पीएम किसान योजना : खाते में 12 हजार रुपए आएंगे या नहीं, सरकार ने दिया जवाब

पीएम किसान योजना : खाते में 12 हजार रुपए आएंगे या नहीं, सरकार ने दिया जवाब
शेयर पोस्ट

पीएम किसान लाभार्थियों के अकाउंट में 12 हजार रुपए आएंगे या नहीं, इस पर सरकार ने दिया जवाब

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : देश में छोटे एवं सीमांत किसानों की आर्थिक सहायता के लिए संचालित प्रधानमंत्री किसान (PM-Kisan) सम्मान निधि योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पीएम-किसान (PM-Kisan) सम्मान निधि योजना के तहत सहायता राशि बढ़ाए जाने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से स्पष्टीकरण आया है। सरकार ने बीते दिन संसद में बताया कि सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों की लाभ राशि को 6,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए प्रति वर्ष करने जैसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 60 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि केंद्र सरकार के पास योजना के तहत महिला किसानों के लिए भी सहायता राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। 

राशि बढ़ाए जाने के सवाल पर सरकार ने अपना स्टैंड किया क्लियर

दरअसल, मंगलवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार के पास पीएम किसान की सहायता राशि को 8 हजार से 12 हजार रुपए सालाना तक बढ़ाने की कोई प्लानिंग है। इस पर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि सरकार न तो इस योजना की राशि बढ़ाने की तैयारी कर रही है न ही  योजना के तहत महिला किसानों का लाभ बढ़ाने जैसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है। मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।

दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजना

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) शुरू की थी, जिसमें पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए की राशि दी जाती है। ये राशि दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में बांटी जाती है। इसके लिए डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर यानी DBT का उपयोग किया जाता है। इसके माध्यम से फंड को सीधा लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस योजना के तहत सरकार ने अब तक 15 किस्तों में 11 करोड़ किसानों को 2.81 लाख करोड़ रुपए राशि का भुगतान किया है। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम किसान योजना दुनिया में सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) योजना है।  किसानों को केंद्र में रखकर जो डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है, उसके चलते बिचौलियों  की भागीदारी के बिना उन्हें सीधा लाभ पहुंचाना आसान हुआ है।   

पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिले इसकी जिम्मेदारी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की

मंत्री मुंडा ने संसद भवन में एक और सवाल के जवाब में बताया कि उत्तर प्रदेश में योजना शुरू होने के बाद से 2,62,45,829 किसानों को पीएम-किसान (PM-Kisan) का लाभ मिला है। योजना के तहत यह नियम है कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपने प्रदेश के पात्र लाभार्थियों की पहचान करें और उनको सत्यापित (वेरिफाई) करें, ताकि दिशा-निर्देशों को पूरा करने वाले किसानों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह लाभ भूमिधारक छोटे किसानों की वित्तीय अवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की पहचान व सत्यापन करना राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की जिम्मेदारी है।

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या घटी

लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि पीएम किसान (PM-Kisan) के तहत लाभार्थियों की संख्या पिछले वर्ष के 10.73 करोड़ से चालू वर्ष 2023-24 में 14 प्रतिशत घटकर 9.21 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा इस योजना के तहत पंजाब में सबसे अधिक लाभार्थियों की संख्या घटी है। पंजाब में पीएम किसान के लाभार्थियों की संख्या पिछले साल के 17.08 लाख से घटकर 2023-24 में 9.34 लाख रह गई है। महाराष्ट्र में 11.5 प्रतिशत घटकर 2023-24 में 92.5 लाख हो गई है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लाभार्थियों की संख्या में 16.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.43 करोड़ से घटकर 2023-24 में 2.03 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएम किसान के लिए 60,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://www.instagram.com/tractorguru.in/
Facebook - https://www.facebook.com/tractorguruin

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Preet
Tafe
Trakstar
Same Deutz Fahr
Force
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2146 cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here