किसानों को 45 एचपी और उससे अधिक के ट्रैक्टर पर 1 लाख रुपए की सब्सिडी

किसानों को 45 एचपी और उससे अधिक के ट्रैक्टर पर 1 लाख रुपए की सब्सिडी
शेयर पोस्ट

ट्रैक्टर सब्सिडी योजना : किसानों को 45 एचपी या उससे अधिक के ट्रैक्टर पर मिलती है 1.0 लाख रुपए की सब्सिडी 

Tractors of 45 HP and above on subsidy : देश में “सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टर एवं अन्य जरूरी कृषि यंत्रों खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि उनका वित्तीय बोझ कम हो और खेती का काम आसान बन सके।  केंद्र सरकार की इस योजना के अतंर्गत राज्य की सरकारें विभिन्न अनुदान योजनाएं लागू कर खेती में उपयोगी कृषि यंत्रों/उपरकणों के लिए अनुदान देती है, ताकि आधुनिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय में बढ़ाई जा सके। 

इसी क्रम में हरियाणा सरकार द्वारा राज्य योजना (State Scheme) के तहत किसानों को ट्रैक्टर जैसे महंगे कृषि उत्पाद खरीदने के लिए अनुदान दिया जाता है। यह योजना मुख्य रूप से राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों के समूह और अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को सब्सिडी पर उपकरण/मशीनरी उपलब्ध कराना है, ताकि  किसान ट्रैक्टर जैसे आधुनिक कृषि समाधान के उपयोग से अपनी खेती को आधुनिक बना सके और फसल की गुणवत्ता सुधार करते हुए उत्पादन बढ़ा सके। 

ट्रैक्टर पर एक लाख रुपए तक की सब्सिडी (Subsidy up to one lakh rupees on tractor)

राज्य ट्रैक्टर सब्सिडी योजना (State Tractor Subsidy Scheme) के अंतर्गत हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जाते हैं। इस योजना के तहत 45 एचपी और उससे अधिक के ट्रैक्टरों पर 1.0 लाख रुपए प्रति यूनिट सब्सिडी किसानों को दी जाती है। इसके लिए मेरी फसल मैरा ब्यौरा (एमएफएमबी) पोर्टल पर पंजीकृत और भूमि स्वामित्व वाले अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस योजना के तहत लाभुकों का चयन संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। समिति द्वारा खरीद और भौतिक सत्यापन के बाद ही लाभार्थियों के बैंक खाते में सब्सिडी राशि हस्तांतरित की जाती है। योजना का लाभ हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के निवासी किसानों को दिया जाता है। जिन किसानों ने विभाग की किसी भी योजना में पिछले पांच वर्षों के दौरान ट्रैक्टर पर सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया है, वे इसमें आवेदन के लिए पात्र है। खरीद की तारीख से 5 साल पूरे होने से पहले ट्रैक्टर नहीं बेचेगा। इस पोस्ट में नीचे 45 हार्स पावर या उससे अधिक क्षमता के विभिन्न ट्रैक्टरों मॉडलों की जानकारी नीचे दी जा रही है, जो भारत में कृषि और भारी वाणिज्यिक अनुप्रयोगों के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय हैं।

भारत में 45 एचपी और उससे अधिक के बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल (Best Tractor Models of 45HP and Above in India)

वर्तमान में भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में कई अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियां, किसानों की मांगों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 45 एचपी या उससे अधिक रेंज में उत्पादों की पेशकश करती है, जो अधिक शक्ति और अधिक मूल्य प्रदान करती हैं। भारत में 45 एचपी और उससे अधिक के बेस्ट ट्रैक्टर मॉडलों में महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (35 kW) (46.9 HP), 5045 डी पॉवरप्रो जॉन डियर (45 Hp), स्वराज 742 एक्स टी (45 हॉर्स पावर),  महिंद्रा 585 युवो टेक+ 4WD (49.3HP), महिंद्रा अर्जुन 555 DI 36.7 kW (49.3 HP), कुबोटा एमयू4501 2WD (45 HP), फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स (45HP), न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+ 36.94 kW (49.5 HP), मैसी फर्ग्युसन 7250 DI Power Up 50 HP (36.4kW), सोनालीका टाइगर DI 75 4WD CRDS शामिल है, जो छोटे से मध्यम और बड़े किसानों के एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इन ट्रैक्टरों पर राज्यों की सरकारों द्वारा राज्य अनुदान योजना के तहत अनुसूचित जाति, लघु एवं सीमांत वर्ग के किसानों को अलग-अलग अनुदान लाभ भी उपलब्ध कराया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप अपने  जिले के कृषि अभियांत्रिकी विभाग में संबंधित सहायक कृषि यंत्री से संपर्क कर सकते हैं। 

45 एचपी और उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टरों तकनीकी स्पेसिफिकेशन (Technical specifications of tractors of 45HP and above capacity)

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 35 kW (46.9 HP)

कृषि और ढुलाई व्यवसाय की में तेज़ी से तरक्की लाने के लिए महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर को बनाए गया हैं। यह अपने शक्तिशाली 35 kW (46.9 HP) ईएलएस इंजन, 192 एनमए के मैक्सिमम टॉर्क और चार सिलेंडरों वाला नया ट्रैक्टर बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करता है, जिससे आपको बड़ी आसानी से अपनी कृषि उत्पादकता को बढ़ाने की क्षमता देता है। 1500 किलोग्राम की लिफ़्टिंग केपैसिटी और ज़बर्दस्त 31.2 kW (42 एचपी) पीटीओ पावर वाले इस महिंद्रा ट्रैक्टर को कृषि की अलग-अलग ज़रूरतों को ज़्यादा कुशलता से पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही, छह साल की लंबी वारंटी के साथ आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप अपने कृषि व्यवसाय की कामयाबी के लिए एक फायदेमंद निवेश कर रहे हैं।

5045 डी पॉवरप्रो जॉन डियर (46 Hp)

जॉन डियर 5045 डी पॉवरप्रो 46 एचपी रेंज में एक पॉवर पैक्ड कृषि ट्रैक्टर है, जो उच्च बैक अप टॉर्क के साथ, सभी कृषि कार्यों के लिए त्वरित उत्पादकता प्रदान करता है। यह जॉन डियर 3029D, 46 HP (34.1 kW), 2100 RPM, 3 सिलेंडर, ओवरफ्लो रेज़र्वोयर से ठंडा होने वाला कूलेंट, स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड इंजन से लैस है, जो उच्च टॉर्क प्रदान करके इसे खेतो में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता देता है। ड्राई-टाइप डुअल-एलिमेंट एयर फिल्टर बेहतर इंजन सुरक्षा सुनिश्चित करता है, स्थायित्व बढ़ाता है और रखरखाव की ज़रूरत को कम करता है। जॉन डियर 5045 डी HLD टायरों के साथ 4WD ट्रैक्टर है, जिससे यह गीली भूमि के अनुप्रयोगों के लिए एक उपयुक्त विकल्प बन जाता है। इसका हाइड्रॉलिक रूप से संचालित इम्प्लीमेन्ट के लिए सेलेक्टिव कंट्रोल वॉल्व संचालन में आसानी प्रदान करता है। सहज संचालन के लिए साइड शिफ्ट गियर लीवर के साथ आरामदायक सीट प्रदान करता है। 

स्वराज 742 एक्स टी (45 हॉर्स पावर)

स्वराज 742 XT में 29.82-37.28 किलोवाट (41-50 HP) श्रेणी का दमदार इंजन है, जो पहले से अधिक टॉर्क के साथ, खेती के हर काम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करने लिए हरदम तैयार है। इसके दमदार इंजन के साथ, आप ज्यादा से ज्यादा इम्प्लिमेंट्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्वराज ट्रैक्टर के मजबूत फ्रंट एक्सेल का कोई जवाब नहीं, फिर चाहे जमीन कैसी भी हो।  स्वराज 742 XT में है आधुनिक स्टाइल और एडवांस नए फ़ीचर्स, जो खेती की हर चुनौती को मात देने के उपयुक्त हैं। इसमें 2000 रेटेड इंजन स्पीड और 38 एचपी पीटीओ पावर है, जिससे 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और 1 रिवर्स स्पीड के साथ, यह हर एप्लिकेशन के लिए तैयार है। 42 XT स्वराज मजबूत और आरामदायक भी है। सही मायने में स्वराज का यह ट्रैक्टर हर चुनौतीपूर्ण खेती के लिए काबिल है। 

