक्षता किसानों की लागत को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इन खूबियों के कारण मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पावरअप मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खेती और ढुलाई दोनों कामों में इतना लोकप्रिय बना हुआ है।
मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पावरअप के खास फीचर्स
1. दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस
मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पावरअप में 50 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर, 2700 CC क्षमता वाला सिम्पसन्स TIII A SJ327 डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 2100 आरपीएम पर अच्छा बैकअप टॉर्क देता है, जिससे जुताई के दौरान कल्टीवेटर और एमबी प्लाऊ जैसे भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करने में पर्याप्त पावर मिलती है। ईंधन के मामले में भी यह इंजन किफायती है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश में गन्ना, कपास और सोयाबीन जैसी फसलों की खेती के लिए यह ट्रैक्टर किसानों के लिए एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।
2. ईंधन बचत
ट्रैक्टर में ऑयल-बाथ टाइप एयर क्लीनर और वॉटर-कूल्ड कूलिंग सिस्टम मिलता है, जिससे इंजन लंबे समय तक काम करते हुए भी बेहतर तापमान बनाए रखता है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है। वहीं, इनलाइन फ्यूल पंप इंजन तक ईंधन की बेहतर आपूर्ति में मदद करता है, जिससे इंजन को पर्याप्त पावर मिलती है। फ्यूल पंप, एयर क्लीनर और कूलिंग सिस्टम का यह संयोजन खेती और ट्रॉली ढुलाई जैसे भारी कामों के दौरान इंजन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है और डीजल की खपत को किफायती रखने में सहायक है।
3. ट्रांसमिशन, गियर और क्लच
एमएफ 7250 DI पावरअप में कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे गियर बदलना आसान रहता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर विकल्प मिलते हैं, जिससे किसान अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए जरूरत के अनुसार सही स्पीड चुन सकते हैं। इसमें साइड-शिफ्ट गियर लीवर दिया गया है, जिससे ऑपरेटर को पैरों के लिए ज्यादा जगह मिलती है। मैसी फर्ग्यूसन के इस मॉडल की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड करीब 34.87 किमी/घंटा है। क्लच की बात करें, तो इसमें ड्यूल क्लच मिलता है, जो गियर बदलने और PTO से जुड़े उपकरणों के साथ काम करने में सुविधा देता है। कुल मिलाकर, इसका गियरबॉक्स और क्लच सेटअप जुताई, बुवाई, रोटावेटर और ढुलाई जैसे कामों के लिए उपयोगी है।
4. हाइड्रोलिक्स और पीटीओ पावर
मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI में ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पॉन्स टाइप के हाइड्रोलिक कंट्रोल दिए गए हैं, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता लगभग 1800 किलोग्राम तक है। इसमें सिक्स स्प्लाइन पीटीओ शाफ्ट (6 Spline PTO Shaft) मिलती है, जिसकी पावर 44 HP की है। साथ ही, इसमें 540 RPM रिवर्स PTO भी दिया गया है, जो अलग-अलग PTO आधारित उपकरणों के साथ काम करने में उपयोगी है। गेहूं और सोयाबीन की थ्रेशिंग जैसे कामों में इसकी PTO पावर उपयोगी रहती है और ईंधन की खपत को नियंत्रित रखने में मदद करती है। उन्नत हाड्रोलिक सिस्टम और अच्छी पीटीओ पावर की मदद से रोटावेटर, थ्रेशर और कल्टीवेटर जैसे कृषि उपकरणों के साथ बेहतर काम करने में मदद करते हैं और बुवाई के दौरान बीजों की उचित गहराई बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
5. कम्फर्ट, स्टीयरिंग और ब्रेक्स
इसमें ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं और यह पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इसका फ्यूल टैंक 60 लीटर क्षमता का है। यह क्षमता बार-बार ईंधन भरवाने की चिंता कम करती है और लंबे समय तक लगातार काम करने में मदद करती है। इसके अलावा, इसमें स्पूल वाल्व के साथ ट्विन सोलो पंप, टो हुक वाला फ्रंट बंपर और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। कुल मिलाकर, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स (OIB), पावर स्टीयरिंग और साइड-शिफ्ट ट्रांसमिशन की मदद से ऑपरेटर को ट्रैक्टर पर बेहतर नियंत्रण मिलता है और लंबे समय तक काम करने में सुविधा रहती है।
मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पावरअप की कीमत
भारत में मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI पावरअप की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹7.53 लाख से ₹7.97 लाख के बीच है। हालांकि, इसकी कीमत राज्य, डीलर और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। मध्य प्रदेश में इसकी ऑन-रोड कीमत, लोन ऑफर और अन्य जानकारी के लिए नजदीकी मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर डीलर से संपर्क करें। इसके, अलावा आप दी गए इस लिंक पर भी क्लिक करके मैसी ट्रैक्टर की एक्स–शोरूम कीमत और समान एचपी वाले अन्य ट्रैक्टर ब्रांड के मॉडल्स की तुलना कर सकते हैं।
एमएफ 7250 डीआई पावरअप की रीसेल वैल्यू
50 HP श्रेणी का दमदार इंजन, 1800 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता, ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल हाइड्रोलिक सिस्टम और रिवर्स PTO जैसी सुविधाओं के कारण मैसी फर्ग्यूसन 7250 डीआई पावरअप मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक उपयोगी विकल्प है। यह रोजमर्रा की खेती के साथ भारी ढुलाई एवं अन्य कई तरह के कृषि कार्यों में काम आ सकता है।
प्रदेश में मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर्स (TAFE) का विस्तृत डीलर और सर्विस नेटवर्क किसानों को आसानी से सर्विस सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करता है। इसके सिम्पसन इंजन की सर्विस और मरम्मत भी स्थानीय स्तर पर आसानी से कराई जा सकती है। सेकंड-हैंड मार्केट में MF 7250 DI PowerUp की मांग हमेशा अधिक रहती है, जिससे इसकी रीसेल वैल्यू भी सबसे अधिक मिलती है। हालांकि, रीसेल वैल्यू (दोबारा बेचने पर मिलने वाली कीमत) क्षेत्र, ट्रैक्टर की कंडीशन और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
निष्कर्ष
यदि आप मध्य प्रदेश में खेती के लिए 50 एचपी श्रेणी में एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो कड़क काली मिट्टी में गहरी जुताई करे, रोटावेटर और थ्रेशर पर कम डीजल पिए और लंबे समय तक बिना किसी मोटी मेंटेनेंस लागत के काम करे, तो मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI ट्रैक्टर को एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में चयन किया जा सकता है। किफायती कीमत, कम रखरखाव खर्च और भरोसेमंद SIMPSONS S325.5 TIII A इंजन के चलते मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI मध्य प्रदेश में सोयाबीन, चना और गेहूं के साथ अन्य प्रमुख फसलों की खेती जबदस्त ईंधन दक्षता और प्रदर्शन देता है। हालांकि, ट्रैक्टर खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से इसकी सटीक ऑन-रोड कीमत, उपलब्ध वेरिएंट और तकनीकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी जरूर लें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
Popular Massey Ferguson 4WD Tractors in India: Price, Range & Specifications
इसे भी पढ़ें
दूध के साथ गोबर-गौमूत्र से कमाई! नंदिनी योजना में ₹31 लाख तक अनुदान
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल