आयशर ट्रैक्टर भारतीय कृषि उद्योग में एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय ब्रांड है, जो उच्च पावर और ईंधन दक्षता के साथ एडवांस लेकिन किफायती ट्रैक्टर निर्माण के लिए जानी जाती है। कंपनी विभिन्न एचपी रेंज में ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध कराती है, जो हल्के से मध्यम कृषि कार्यों के लिए आदर्श हैं। आज हम आयशर के उस ट्रैक्टर मॉडल के बारे में बता रहे हैं, जो दमदार प्रदर्शन और कुशल ईंधन दक्षता प्रदान करता है। साथ ही, किफायती बजट में छोटे और मंझोले किसानों के लिए उपयुक्त विकल्प भी साबित होता है। हम बात कर रहे हैं आयशर 333 ट्रैक्टर की!
2025 में यह ट्रैक्टर अपनी किफायती कीमत, बेहतरीन माइलेज और मजबूत फीचर्स के चलते किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। 36 HP पावर के दमदार इंजन, 2365 सीसी क्षमता और 1650 किलोग्राम लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आयशर 333 ट्रैक्टर खेती के हर काम में शानदार प्रदर्शन करता है। यह ट्रैक्टर अपनी विश्वसनीयता, कम मेंटेनेंस और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। अगर 2025 में आप एक भरोसेमंद, बजट-फ्रेंडली और ऑलराउंडर ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो आयशर 333 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
आइए, जानते हैं आयशर 333 के उन्नत फीचर्स, तकनीकी स्पेसिफिकेशन और कीमत क्या है, जो इसे इतना खास बनाते हैं।
आयशर 333 ट्रैक्टर बेसिक खेती के लिए एक उपयुक्त विकल्प है। इसका डिजाइन आयशर के अन्य ट्रैक्टरों की तरह आकर्षक है। फ्रंट में आयशर का ‘E’ लोगो, बोनट पर लगी तेज रोशनी वाली हैलोजन हेडलाइट और सुंदर ग्रिल इसे खास बनाते हैं। ट्रैक्टर के साइड में 12V, 75Ah की बैटरी दी गई है। इस ट्रैक्टर में आकर्षक टेल लैंप, चौड़ा फेंडर और पीछे की तरफ तेज लाइट दी गई है, जिससे रात में काम करना आसान होता है। साथ ही इसमें टिपिंग ट्रेलर किट, ड्रॉबार, मोबाइल चार्जर, टॉप लिंक और पानी की बोतल होल्डर जैसी कई उपयोगी एक्सेसरीज मिलती हैं। 36 हार्सपावर (HP) रेंज का यह ट्रैक्टर खेती की सभी जरूरतों को पूरा करता है।
आयशर 333 ट्रैक्टर में शक्तिशाली 3-सिलेंडर वाला सिम्पसन वॉटर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 36 एचपी (26.48 किलोवाट) की पावर और 2365 सीसी (2.36 लीटर) क्षमता वाला है। यह इंजन 2000 रेटेड आरपीएम पर बेहतरीन उत्पादकता प्रदान करता है। इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप ईंधन को सीधे इंजन में पहुंचाता है, जिससे ईंधन की बचत होती है और संचालन लागत कम रहती है। इसकी 28.1 एचपी पीटीओ पावर इसे भारी कामों के लिए भी सक्षम बनाती है। ऑयल बाथ टाइप एयर क्लीनर इंजन को धूल-मिट्टी से बचाता है, जिससे ट्रैक्टर लंबे समय तक बिना रुकावट काम करता है। यह ट्रैक्टर हल चलाने, बुवाई करने और सामान ढोने जैसे सभी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है।
आयशर 333 ट्रैक्टर में सेंट्रल शिफ्ट पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश टाइप गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें सिंगल क्लच के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर विकल्प मिलते हैं। यह ट्रैक्टर अधिकतम 27.65 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकता है, जिससे कम समय में अधिक क्षेत्र कवर किया जा सकता है। पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन तकनीक इंजन से सीधे पहियों तक पावर पहुंचाती है, जिससे पावर ट्रांसफर बेहतर होता है और गियर बदलना आसान होता है तथा ट्रैक्टर की मजबूती बनी रहती है।