महिंद्रा 585 युवो टेक+ 4WD (49.3HP)

अत्याधुनिक महिंद्रा युवो टेक+ श्रृंखला में  महिंद्रा 585 युवो टेक+ 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर तकनीकी रूप से उन सभी उन्नत फीचर्स लैस हैं, जो उत्पादकता बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें 36.75 किलोवाट (49.3 एचपी) इंजन और 33.9 किलोवाट (45.4 एचपी) पीटीओ शक्ति है, जो आपके विभिन्न कार्यो को सरल बनाती है। इसका चार-सिलेंडर वाला ईएलएस इंजन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज, पैरेलल कूलिंग और उच्च अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 2000 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी है। इस महिंद्रा युवो टेक+ ट्रैक्टर में आरामदायक जगह, सुचारू कांस्टेंट मेंश ट्रांसमिशन, उच्च प्रेसशन हाइड्रोलिक्स है। छह साल की वारंटी के साथ, महिंद्रा 585 युवो टेक+ 4 डब्ल्यूदी ट्रैक्टर उत्पादकता और लाभ बढ़ाकर आपके कृषि व्यवसाय को बदल सकता है।

कुबोटा एमयू4501 2WD (45 HP)

कुबोटा ब्रांड द्वारा निर्मित कुबोटा एमयू 4501 एक 45 एचपी इंजन रेंज में 2डब्ल्यूडी कृषि ट्रैक्टर है, जिसमें 4-सिलेंडर और 2434 सीसी इंजन क्षमता है। यह कुबोटा ट्रैक्टर 2500 ईआरपीएम और शानदार पीटीओ एचपी प्रदान करता है, जिससे यह संयोजन खरीदारों के लिए एक अच्छा उत्पाद है। कुबोटा एमयू 4501 2डब्ल्यूडी में दोहरी क्लच है, जो आसान कार्य और सुचारू  प्रदर्शन प्रदान करता है। पावर स्टीयरिंग के साथ, ट्रैक्टर को नियंत्रित करना और तेजी से प्रतिक्रिया करना आसान होता है। उच्च पकड़ और कम फिसलन के लिए इसमें तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक हैं। 1640 किलोग्राम वजन उठाने की हाइड्रोलिक क्षमता के साथ, कुबोटा एमयू 4501 2डब्ल्यूडी का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है। 

महिंद्रा अर्जुन 555 DI 36.7 kW (49.3 HP)

महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर 49.3 HP में उत्पादकता का पॉवरहाउस उत्पाद है। इस महिंद्रा अर्जुन ट्रैकटर के बेजोड़ फीचर्स और बेमिशाल इंधन किफायत के साथ अपनी खेती का संपूर्ण फायदा उठाएं। इस ट्रैक्टर में एडवांस्ड 36.7 kW (49.3 HP) की इंजन और MSPTO है जो विभिन्न कृषि कार्य, पीटीओ ड्रिवेन और गैर-कृषि कार्य करने के लिए 4 अलग-अलग पीटीओ स्पीड का विकल्प प्रदान करता है। महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग, 1800 केजी की हाइड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता और 2100 रेटेड आरपीएम है। महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर महिंद्रा ब्रांड का एक ऐसा कृषि ट्रैक्टर है, जो अपकी उत्पादकता बढ़ाने में बहुत मदद कर सकता है। इसमें उत्कृष्टता और टिकाऊपन है जो आप किसी भी महिंद्रा ट्रैक्टर से चाहते हैं। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई 49.3 एचपी ट्रैक्टर से उत्पादकता बढ़ाएं और खेती को नई ऊंचाई पर ले जाएं।

फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स (45HP)

