महिंद्रा ने दिसंबर 2024 में 22,943 ट्रैक्टर बेचे, 20% की बढ़ोतरी
महिंद्रा ट्रैक्टर ने दिसंबर 2024 में 22,943 इकाईयां बेचीं, बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Mahindra Tractors Sales Report December 2024 : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने हाल ही में दिसंबर 2024 के लिए अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े साझा किए हैं। महिंद्रा ने दिसंबर में कुल मिलाकर (घरेलू और निर्यात) 22,943 इकाइयां बेचीं है, जो पिछले साल इसी महीने बेची गई 19,138 इकाइयों से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। दिसंबर 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री 22,019 यूनिट की रही है, जो पिछले साल दिसंबर 2023 में 18,028 यूनिट्स की थी। इस तरह कंपनी ने घरेलू बिक्री में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वहीं, इस महीने में महिंद्रा की निर्यात बिक्री 924 इकाइयों की रही है, जो दिसंबर 2023 में निर्यात किए गए 1,110 यूनिट से 17 प्रतिशत की कमी दर्शाती है। ट्रैक्टर बिक्री के ये आंकड़े बताते है कि महिंद्रा ट्रैक्टर की दिसंबर 2024 के लिए घरेलू बिक्री में वृद्धि और निर्यात में कमी हुई है।
महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल बिक्री आंकड़े दिसंबर 2024
| विवरण | दिसंबर 2024 | दिसंबर 2023 | परिवर्तन (%) में |
| घरेलू बिक्री | 22,019 | 18,028 | 22% |
| निर्यात बिक्री | 924 | 1,110 | -17% |
| ऑल-ओवर बिक्री | 22,943 | 19,138 | 20% |
दिसंबर 2024 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा की साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री (Mahindra & Mahindra's year-to-date (YTD) tractor sales in December 2024)
महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर ने दिसंबर 2024 के लिए अपने साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े साझा किए है। इसके मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2024-25 के 9 महीनों (अप्रैल से दिसंबर) में महिंद्रा की साल-दर-साल (YTD) घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 324,327 यूनिट्स की रही है, जो पिछले साल दिसंबर 2023 तक 2,97,157 यूनिट्स की थी। महिंद्रा की दिसंबर 2024 की बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक, निर्यात बाजार में, महिंद्रा ने 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,296 यूनिट्स बेची है, जबकि दिसंबर 2023 में, कंपनी ने कुल 9,585 यूनिट्स निर्यात किए थे। यह बिक्री सारांश बताते है कि, महिंद्रा ने कुल मिलाकर (घरेलू और निर्यात) दिसंबर 2024 तक 3,36,623 यूनिट्स बेचीं है, जो पिछले वित्तीय वर्ष दिसंबर 2023 की इसी अवधि के दौरान 3,06,742 इकाइयों की थी। यह कंपनी की कुल बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।
महिंद्रा की साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री सारांश (Mahindra Year-to-Date (YTD) Tractor Sales Summary)
|
विवरण |
YTD 2024-25 अप्रैल से दिसंबर ( 9 महीने) | ||
| YTD 2024-25 | YTD 2023-24 | परिवर्तन (% में) | |
| घरेलू बिक्री | 3,24,327 | 2,97,157 | 9% |
| निर्यात बिक्री | 12,296 | 9,585 | 28% |
| कुल ट्रैक्टर बिक्री | 3,36,623 | 3,06,742 | 10 % |
प्रदर्शन पर टिप्पणी : अध्यक्ष हेमंत सिक्का (Comment on the demonstration: President Hemant Sikka)
बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में फार्म इक्विपमेंट (MFE) सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, "हमने दिसंबर 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 22,019 इकाइयां बेची है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत की वृद्धि को प्रदर्शित करता है। खरीफ मौसम की फसल से सकारात्मक नकदी प्रवाह से दिसंबर में भावनाएं सकारात्मक बनी। इसके अलावा, अनुकूल जलाशय स्तरों की वजह से रबी सीजन के लिए मजबूत बुवाई हुई है, जिससे ट्रैक्टरों की मांग में और वृद्धि हुई है। आगे देखते हुए, ट्रैक्टर उद्योग सकारात्मक कृषि भावनाओं और किसानों के लिए व्यापार की अनुकूल शर्तों के आधार पर महत्वपूर्ण वृद्धि के लिए तैयार है। निर्यात बाजार में, हमने 924 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष से 17 प्रतिशत कम है।"
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल