PM कृषि सिंचाई योजना 2025: ₹1,600 करोड़ से सिंचाई होगी आधुनिक

पोस्ट -18 जुलाई 2025 शेयर पोस्ट

PMKSY 2025 अपडेट: हर खेत को मिलेगा पानी

किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए भारत सरकार समय–समय योजनाएं लॉन्च करती हैं। 2025 में भी कई योजनाएं चल रही हैं जैसे PM–KUSUM योजना, पीएम किसान आदि। PM कृषि सिंचाई योजना भी किसानों के लिए चल रही है जिसका बजट 2025-26 के लिए ₹1,600 करोड़ रखा गया है। इसमें प्रति बूंद अधिक फसल के संकल्प से आधुनिक सिंचाई (Modern Irrigation) की दिशा में काम होगा।

हर खेत को पानी योजना का उद्देश्य (The purpose of the Har Khet Ko Pani Yojana)

इस स्कीम काे हर खेत में पानी योजना इसलिए बोला जाता है क्योंकि भारत में खेत और किसान तो बहुत है लेकिन उनके पास सुविधाओं की कमी है। खेतों में पानी न पहुंचने के कारण हर साल न जाने कितने खेत सूखे रह जाते हैं। इसलिए आधुनिक तकनीकों से खेतों में सिंचाई नेटवर्क बनाकर समय पर, पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराना इस योजना का लक्ष्य है।  

कैसे बनेगा आधुनिक सिंचाई नेटवर्क (How will a modern irrigation network be built?)

  • यह सिंचाई नेटवर्क जल की बचत और खेतों की पैदावार बढ़ाने के लिए काम करेगा। 
  • SCADA (Supervisory Control and Data Acquisition) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी मॉडर्न तकनीकों से दबाव डालकर भूमिगत पाइप लाइनों से पानी की सप्लाई की जाएगी, जिससे खेतों तक पानी आसानी से पहुंच जाएगा।
  • ड्रिप इरिगेशन(Drip Irrigation) पानी को पाइप से सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाएगा।
  • जल की निगरानी और व्यवस्था को यह सिंचाई पाइपलाइन योजना बेहतर बनाएगी। 
  • मोबाइल या सेंसर की सहायता से किसान अपने खेत की सिंचाई पर नजर रख सकेंगे।

पायलट परियोजनाओं से शुरुआत (Starting with pilot projects)

इस योजना को अभी कुछ पायलट परियोजनाओं (Pilot Projects) के रूप में शुरू किया है। ये परियोजनाएं देश के अलग-अलग कृषि जलवायु क्षेत्रों जैसे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश आदि में चलाई जाएंगी। इनसे जो अनुभव मिलेगा, उसके आधार पर 2026 से कमान क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन को बेहतर करने के लिए पूरे देश में एक नई राष्ट्रीय योजना शुरू होगी।

PMKSY 2025 की विशेष बातें (Special features of PMKSY 2025)

  • PMKSY की उप-योजना “कमान क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन” (M‑CADWM) को ₹1,600 करोड़ का बजट दिया है।
  • नहरों की जगह भूमिगत पाइपों के माध्यम से पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा।
  • यह योजना 2025-26 से पूरे देश में शुरू होगी और पानी की बचत और पैदावार में बढ़ाेतरी लाएगी। 
  • इस योजना का नारा है “हर खेत को पानी, प्रति बूंद अधिक फसल”
  • एडवांस SCADA सिस्टम और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों का इस्तेमाल होगा।  
  • याेजना में माइक्रो‑सिंचाई (Per Drop More Crop) की पहल होगी। 

यह योजना कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने का दम रखती है। किसानाें काे यह ड्रिप सिंचाई योजना अवश्य लाभ देगी और भारत में छोटे किसान की स्थिति में सुधार लाएगी। ट्रैक्टर गुरू पर ऐसी सरकारी योजना जो किसानों काे लाभ देती है, उनके बारे में न्यूज और अपडेट्स आते रहते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`