महाराष्ट्र और गुजरात में बागवानी के लिए बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल

पोस्ट -13 जून 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

बागवानी और खेती के लिए सबसे सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर मॉडल

महाराष्ट्र और गुजरात में कृषि क्षेत्र तेजी से आधुनिक तकनीकों की ओर बढ़ रहा है और किसानों की जरूरतें भी पहले से कहीं अधिक विविध हो गई हैं। ऐसे में सही और आधुनिक ट्रैक्टरों का चुनाव करना सबसे जरूरी हो जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) लिमिटेड, फार्मट्रैक (Farmtrac), पॉवरट्रैक (Powertrac) और कुबोटा (Kubota) ब्रांड के तहत कई ऐसे ट्रैक्टर मॉडल पेश कर रही है, जो शक्ति, ईंधन दक्षता और आधुनिक फीचर्स का बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा के पास बागवानी के संकीर्ण (Narrow) रास्तों से लेकर बड़े खेतों की गहरी जुताई तक के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन मिनी और हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर मॉडल्स मौजूद हैं। छोटे बगीचों से लेकर बड़े खेतों में जुताई, बुवाई, स्प्रेइंग, इंटरकल्चर ऑपरेशन, ट्रॉली ढुलाई और फसल प्रबंधन जैसे विभिन्न कार्यों में ये ट्रैक्टर किसानों का भरोसा जीत रहे हैं। आइए जानते हैं एस्कॉर्ट्स कुबोटा के उन सबसे पसंदीदा ट्रैक्टरों के बारे में जो महाराष्ट्र और गुजरात के किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं।

बागवानी और खेती में क्यों बढ़ रही है एस्कॉर्ट्स कुबोटा की लोकप्रियता?

महाराष्ट्र और गुजरात में अंगूर, अनार, आम जैसी बागवानी फसलों के साथ-साथ गन्ने की खेती भी बड़े स्तर पर की जाती है। इसलिए यहां के किसान ऐसे ट्रैक्टरों को प्राथमिकता देते हैं, जो बाग–बगीचों के संकरे रास्तों में आसानी से चल सकें और बड़े खेतों में जुताई, बुवाई, ढुलाई तथा अन्य कृषि कार्यों को कम ईंधन खर्च में कुशलता से पूरा कर सकें। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (EKL) के कॉम्पैक्ट और हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों की विस्तृत रेंज किसानों की इन जरूरतों को बखूबी पूरा करते हैं। कंपनी के ट्रैक्टर जापानी तकनीक और एस्कॉर्ट्स की मजबूत इंजीनियरिंग के बेहतरीन संयोजन के लिए जाने जाते हैं। इसके कॉम्पैक्ट और मिनी ट्रैक्टर संकरी जगहों, बागों और सब्जी उत्पादन वाले खेतों में आसानी से काम करते हैं, जबकि अधिक हॉर्सपावर (HP) वाले हैवी-ड्यूटी मॉडल मध्यम से बड़े खेतों में जुताई, बुवाई, ट्रॉली ढुलाई और भारी कृषि उपकरणों के संचालन में बेजोड़ प्रदर्शन देते हैं। यही कारण है कि बागवानी और आधुनिक खेती क्षेत्रों में एस्कॉर्ट्स कुबोटा के ट्रैक्टरों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। 

किसानों की पसंद बन रहे हैं ये मॉडल

भारतीय बाजार में एस्कॉर्ट्स कुबोटा के कई ट्रैक्टर मॉडल किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनमें छोटे (कॉम्पैक्ट) ट्रैक्टर से लेकर मध्यम और हाई एचपी वाले मॉडल शामिल हैं, जो अलग-अलग कृषि जरूरतों को पूरा करते हैं। गुजरात और महाराष्ट्र के बागवानी किसानों के लिए छोटे आकार और बेहतर मैन्यूरेबिलिटी वाले ट्रैक्टर उपयुक्त हैं, जबकि बड़े खेतों में गेंहू, धान, बाजरा कपास और गन्ने की खेती करने वाले किसान अधिक पावर वाले मॉडल पसंद कर रहे हैं। एस्कॉर्ट्स और कुबोटा की साझेदारी ने भारतीय कृषि क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति ला दी है। जहां कुबोटा की जापानी तकनीक ट्रैक्टरों को स्मूथ, वाइब्रेशन-फ्री और ईंधन–कुशल (फ्यूल-एफिशिएंट) बनाती है, वहीं एस्कॉर्ट्स का दशकों पुराना भरोसा इन्हें भारतीय मिट्टी के अनुकूल बेहद मजबूत बनाता है। यही कारण है कि इनके ट्रैक्टर आज गुजरात और महाराष्ट्र में बागवानी, अंगूर के बागों, सेब और आम के बगीचों से लेकर मुख्य फसलों की खेती तक के लिए किसानों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