फार्मट्रैक ब्रांड की प्रोमैक्स श्रृंखला में फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स एक शक्तिशाली 45 एचपी कृषि मशीनरी है, जिसमें 3 सिलेंडर, 33.55 kW (45 HP) रेंज इंजन है। इसमें अधिकतम टॉर्क 192 एनएम और एमआरपीटीओ के साथ मानक 540 स्पीड पीटीओ पावर है। इसमें 2000 किलोग्राम भारी लिफ्ट क्षमता वाला स्मार्टप्रो लिफ्ट स्विच है, जो इसे सटीक खेती और भारी-भरकम कामों के लिए एकदम सही विकल्प बनाता है। फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स 36.6 किमी/घंटा की अधिकतम आगे की गति और एक मल्टी-स्पीड 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर संख्या के साथ, फुल्ली कांस्टेंट मेष गियरबॉक्स अधिक ढुलाई यात्राओं की अनुमति देता है। 45 प्रोमैक्स फार्मट्रैक को कृषि और वाणिज्यिक दोनों अनुप्रयोगों के लिए डिजाइन किया गया है। 

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+ 36.94 kW (49.5 HP)

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+  एक बहुमुखी 36.94 kW (49.5 HP)  ट्रैक्टर है। न्यू हॉलैंड ब्रांड द्वारा तैयार 3630 TX सुपर प्लस ट्रैक्टर में स्वतंत्र PTO लीवर के साथ डबल क्लच, 12F+3R UG, 12F+3R क्रीपर*, 8F+2R UG* गियरबॉक्स, सेंसोमैटिक24 हाइड्रॉलिक लिफ्ट 24 सेंसिंग पॉइंट्स के साथ, सेंसोमैटिक24 हाइड्रॉलिक्स के साथ 2000 केजी / 1700 केजी लिफ्टिंग क्षमता, ऊंचाई सीमक के साथ लिफ्ट-ओ-मैटिक और DRC वाल्व एवं आइसोलेटर वाल्व जैसे तकनीकी उन्नत फीचर्स है, जो कृषि उत्पादकता बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। न्यू हॉलैंड TX सुपर प्लस 2 डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर कृषि उत्पादकता और लाभ बढ़ाकर आपके कृषि और व्यवसाय अनुप्रयोगों को बदल सकता है।

मैसी फर्ग्युसन 7250 DI Power Up  50 HP (36.4kW)

टैफे - ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ने 50 HP रेंज में मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI Power Up पेश कर किसानों खेती में एक क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है। यह मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 2700 सीसी इंजन क्षमता के साथ सूखी जमीन या गीली भूमि में बेहतरीन काम करता है। यह दोहरा क्लच, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर संख्या, 540 आरपीएम @ 1735 ईआरपीएम स्पीड छह-स्प्लिंड शाफ्ट पीटीओ प्रकार के साथ हर प्रकार के उपकरणों में कमाल का काम करता है। मैसी फर्ग्युसन 7250 DI Power Up  50 HP रेंज इंजन, भरोसेमंद और टिकाऊ मैक्स ऑयल इमर्सिव ब्रेक, सेगमेंट में सबसे अच्छी 1800 केजी लिफ्ट क्षमता हाइड्रोलिक तकनीक के विकल्प द्वारा संचालित है।

सोनालीका टाइगर DI 75 4WD CRDS

सोनालीका टाइगर DI 75 4WD CRDS 75 HP रेंज में एक कस्टमाइज़्ड ट्रैक्टर है, जो शक्तिशाली 4 सिलेंडर 75 HP श्रेणी इंजन से लैस है। यह 2200 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। सोनालीका Tiger DI 75 4WD CRDS विशेष रूप से किसानों की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें कुशल कार्यक्षमता के लिए हैवी ड्यूटी Constant Mesh with Side Shift and Synchro Shuttle प्रकार का 12F+12R गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और यह Double with IPTO क्लच विकल्प के साथ आता है। पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ, इसे राजस्थान किसानों के बेहतर आराम के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिज़ाइन किया गया है। अत्याधुनिक सोनालीका टाइगर DI 75 4WD CRDS हर प्रकार की मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में सहायता मिलती है।

45 एचपी और उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टरों के बारे में अधिक जानकारी के लिए किसान ट्रैक्टरगुरू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।   

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3443 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 40 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307 cc 50 HP

For Price Click Here