धान की खेती पर प्रोत्साहन राशि 2000 रुपए से बढ़कर 4000 रुपए प्रति क्विंटल

पोस्ट -03 मार्च 2025 शेयर पोस्ट

धान किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब 4 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Paddy Incentive Money: केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किसानों के हितों के लिए लगातार कई बड़े फैसले किए जा रहे हैं। कृषि ऋण सीमा बढ़ाए जाने से लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों के उपार्जन पर बोनस देने तक की घोषणाएं सरकार कर रही है। इस कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार राज्य में खेती का रकबा दोगुना करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mukhyamantri Dr. Mohan Yadav) ने उज्जैन में धान की खेती (Paddy Farming) करने वाले किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए धान प्रोत्साहन राशि 2000 रुपए से बढ़ाकर 4000 रुपए प्रति क्विंटल करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के लाखों धान उत्पादक किसानों को फायदा होगा और खेती का रकबा दोगुना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में उपार्जित धान के लिए किसानों को 4 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यह प्रोत्साहन राशि मार्च में ही उनके खातों में पहुंच जाएगी। 

5 मई 2025 तक चलेगा गेहूं का उपार्जन 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Mukhyamantri Dr. Mohan Yadav) ने बताया कि प्रदेश में इस रबी वर्ष के लिए गेहूं का उपार्जन 2600 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य में होगा, इसमें केंद्र द्वारा निर्धारित 2425 रुपए एमएसपी और 175 रुपए राज्य बोनस शामिल है। प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य (Support Price) पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया चालू है, जो किसान गेहूं उपार्जन पर बोनस लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वह अपना पंजीयन 31 मार्च तक करा सकते हैं। रबी विपणन वर्ष 2024-25 गेहूं उपार्जन की अवधि समस्त संभागों में 15 मार्च 2025 से 5 मई 2025 तक निर्धारित की गई है। एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन (Registration) के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कर किसान स्लॉट की बुकिंग करा सकते हैं। वहीं, एम.पी. किसान एप पर किसान घर बैठे अपना पंजीयन कर सकते हैं। मध्यप्रदेश  ई-उपार्जन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसान उपार्जन केन्द्रों की जानकारी अथवा पंजीयन केंद्रों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

किसानों को मिलेगा बोनस 

संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Chief Minister Dr. Yadav) ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। केन-बेतवा नदी लिंक परियोजनाओं से प्रदेश में कृषि का क्षेत्रफल दोगुना करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं पर बोनस भी दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने 2700 रुपए प्रति क्विंटल के रेट से गेहूं उपार्जन करने का ऐलान किया था। अब सरकार किसानों से 2600 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करेगी, जिसमें 2425 रुपये MSP और 175 रुपए बोनस दिया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इसके अलावा, हम किसानों से 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदेंगे। इससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यह राशि मार्च महीने में ही 2024 के लिए उपार्जित धान किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किसान धान की खेती के लिए प्रोत्साहित हो सके। 

इन किसानों को होगा फायदा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि धान उत्पादक किसानों को 4 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। जिन किसानों ने धान का उपार्जन करवाया है और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, उन्हें ही इस राशि का लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा, 'जिन-जिन किसान भाइयों ने उत्पादित धान का उपार्जन करवाया है तथा निर्धारित कार्रवाई पूरी की है, उनके खातों में धान प्रोत्साहन राशि के पैसे आने वाले हैं।' उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने संकल्प पत्र के अनुसार जनता को सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी तरह, किसानों को भी संकल्प पत्र के आधार पर लाभ दिया जा रहा है। डॉ. यादव ने बताया कि सरकार निरंतर किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभदायक बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`