बागवानी, अंगूर के खेतों और संकीर्ण फसलों के लिए बेस्ट मिनी ट्रैक्टर मॉडल

बागवानी और कतारों में उगाई जाने वाली फसलों में बड़े ट्रैक्टरों को चलाना और मोड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। इसलिए किसानों को ऐसे ट्रैक्टरों की जरूरत होती है, जो संकरी जगहों में आसानी से काम कर सकें और पौधों को नुकसान पहुंचाए बिना निराई-गुड़ाई, स्प्रे छिड़काव, खाद डालने तथा अन्य इंटरकल्चर कार्यों को कुशलता से पूरा करें। इसलिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा की मिनी ट्रैक्टर रेंज किसानों के लिए एक आदर्श विकल्प साबित होती है: 

कुबोटा नियोस्टार A211S: 21 हार्सपावर (HP) श्रेणी का यह ट्रैक्टर विशेष रूप से अंगूर, केला और गन्ने की खेती के बीच इंटर-कल्चर के कामों के लिए डिजाइन किया गया है। यह बेहद कॉम्पैक्ट और कम जगह में आसानी से मुड़ने वाला मिनी ट्रैक्टर है। महाराष्ट्र और गुजरात में बागवानी संबंधी कृषि कार्यों के लिए यह किसानों की पहली पसंद है।

कुबोटा नियोस्टार B2741S (4WD): यह 27 एचपी श्रेणी का एक बेहद शक्तिशाली कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है। 4-व्हील ड्राइव (4WD) होने के कारण यह कीचड़ और ढलान वाले बागों में भी नहीं फंसता। इसकी 2.1 मीटर का न्यूनतम टर्निंग रेडियस है, जिससे यह सेब, आम और संतरे के बागों में पेड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए आसानी से निकल जाता है।

फार्मट्रैक : प्रोग्रेसिव बागवानी के लिए पावरफुल मिनी ट्रैक्टर मॉडल

एस्कॉर्ट्स ग्रुप के अंतर्गत आने वाला फार्मट्रैक (Farmtrac) ट्रैक्टर ब्रांड भी बागवानी के लिए खास तौर पर प्रोर्चार्ड सीरीज पेश करता है, जिसमें 

फार्मट्रैक 30 प्रोर्चार्ड 4WD: यह 30 HP श्रेणी का एक प्रीमियम मिनी ट्रैक्टर है, जो बागों में हैवी-ड्यूटी स्प्रेयर और रोटावेटर चलाने के लिए बहुत लोकप्रिय है। इसके स्टाइलिश लुक, आरामदायक सीट और एंटी लिफ्ट तकनीक के कारण इसे चलाना बेहद आसान होता है। यह छोटे और मध्यम बागवानों के लिए एक ईंधन–कुशल पैकेज है। 

फसलों की खेती और हैवी ड्यूटी काम के लिए एस्कॉर्ट्स बेस्ट मॉडल्स

अगर बात बागवानी से हटकर पारंपरिक फसलों जैसे- गेहूं, धान और गन्ने की खेती की हो, तो एस्कॉर्ट्स कुबोटा के बड़े हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर जैसे फार्मट्रैक सीरीज, पॉवर ट्रैक सीरीज और कुबोटा एमयू सीरीज में कई बेहतर विकल्प मौजूद है: 

कुबोटा एमयू सीरीज : बैलेंसर शाफ्ट तकनीक इंजन

कुबोटा MU 4501 (2WD/4WD): यह कुबोटा की एमयू सीरीज में 45 रेंज का सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे जुताई, खेती, मिट्टी की तैयारी आदि जैसे बहुउपयोगी कृषि कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें बैलेंसर शाफ्ट, जापान में निर्मित KQ4P इंजन और सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन जैसी विशेषताएं है, जिसके कारण यह पावर, स्थायित्व और ईंधन दक्षता का एक बेहतरीन संयोजन है। रोटावेटर, कल्टीवेटर और कंबाइन हार्वेस्टर चलाने वाले किसानों की यह आदर्श पसंद है।

