डेयरी फार्मिंग : मिनी डेयरी खोलने वालों को दूध उत्पादन पर मिलेगी 10 रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी
अंत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन योजना, दूध उत्पादन पर मिलेगा प्रति लीटर 10 रुपए का अनुदान
Dairy Farming : ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी फार्मिंग किसानों की आय का एक बढ़िया साधन है। किसान पशुपालन कर डेयरी फार्मिंग का बिजनेस खोल अपनी दैनिक आय को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें भी किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए आए दिन नई-नई योजनाओं को शुरू करती रहती है। इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने राज्य में बैंक लोन लेकर डेयरी फार्म खोलने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए “मुख्यमंत्री अंत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन योजना” की शुरूआत की है। इसमें डेयरी वालों को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा प्रति लीटर 10 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा, राज्य में डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार पहले से ही हाईटेक और मिनी डेयरी योजना भी चला रही है। जिसमें सरकार की ओर से किसानों को डेयरी (Dairy Business) खोलने पर बंपर सब्सिडी भी ऑफर की जा रही है। ऐसे में अगर आप भी पशुपालन कर डेयरी फार्म खोलना चाहते हैं, तो सरकार की इन योजना का लाभ उठा सकते हैं और अपनी दैनिक आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री अंत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन योजना
हरियाणा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला करनाल में बीते दिनों आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने 5 नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया, जिसमें पशुपालन के लिए डेयरी खोलने वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन योजना (Chief Minister Antyodaya Milk Production Cooperative Promotion Scheme) भी शामिल है। इस योजना में उन अंत्योदय पशुपालक परिवारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा, जो बैंक से ऋण लेकर मिनी डेयरी खोलना चाहते हैं। ऐसे परिवार जब मिल्क यूनियन (milk union) में दूध बेचेंगे तो उन्हें एक साल तक दूध पर सहकारिता यूनियन (cooperative union) के मूल्य से प्रति लीटर 10 रुपए ज्यादा दिए जाएंगे।
हाईटेक डेयरी खोलने के लिए युवाओं को सब्सिडी और कम ब्याज दर पर ऋण
हरियाणा सरकार ने छोटे किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वयं का रोजगार देने के लिए राज्य में हाईटेक मिनी डेयरी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में हाईटेक और मिनी डेयरी खोलने के लिए युवाओं को सब्सिडी और कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान करती है। पशुपालन विभाग की हाईटेक और मिनी स्कीम के तहत 10 दुधारू पशुओं की मिनी डेयरी खोलने के लिए युवाओं और किसानों को पशु की लागत पर 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को 3 दुधारू पशुओं की डेयरी खोलने पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, 20 से अधिक दुधारू पशु की मिनी और हाईटेक डेयरी खोलने पर सरकार ब्याज में छूट भी प्रदान करेगी।
आवेदित युवकों को स्वयं की डेयरी खोलने के लिए दिया गया ऋण
हरियाणा सरकार के मुताबिक, राज्य में अभी तक 13244 डेयरी इकाई स्थापित की गई है। इसके साथ ही पशुपालन के लिए पूंजी की आवश्यकता पूरी की जा सकें। इसके लिए हरियाणा सरकार ने राज्य में पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के तहत राज्य के विभिन्न बैंकों द्वारा अब तक 1,54,000 पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड लाभार्थियों को जारी किए हैं। राज्य में ज्यादा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने विशेष प्रोत्साहन योजना चलाकर सहकारी दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। वहीं, मुख्यमंत्री अंत्योदय योजना के अंतर्गत 60 हजार के लगभग युवाओं के आवेदन को स्वीकृत कर बैंकों को भेजे गए हैं। जिनमें से लगभग 20 हजार से अधिक आवेदित युवकों को स्वयं की डेयरी खोलने के लिए बैंकों से ऋण मिल भी चुका है। बता दे कि राज्य सरकार विभिन्न योजना के तहत डेयरी फॉर्म स्थापित करने लिए लगभग 10 लाख रुपए तक का बैंक ऋण राज्य के विभिन्न बैंकों और सहकारी समितियों के माध्यम से लाभार्थियों को उपलब्ध कराती है। जिसकी जानकारी लाभार्थी अपने जिला के पशुपालन एवं डेयरी विभाग से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल