महिंद्रा या जॉन डियर ट्रैक्टर? कीमत, माइलेज और फीचर्स तुलना

महिंद्रा या जॉन डियर ट्रैक्टर? कीमत, माइलेज और फीचर्स तुलना
Share Post

महिंद्रा vs जॉन डियर: जानें ताकत, माइलेज, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी

भारत दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर बाजारों में से एक है, जहां हर साल लाखों किसान अपनी जरूरत के अनुसार नया ट्रैक्टर खरीदते हैं। जब भी देश में सबसे मजबूत, टिकाऊ और भरोसेमंद ट्रैक्टर मॉडल खरीदने की बात आती है, तो दो नाम हमेशा सबसे आगे रहते हैं—महिंद्रा (Mahindra) और जॉन डियर (John Deere)। एक तरफ जहां स्वदेशी दिग्गज महिंद्रा अपनी मजबूत सर्विस नेटवर्क, ईंधन की बचत और भरोसेमंद प्रदर्शन के कारण भारत के गांव-गांव में किसानों की पहली पसंद बना हुआ है, वहीं अमेरिकी विरासत वाला जॉन डियर अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए बाजार में अलग पहचान रखता है। अगर आप नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

आइए इस विस्तृत समीक्षा लेख में जानते हैं कि फीचर्स, माइलेज, कीमत और सर्विस नेटवर्क के आधार पर भारतीय किसानों की असली पसंद कौन-सा ट्रैक्टर ब्रांड है।

महिंद्रा vs जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड की तुलना : बाजार में पकड़ और नेटवर्क

  • महिंद्रा (Mahindra): महिंद्रा & महिंद्रा भारत में ट्रैक्टर बिक्री के मामले में नंबर-1 ब्रांड है। स्वदेशी ब्रांड होने के नाते इसका डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क देश के सबसे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक फैला हुआ है। इसके कारण किसानों को स्पेयर पार्ट्स बहुत ही आसानी से और सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। कंपनी के पास छोटे से लेकर बड़े किसानों तक के लिए विभिन्न हॉर्सपावर वाले कई मॉडल उपलब्ध हैं। महिंद्रा के 275 DI XP Plus, 475 DI XP Plus, 575 DI XP Plus, अर्जुन 555 DI और Novo Series जैसे मॉडल किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
     
  • जॉन डियर (John Deere): जॉन डियर मुख्य रूप से भारत में अपने प्रीमियम डिजाइन, बेहतर इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीक के लिए जाना जाता है। कंपनी के 50 HP और उससे अधिक क्षमता वाले प्रीमियम ट्रैक्टर (जैसे जॉन डियर 5050D, 5210 GearPro, 5310 और 5405) भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। खासकर बड़े किसानों और कमर्शियल रेंटल (किराए) का काम करने वाले ग्राहकों के बीच इसकी अच्छी पहचान है। कंपनी का सर्विस नेटवर्क भी कई राज्यों में मजबूत माना जाता है। जॉन डियर की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, आकर्षक डिजाइन, आधुनिक ट्रांसमिशन, आरामदायक ऑपरेटर स्टेशन और 4WD मॉडलों की व्यापक उपलब्धता है।

महिंद्रा या जॉन डियर: इंजन क्षमता, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस में कौन-सा ब्रांड है बेस्ट

  • महिंद्रा: महिंद्रा के ट्रैक्टर (जैसे XP Plus, Yuvo Tech+ और Arjun Novo सीरीज) अपने ELS (Extra Long Stroke) और एमबूस्ट इंजन के लिए प्रसिद्ध हैं। इनका इंजन कम आरपीएम पर भी भारी टॉर्क डिलीवर करता है। महिंद्रा अपने सादे और टिकाऊ डिजाइन पर ज्यादा जोर देता है।
  • जॉन डियर: जॉन डियर के ट्रैक्टर (जैसे 5D,E,M सीरीज, PowerPro और GearPro वेरिएंट) में टर्बोचार्ज्ड HPCR इंजन, कॉलरशिफ्ट ट्रांसमिशन और टिल्ट स्टीयरिंग जैसी आधुनिक तकनीकें मिलती हैं। इसका गियर शिफ्टिंग अनुभव बेहद स्मूथ होता है।

महिंद्रा vs जॉन डियर: माइलेज, मेंटेनेंस और वारंटी में कौन बेहतर

पैमाना 

महिंद्रा (Mahindra)

जॉन डियर (John Deere)

डीजल खपत

हल्के व मध्यम कामों पर ड्रॉप-टू-ड्रॉप डीजल बचत के लिए मशहूर।

भारी खिंचाई और हैवी-ड्यूटी कामों में लगातार बिना आरपीएम गिराए चलाएं

रखरखाव खर्च

लोकल मैकेनिक भी आसानी से रिपेयर कर सकते हैं, पार्ट्स काफी सस्ते

हाई-टेक पार्ट्स और आधिकारिक डीलरशिप सर्विस पर अधिक निर्भरता

कंपनी वारंटी

6 साल (6000 घंटे) तक की भरोसेमंद वारंटी।

5 साल (5000 घंटे) की मानक वारंटी

रीसेल वैल्यू

सेकेंड-हैंड मार्केट में बेहद उच्च

विशेषकर 50 HP से ऊपर के सेग्मेंट में अच्छी

कीमत और बजट की तुलना (Price Comparison)

महिंद्रा के मॉडल्स किफायती और वैल्यु-फॉर-मनी माने जाते हैं, जबकि जॉन डियर अपनी प्रीमियम टेक्नोलॉजी के कारण थोड़े महंगे सेगमेंट में आते हैं। 

महिंद्रा vs जॉन डियर: मुख्य तुलना एक नजर में 

फीचर

महिंद्रा

जॉन डियर

कीमत

अपेक्षाकृत किफायती

कई मॉडलों में अपेक्षाकृत प्रीमियम

मॉडल रेंज

छोटे से बड़े किसानों के लिए विस्तृत

मध्यम और बड़े किसानों के लिए भी मजबूत प्रीमियम विकल्प

इंजन प्रदर्शन

अच्छा टॉर्क और ईंधन दक्षता

उच्च प्रदर्शन और आधुनिक इंजीनियरिंग

4WD विकल्प

उपलब्ध

कई लोकप्रिय 4WD मॉडल

सर्विस नेटवर्क

देशभर में व्यापक

कई क्षेत्रों में मजबूत, लेकिन उपलब्धता स्थान पर निर्भर

कीमत

अपेक्षाकृत किफायती

कई मॉडलों में अपेक्षाकृत प्रीमियम

निष्कर्ष: आपके लिए कौन-सा ब्रांड रहेगा सबसे बेस्ट?

महिंद्रा आपके लिए पहली पसंद है यदि:

  • आपका मुख्य ध्यान कम बजट, बेहतरीन माइलेज और किफायती रखरखाव पर है।
  • आपके पास छोटे से मध्यम आकार के खेत हैं और आप मुख्य रूप से कल्टीवेटर, रोटावेटर या सामान्य ट्रॉली का काम करते हैं।
  • आप अपने क्षेत्र में सबसे आसान सर्विस और हाई रीसेल वैल्यू चाहते हैं।

जॉन डियर आपके लिए पहली पसंद है यदि:

  • आपको ड्राइविंग कम्फर्ट, स्मूथ गियर शिफ्ट और प्रीमियम तकनीक पसंद है।
  • आप 3-बॉटम प्लाऊ, लेजर लैंड लेवलर, बड़े रोटावेटर या गन्ने की हैवी ट्रॉली जैसे भारी-भरकम काम करते हैं।
  • आपका बजट थोड़ा अच्छा है और आप लंबे समय तक लगातार और कठिन परिस्थितियों में काम के लिए आरामदायक कैब/ऑपरेटर स्टेशन चाहते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Tafe
Preet
Trakstar
ACE
Same Deutz Fahr
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

2400 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

2780 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2432 cc 55 HP

For Price Click Here