PM Kisan 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये।

पोस्ट -31 अक्टूबर 2026 | Author: Tractor Guru Team शेयर पोस्ट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर की। इस बार देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इसका लाभ मिला है। सरकार की ओर से 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है।

इस किस्त के तहत प्रत्येक पात्र किसान को 2,000 रुपये दिए गए हैं। यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किया गया है। किस्त जारी होने के बाद किसान यह जानने के लिए अपना बैंक खाता और पीएम किसान पोर्टल चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में पैसा पहुंचा है या नहीं।

गुजरात के कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने जारी की किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) प्रयोगशाला और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर के पशु फार्म का भी दौरा किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई।

साल में तीन बार मिलती है 2,000 रुपये की किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। सरकार इस सहायता के जरिए किसानों को खेती से जुड़े छोटे खर्चों में सहयोग देना चाहती है। किसान इस राशि का इस्तेमाल बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। 24वीं किस्त के रूप में 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को 2,000-2,000 रुपये का लाभ दिया गया है।

मोबाइल से ऐसे पता करें 24वीं किस्त का स्टेटस

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 2,000 रुपये आए हैं या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं।

  1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
  3. यहां Know Your Status विकल्प को चुनें।
  4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरें।
  5. इसके बाद मांगी गई जानकारी और OTP के जरिए सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।
  6. स्क्रीन पर आपके खाते और किस्त के भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई दे जाएगी।

इस जानकारी से आप पता लगा सकते हैं कि 24वीं किस्त का भुगतान जारी हुआ है या अभी लंबित है। यदि पोर्टल पर भुगतान जारी दिखाई दे रहा है, लेकिन बैंक खाते में रकम नहीं दिख रही है तो कुछ समय इंतजार करें। इसके अलावा बैंक से आए SMS, मोबाइल बैंकिंग या पासबुक अपडेट करके भी भुगतान की पुष्टि कर लें।

खाते में पैसा नहीं पहुंचा तो इन बातों की जांच करें

किस्त जारी होने के बाद भी कुछ किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है तो उन्हें सबसे पहले अपनी लाभार्थी स्थिति की जांच करनी चाहिए। पीएम किसान योजना में भुगतान अटकने के पीछे e-KYC अधूरी होना, बैंक खाते की जानकारी गलत होना या जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं होना जैसे कारण हो सकते हैं। ऐसे में किसान अपनी e-KYC की स्थिति जांचें। बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन भी पूरा करवाएं। यदि इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद भी भुगतान से जुड़ी समस्या बनी रहती है तो किसान योजना की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर

  • 155261
  • 011-24300606

इसके अलावा किसान आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध किसान ई-मित्र चैटबॉट की मदद से भी अपनी समस्या से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिली है। जिन लाभार्थियों को अभी तक भुगतान का संदेश नहीं मिला है, वे पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक करें और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`