किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 31 अक्टूबर तक आवेदन करें

पोस्ट -06 अक्टूबर 2025 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

बिहार सरकार की कृषि सहायता योजनाएँ के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी

सामान्य से बेहतर और संतुलित मानसूनी बारिश तथा अच्छे जल भंडारण स्तर के कारण इस बार रबी फसलों की बुवाई में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। किसानों को बुवाई कार्य सुचारू रूप से पूरा करने में मदद मिले, इसके लिए राज्यों में विभिन्न कृषि यंत्र सब्सिडी योजनाओं के तहत यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। 

इसी क्रम में बिहार सरकार ने सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के तहत सब्सिडी दर पर कृषि यंत्रों की खरीद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। योजना के तहत व्यक्तिगत किसान विभिन्न यंत्रों पर सब्सिडी के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित किसानों को इस योजना के तहत कृषि यंत्र पर लाखों रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। 

कृषि यंत्रीकरण योजना: आधुनिक कृषि यंत्रों और उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी

बिहार सरकार राज्य के उन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि यंत्रीकरण योजना चला रही है, जो खेती के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण खरीदना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं कर पाते। इस योजना के तहत सरकार ट्रैक्टर, हैप्पी सीडर, मल्चर, बेलर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर लाखों रुपये तक की सब्सिडी देती है। इसके लिए निर्धारित पोर्टल “ऑनलाइन फार्म मैकेनाइजेशन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (OFMAS), कृषि विभाग, बिहार सरकार” पर किसानों से आवेदन मांगे जाते हैं। 

इन योजनाओं के तहत खोले गए हैं ऑनलाइन आवेदन 

बिहार सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए दो योजनाओं- 

  • SMAM कृषि यंत्र पर अनुदान योजना

  • SMAM फार्म मशीनरी बैंक (FMB) योजना

के तहत ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर 2025 से शुरू किए हैं, जो किसान अनुदान पर कृषि यंत्रों का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। 

कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन? 

SMAM कृषि यंत्र पर अनुदान योजना के तहत राज्य के व्यक्तिगत किसान कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वही व्यक्तिगत आवेदक के साथ-साथ जीविका के एसएचजी/वीओ/सीएलएफ, एटीएमए द्वारा गठित किसान हित समूह (एफआईजी), नाबार्ड/राष्ट्रीयकृत बैंक से संबंधित किसान क्लब, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ)/किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी), स्वयं सहायता समूह और पैक्स SMAM फार्म मशीनरी बैंक (FMB) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार कृषि विभाग के निर्धारित ऑनलाइन फार्म मैकेनाइजेशन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर पर यह आवेदन 31 अक्टूबर 2025 तक किया जा सकता है। 

DBT रजिस्ट्रेशन संख्या का होना अनिर्वाय

ऑनलाइन आवेदन हेतु लाभार्थी के पास प्रत्यक्ष लाभ अंतरण ( DBT) रजिस्ट्रेशन संख्या का होना अनिवार्य है। बिना Registration संख्या के सॉफ्टवेयर OFMAS पर आवेदन नहीं किया जा सकता है। इच्छुक लाभार्थी समूह और संगठन अधिक जानकारी के लिए बिहार कृषि विभाग के पोर्टल या अपने जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 

अनुदान पर दिए जा रहे कृषि यंत्रों का विवरण

बिहार सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत चालू वर्ष 2025-26 के लिए कृषि यंत्रों और फार्म मशीनरी बैंक बनाने के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस वर्ष किसान सब्सिडी दर पर निम्न कृषि उपकरण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है, जो इस प्रकार हैं: 

क्रमांक

यंत्र का नाम

क्रमांक

यंत्र का नाम

1

2X गियर बायपास लॉपिंग शीयर (स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ)

44

मल्टी क्रॉप थ्रेशर (35 बीएचपी से अधिक ट्रैक्टर द्वारा संचालित)

2

बैटरी चालित ब्रश कटर

45

धान थ्रेशर (5 एचपी से कम मोटर चालित)

3

बैटरी चालित पावर वीडर

46

धान थ्रेशर (35 बीएचपी से अधिक ट्रैक्टर द्वारा संचालित)

4

ब्रश कटर (3 बीएचपी से कम पेट्रोल चालित)

47

धान रोपाई मशीन (एस/पी) 4-पंक्ति तक

5

चैफ कटर (3-5 एचपी से अधिक इलेक्ट्रिक मोटर चालित)

48

आलू खोदने वाली मशीन (35 एचपी से अधिक ट्रैक्टर द्वारा संचालित)

6

चैफ कटर (मैनुअल हैवी ड्यूटी)-3 रोलर, शूकिंग प्रकार

49

आलू बोने वाली मशीन (35 एचपी से अधिक)

7

चैफ कटर (मैनुअल)-2 रोलर, शूकिंग प्रकार

50

पावर मक्का शेलर/थ्रेशर (इलेक्ट्रिक मोटर संचालित)

8

चैफ कटर-ट्रैक्टर पीटीओ संचालित (35 एचपी और अधिक)

51

पावर मक्का थ्रेशर/छिलका-सह-शेलर (35 बीएचपी से अधिक ट्रैक्टर संचालित)

9

कल्टीवेटर (टी/डी)

52

पावर स्प्रेयर (बैटरी संचालित)

10

डिस्क हैरो (टी/डी)

53

पावर टिलर (8 एचपी और अधिक)