यह 36 एचपी आयशर ट्रैक्टर ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ आता है और इसमें 3000 मिमी का टर्निंग रेडियस है। इसके फ्रंट टायर का साइज 15.24 cm x 40.64 cm (6.0 x 16) और रियर टायर का साइज 31.51 cm x 71.12 cm (12.4 x 28) है। आयशर 333 मॉडल में तेल में डूबे ब्रेक का विकल्प भी मिलता है, जो बेहतर नियंत्रण देता है। इसमें मैकेनिकल स्टीयरिंग और आरामदायक एर्गोनोमिक सीट दी गई है, जिससे मोड़ लेना और ढलान पर काम करना आसान हो जाता है। ड्राई डिस्क ब्रेक खेतों में सुरक्षित और भरोसेमंद ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं।
आयशर 333 ट्रैक्टर में 6-स्पलाइन वाला पीटीओ शाफ्ट दिया गया है, जो 540 आरपीएम @ 1944 इंजन आरपीएम की गति से काम करता है। इसकी पीटीओ पावर 28.1 एचपी है, जिससे यह रोटावेटर और स्प्रेयर जैसे भारी उपकरण आसानी से चला सकता है। ट्रैक्टर में 48 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह लंबे समय तक खेत में बिना रुके काम कर सकता है। इसकी फ्यूल इंजेक्शन पंप तकनीक ईंधन की खपत कम करती है और ट्रैक्टर की दक्षता (एफिशिएंसी) बढ़ाती है।
आयशर 333 ट्रैक्टर में ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल हाइड्रोलिक्स प्रणाली दी गई है, जिसकी 1650 किलोग्राम लिफ्ट क्षमता है। इसमें कैटगरी-2 (कॉम्बी बॉल) के 3 प्वाइंट लिंकेज प्वांइट है, जिसे कल्टीवेटर, प्लाऊ, रोटावेटर जैसे विभिन्न एप्लीकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी तकनीक के साथ आता है। आयशर 333 ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3450 mm, कुल चौड़ाई 1685 mm, ऊंचाई 2200 mm, व्हील बेस 1905 mm और कुल वजन 1900 किलोग्राम है। 360 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ यह ट्रैक्टर खेत और हल्की ढुलाई दोनों कामों के लिए उपयुक्त है।
आयशर 333 को विशेष रूप से भारतीय कृषि की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह खेती के सभी कामों को बेहतरीन तरीके से संभालता है। 36 एचपी इंजन श्रेणी में यह उच्च पावर जनरेट करता है, जिससे ट्रैक्टर कम आरपीएम पर भी भारी उपकरणों को आसानी से खींचता है, जो सीधे तौर पर बेहतर माइलेज में बदल जाता है। उन्नत ट्रांसमिशन विकल्प गियर बदलने को आसान बनाते हैं और ऑपरेटर को कार जैसा आराम प्रदान करते हैं। 1650 किलोग्राम की उच्च लिफ्टिंग क्षमता के साथ आता है, जिससे किसान बड़े और भारी इम्प्लीमेंट्स का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
आयशर 333 की कीमत ₹5,21,700 से शुरू होकर ₹5,69,640 तक जाती है। यह ऑन-रोड कीमत विभिन्न राज्यों और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अपने राज्य के अनुसार सटीक कीमत की जानकारी के लिए नजदीकी आयशर डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं या ट्रैक्टर गुरु की ऑनलाइन वेबसाइट पर इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स और सटीक कीमत की जानकारी देखें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
VST Reports 3,519 Tractor and Power Tiller Sales in October 2026
Escorts Kubota Tractor Sales: 16,921 Units Sold in October 2026
महिंद्रा 575 DI vs पावरट्रैक यूरो 50: कीमत, फीचर्स और तुलना।
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
हरियाणा में गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल, जानें नए रेट कब से लागू होंगे
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये