Captain 223 22 HP Series Tractor : 1994 से कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीटीपीएल) मिनी ट्रैक्टर और खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के अग्रणी निर्माताओं में से एक है। यह देश से कृषि उत्पादों और मशीनरी का निर्यातक भी हैं। कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना का उद्देश्य भारतीय किसानों के लिए ऐसा ट्रैक्टर विकसित करना था जो किफायती, कुशल, रखरखाव लागत में कम और माइलेज में अधिक हो। कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों की लंबी श्रृंखला विकसित की है, जो भारत में सभी मौसम में उपयोग के लिए एकदम सही है। कैप्टन मिनी ट्रैक्टर छोटे किसानों के लिए खेती में तेजी से प्रगति हासिल करने के लिए वास्तव में वरदान साबित होगा। ऐसे में अगर आप छोटे किसान है और खेती के कार्य में अलग-अलग प्रकार के सहायक उपकरण चलाने के लिए बजट फ्रेंडली मिनी ट्रैक्टर की तलाश में है, तो कैप्टन 223 मिनी ट्रैक्टर आपके लिए शानदान विकल्प है। यह 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स के साथ, छोटी खेती के लिए बड़ा समाधान है, जो आपको दमदार परफॉर्मेंस और शानदार पावर देता है। आइए, इस कैप्टन मिनी ट्रैक्टर की सभी तकनीकी खूबियां और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।
कैप्टन 223 22 हॉर्सपावर (HP) सीरीज में एक बहुउद्देशीय मिनी ट्रैक्टर है। यह उन किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो सीमित भूमि पर खेती करते हैं और कम लागत में अधिक शक्तिशाली प्रदर्शन की तलाश में रहते हैं। यह कैप्टन ट्रैक्टर छोटे और मध्यम आकार के खेतों के लिए बिल्कुल उपयुक्त विकल्प है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन, कम टर्निंग रेडियस और पॉवर पैक्ड मजबूत इंजन इसे बागवानी, सब्जियों के उत्पादन और अंत: कृषि जैसे कार्यों के लिए बेहद कारगर बनाते हैं। कैप्टन 223 बेहतर ट्रैक्शन, पावर, सुरक्षा और कुशल संचालन के 4-व्हील ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ नीला, हरा तथा लाल तीन रंग विकल्प में उपलब्ध है।
कैप्टन मिनी ट्रैक्टर एडीडीसी हाइड्रोलिक, डिफरेंशियल लॉक, सामने खुलने वाला बोनट, एलईडी लाइट्स फ्रंट और टेल, तेल में डूबे ब्रेक, प्रोजेक्टर हेड लैंप, रबर पैड, साइड शिफ्ट गियर और रबर मैट के साथ चौड़ा पैर जैसे ढेर सारे बेस्ट-इन-क्लास खूबियों से लैस है। कैप्टन 223 4WD ट्रैक्टर 3.85-4.60 लाख* रुपए की कीमत के अंदर पूरे भारत में उपलब्ध है। कैप्टन मिनी ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार तय की गई है। कैप्टन 223 4डब्ल्यूडी कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर अनगिनत कृषि कार्यो के लिए उपयोगी एक अद्भुत उत्पाद है। यह आपकी कृषि उत्पादकता को काफी हद तक बढ़ा सकता है।
कैप्टन 223 पावरफुल 3 सिलेंडर, 952 CC क्षमता वाले 22 एचपी इंजन से संचालित है, जो 3000 इंजन रेटेड RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। इसे प्लाऊ , कल्टीवेटर , रोटावेटर , स्प्रेयर जैसे विभिन्न एप्लीकेशन के साथ, सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वाटर कुल्ड इंजन, इसे लंबे समय तक कार्य करने के लिए उपयुक्त बनाता है। इस कुशल ट्रैक्टर द्वारा किया गया संचालन अन्य मिनी ट्रैक्टर और पावर टिलर से बेहतर है। अपने दमदार इंजन के साथ यह ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत कम ईंधन की खपत करता है, जिससे यह छोटी जोत वाले किसानों के लिए सबसे उपयुक्त और लोकप्रिय उत्पाद है।
कैप्टन 223 ट्रैक्टर खेत पर प्रभावी और कुशल कार्य के लिए स्लाइडिंग मेश (Sliding Mesh) का 9 फॉरवर्ड +3 रिवर्स गियर बॉक्स ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह 540 @ 2500 , 1000@2500 ईआरपीए पीटीओ स्पीड प्रदान करता है, जिससे कम आरपीएम ड्रॉप के माध्यम से बेहतर सुधार और कम डीजल खपत के माध्यम से बेहतर संचालन मिलता है। इसमें 4-डब्ल्यूडी रियर एक्सएल है, जो इसे कठिन और पहाड़ी क्षेत्रों में भी आसान संचालन के लिए सक्षम बनाता है। इसकी मैक्सिमम फॉरवर्ड स्पीड 25.5 किलोमीटर प्रति घंटा है। हाइड्रोस्टेटिक स्टीयरिंग के साथ इसे किसानों के बेहतर आराम के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें ऑयल इमर्स्ड (OIB) ब्रेक्स, 5.00 – 12 in. फ्रंट टायर साइज़ और 8.00- 18 in. रियर टायर साइज़ होने के कारण, यह ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।
कैप्टन 223 22 एचपी सीरीज 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर एक भरोसेमंद विकल्प है। यह कम खर्च में ज्यादा कार्यक्षमता प्रदान करता है। इसे छोटे किसानों की जरूरतों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। यदि आप 22 एचपी इंजन रेंज में एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं, जो छोटा हो लेकिन दमदार हो, तो यह कैप्टन ट्रैक्टर आपके लिए एकदम सही है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
महिंद्रा 475 DI MS XP Plus और 575 DI XP Plus ट्रैक्टर- जानें खासियत और फायदे
Does JCB Manufacture Tractors or Only Construction Machines?
एक एकड़ में गेंदे की खेती से ₹80 हजार तक कमाई, जानें लागत और मुनाफा
एमपी में कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 29 अक्टूबर तक आवेदन का मौका