Free electricity connection : फ्री बिजली कनेक्शन के लिए जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

Free electricity connection : फ्री बिजली कनेक्शन के लिए जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
शेयर पोस्ट

Free electricity : जानिए नि:शुल्क बिजली कनेक्शन योजना में कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, कौन-कौन से दस्तावेज है अनिवार्य

Free Electricity Connection Scheme : भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनकर उभरा है। आज देश में नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता और जलवायु प्रत्यास्थता जैसी हरित प्रौद्योगिकियों और अभ्यासों को अपनाने और उन्हें बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। कंपनियों की दक्षता एवं नवाचार को बढ़ावा देकर उत्पादों एवं सेवाओं की गुणवत्ता एवं विविधता में सुधार कर घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का विस्तार किया जा रहा है। हालांकि तेजी से विकसित होते भारत में आज भी कई ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर किसान एवं मजदूर परिवार हैं, जो बिजली कनेक्शन में आने वाली लागत को वहन करने में सक्षम नहीं हैं। वे आज भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक खास पहल की शुरूआत की है। प्रदेश सरकार ने राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने लिए “फ्री बिजली कनेक्‍शन” योजना की शुरुआत की है। इस योजना को झटपट कनेक्‍शन के नाम से भी जानते हैं। इस नि:शुल्क बिजली कनेक्शन योजना में सरकार एक केवी क्षमता तक का कनेक्शन फ्री देगी। यानी उपभोक्ताओं से बिजली कनेक्शन के लिए किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। नि:शुल्क बिजली कनेक्शन के लिए लाभुकों को बस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद उन्‍हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

1 किलोवाट तक का मुफ्त बिजली कनेक्शन लगवाएगी सरकार (Government will provide free electricity connection up to 1 kilowatt)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार अपने राज्य में बीपीएल और एपीएल वर्ग के परिवारों के लिए नि:शुल्क बिजली कनेक्शन (झटपट बिजली कनेक्शन) योजना चला रही है। बीपीएल और एपीएल वर्ग के परिवारों के घरों में इस योजना तहत 1 किलोवाट तक का बिजली कनेक्शन सरकार मुफ्त लगवाएगी। इस झटपट बिजली कनेक्शन योजना में सरकार लाभार्थी के घर में थर्मल मीटर लगवाती है। राज्य सरकार की इस योजना में जो पात्र नागरिक नि:शुल्क बिजली कनेक्शन का लाभ चाहते हैं, वे इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां लाभार्थियों के लिए ओर भी कई सुविधाएं उपलब्ध है। बिजली उपभोक्ता अपने गलत बिजली बिल को इस पोर्टल के माध्यम से सही भी करवा सकते हैं।

बिजली का कनेक्शन लेने के लिए पात्रता (Eligibility for getting electricity connection)

राज्य में ऐसे गरीब परिवार जिनके पास बिजली कनेक्शन लेने के लिए पैसे नहीं या वे अपने घर में बिजली का कनेक्शन लेने में सक्षम नहीं है तथा अंधेरे में अपना जीवन बसर कर रहे हैं और जो बिजली का कनेक्शन लेना चाहते है। ऐसे सभी परिवारों को बिजली कनेक्शन देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने फ्री बिजली कनेक्शन योजना 2024 को शुरू किया है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं मजदूर परिवारों को आसानी से बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाता है।  इस योजना की खास बात यह है कि आवेदकों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग ने इस योजना को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को चुना है। झटपट बिजली कनेक्शन योजना (Jhatpat Connection Yojana 2024) में फ्री बिजली कनेक्‍शन उत्तर प्रदेश का स्‍थायी नागरिक को ही दिया जाएगा। इस योजना में बीपीएल एवं एपीएल कार्ड धारक गरीब परिवार ही आवेदन के पात्र है। आवेदक के पास पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदक और आवेदक के परिवार में से कोई सदस्‍य सरकारी सेवा में होना चाहिए।

मुफ्त बिजली कनेक्शन योजना में जरूरी दस्तावेज (Documents required for free electricity connection scheme)

  • आवेदक के पास बीपीएल या एपीएल श्रेणी का कार्ड होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पेन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तर प्रदेश फ्री बिजली योजना (Jhatpat Connection Yojana) में आवेदन कैसे करें?

  • एपीएल और बीपीएल श्रेणी के इच्छुक नागरिक जो झटपट बिजली कनेक्शन (Jhatpat Connection) लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वे सर्वप्रथम पावर कॉपोरेशन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://uppcl.org/uppcl/hi/  पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको Consumer Corner के सेक्शन पर जाना है।
  • इसमें आपको Apply for New Electricity Connection का ऑप्शन दिखाई देगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन और रजिस्ट्रेशन के पेज पर New Registration के लिंक पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, फिर आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम ,डेट ऑफ़ बर्थ ,मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Registered के बटन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी का सत्यापन करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।
  • आपके आवेदन को वैरीफाई करने के बाद 10 दिनों के अंदर आपके घर पर बिजली मीटर लगा दिया जायेगा। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
VST
Kubota
Indo Farm
Tafe
Preet
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2400 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2734 cc 40 HP

For Price Click Here