कुबोटा MU 5502 (2WD/4WD): यह 50-55 HP की श्रेणी का एक पावरहाउस है। इसमें उन्नत तकनीक eCDIS - 4 वाल्व इंजन, सिंक्रोमेश गियरबॉक्स और पोम्पा लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं, जो बड़े खेतों की जुताई और कमर्शियल लोडिंग/ट्राली के काम को बेहद आसान बना देती हैं।

फार्मट्रैक सीरीज: शानदार ताकत और फ्यूल-एफिशिएंसी विकल्प

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स : यह 55 HP श्रेणी में शक्ति, प्रदर्शन और उत्पादकता का बेजोड़ संगम है। पॉवरमैक्स सीरीज में यह सबसे दमदार और लोकप्रिय ट्रैक्टर, जो भारी कृषि कार्यों के लिए बेहतरीन है। इसमें 245 एनएम का उच्च टॉर्क वाला 3514 सीसी का इंजन लगा है जो 41.01 किलोवाट (55 एचपी श्रेणी) की शक्ति प्रदान करता है।

फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स : 50 HP रेंज में आने वाला यह मॉडल महाराष्ट्र की मिट्टी और जुताई, बुवाई के कामों में काफी सफल है। अपने ईधन कुशल इंजन और 209 एनएम का टॉर्क के साथ ट्रैक्टर आधुनिक कृषि को नया रूप देता है। एमआरपीटीओ और ईपीआई बैकएंड के साथ, यह भारी उपकरणों के लिए बेस्ट है।

पॉवरट्रैक सीरीज: कम मेंटेनेंस वाले किफायती विकल्प

पॉवरट्रैक यूरो 50 : यह पॉवरट्रैक की पॉवरहाउस सीरीज में 50 HP कैटेगरी का सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे किसान रोटावेटर और कल्टीवेटर के लिए बहुत पसंद करते हैं। पॉवरहाउस सीरीज के ट्रैक्टर ईंधन की हर बूंद का इस्तेमाल करके बेहतर पावर जनरेट करते है, जिससे डीजल पर पैसों की बचत होती है।

पॉवरट्रैक 439 प्लस : यह पॉवर की डीजल सेवर हब रिडक्शन सीरीज का सबसे बेहतरीन बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है। यह यह 30.6 किलोवाट (41 एचपी) श्रेणी के शक्तिशाली इंजन और AVL तकनीक से लैस है। इससे यह बेहद ईंधन-कुशल ट्रैक्टर है और खेती और ढुलाई कार्यों में परिचालन लागत को कम करता है। 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टरों की अनुमानित कीमत

एस्कॉर्ट्स कुबोटा के ट्रैक्टर अपनी बेहतरीन रीसेल वैल्यू और कम मेंटेनेंस खर्च के लिए जाने जाते हैं। भारतीय बाजार में इनकी कीमत इनकी अत्याधुनिक तकनीक और फीचर्स के लिहाज से बेहद वाजिब है। भारत में एस्कॉर्ट्स कुबोटा के मिनी ट्रैक्टर और बड़े खेती के ट्रैक्टर (फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और कुबोटा) की सटीक कीमत जानने के लिए नजदीकी डीलर पर जाना बेहतर होगा। अपने राज्य, शहर के अनुसार फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और कुबोटा ट्रैक्टर डीलर देखें

निष्कर्ष: क्या बागवानी और खेती के लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा एक सही चुनाव है?

अगर आप आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो सालों-साल बिना किसी रूकावट के चले, तो एस्कॉर्ट्स कुबोटा आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। बागवानी के लिए जहां इसके कॉम्पैक्ट मिनी ट्रैक्टर स्प्रे और निराई-गुड़ाई का काम बखूबी निपटाते हैं, वहीं इसके बड़े मॉडल्स खेतों की जुताई, बुवाई जैसे कामों में डीजल और समय दोनों की बचत करते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`