11

डिस्क हल

54

पावर वीडर (2–5 बीएचपी और 5 बीएचपी से अधिक)

12

आटा चक्की (इलेक्ट्रिक मोटर चालित 3 एचपी और अधिक)

55

डबल एक्शन टीथ वाली प्रूनिंग आरी

13

फल हार्वेस्टर (आकार: 155 मिमी)

56

प्रूनिंग सेकेटर (200 मिमी / 225 मिमी)

14

गार्डन हो (स्टील के हैंडल और ग्रिप के साथ)

57

पंप सेट (इलेक्ट्रिक) 10 एचपी तक

15

ग्राफ्टिंग टूल (ओमेगा कट)

58

रेज्ड बेड प्लांटर (35 बीएचपी से अधिक ट्रैक्टर द्वारा संचालित)

16

ग्रास स्वॉर्ड (जंगल की घास और झाड़ियों को काटने के लिए उपयोगी)

59

रीपर / रीपर-कम-बाइंडर (टी/डी, एस/पी)

17

हैंड क्रैंक्ड इम्प्रूव्ड चक्की मशीन

60

राइस मिल / चावल मिल-सह-पुल्वराइज़र

18

हैंड रिजर (स्टील हैंडल और ग्रिप के साथ)

61

चावल गेहूं बोने की मशीन

19

हैंड सॉइल टिलर विद वीडिंग ब्लेड (स्टील हैंडल और ग्रिप के साथ)

62

रिजर / ट्रेंचर

20

हे रेक (कम से कम 6 आर्म)

63

रोटरी मल्चर / स्लेशर / रोटावेटर (35 बीएचपी से अधिक ट्रैक्टर चालित)

21

एचडीपीई सिंचाई पाइप

64

रोटो-कल्टीवेटर (35 बीएचपी से अधिक ट्रैक्टर चालित)

22

एचडीपीई लैमिनेटेड वोवन लेफ्लैट ट्यूब

65

स्व-चालित रीपर

23

इंटरकल्चरल टूल्स

66

स्व-चालित पावर पैडी वीडर

24

लेज़र लैंड लेवलर

67

स्व-चालित बहुउद्देशीय टूलबार

25

लेवलर टी/डी (6 फीट और उससे अधिक)

68

एसएमएस (पुआल प्रबंधन) सिस्टम

26

एम.बी.प्लो 2-3 बॉटम (35 एचपी और उससे अधिक)

69

सोलर स्प्रेयर (वॉकिंग टाइप)

27

मक्का थ्रेशर (ट्रैक्टर द्वारा संचालित 20-35 बीएचपी)

70

स्क्वायर बेल

28

मक्का थ्रेशर कम पीलर (3 एचपी और अधिक)

71

स्ट्रॉ रीपर

29

मखाना पॉपिंग मशीन

72

स्ट्रॉ बेलर (बिना रैक के)

30

मैंगो हार्वेस्टर (टेलीस्कोपिक हैंडल लंबाई - 12 फीट के साथ)

73

सुपर सीडर (ट्रैक्टर चालित) - 6 फीट

31

मैनुअल एग्री. इंप. किट (दरांती, मक्का छिलका, खुरपी, वीडर, कुदाल आदि)

74

सुपर सीडर (ट्रैक्टर चालित) - 7 फीट

32

मैनुअल रॉकर स्प्रेयर (गेटर)

74

सुपर सीडर (ट्रैक्टर चालित) - 8 फीट

33

मैनुअल सीडर

75

टी प्लकर इंजन चालित (दो व्यक्ति चालित) कार्यशील चौड़ाई न्यूनतम - 1200 मिमी

34

धातु भंडारण बिन (धातु कोठिला) 5 क्विंटल, वजन 22 किग्रा

76

टी प्लकर इंजन चालित (एक व्यक्ति चालित) कार्यशील चौड़ाई न्यूनतम - 500 मिमी

35

बाजरा मिल (100 किग्रा/घंटा और अधिक)

77

टी प्लकर इंजन चालित (एक व्यक्ति चालित) कार्यशील चौड़ाई न्यूनतम - 500 मिमी

36

बाजरा मिल (60–100 किग्रा/घंटा क्षमता)

78

थ्रेशर (35 बीएचपी से अधिक ट्रैक्टर द्वारा चालित)

37

बाजरा प्रसंस्करण संयंत्र (700 किग्रा/घंटा से अधिक फीड दर)

79

ट्री प्रूनर

38

मिनी दाल मिल

80

ट्री प्रूनर

39

मिनी तेल मिल / फ़िल्टर प्रेस युक्त एक्सपेलर

81

वीडिंग कल्टीवेटर (स्टील हैंडल और ग्रिप के साथ)

40

मिनी चावल मिल (1.0 TPH और अधिक)

82

वीडिंग कल्टीवेटर (स्टील हैंडल और ग्रिप के साथ)

41

मिनी चावल मिल (500 किग्रा/घंटा, ट्रैक्टर चालित)

83

वेट दाल मिल (3 एचपी और अधिक)

42

मिनी रबर चावल मिल (4 क्विंटल/घंटा, ट्रैक्टर चालित)

84

गीली दाल मिल (3 एचपी और उससे अधिक)

43

मल्टी क्रॉप प्लांटर (9 टाइन और अधिक)

85

शून्य जुताई (9 टाइन से अधिक)

नोट:- बिहार कृषि विभाग के पोर्टल पर संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`