किसानों को मात्र 1 रुपए में दिए जाएंगे फल, सब्जियों की उन्नत किस्म के पौधे

किसानों को मात्र 1 रुपए में दिए जाएंगे फल, सब्जियों की उन्नत किस्म के पौधे
शेयर पोस्ट

किसानों को हाई टेक नर्सरी से मिलेंगे फल और सब्जियों की उन्नत किस्म के पौधे

High tech nursery : कृषि क्षेत्र से अधिक मुनाफा कमाने के लिए ज्यादातर किसान फल एवं सब्जियों की खेती पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। इसको देखते हुए सरकार द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के बीज और पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि किसान आसानी से खेती करते हुए अधिक उत्पादन से अच्छा पैसा कमा सके। ऐसे में सब्जी एवं फल फसलों की बागवानी खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। ऐसे किसानों को जल्द ही मात्र एक रुपए की लागत में फसलों के पौधे मिलेंगे। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, यूपी सरकार ने 2.16 करोड़ रुपए की लागत से दो हाई टेक नर्सरियां स्थापित की है। इन नर्सरियों में फल एवं सब्जियों की उन्नत किस्म के पौधे तैयार कर मात्र 1 रुपए प्रति पौध के दाम पर किसानों को दिये जाएंगे। इससे किसानों को खेती करने में आसानी होगी और सब्जियों की खेती से बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। 

हाईटेक नर्सरी का निर्माण कार्य पूरा (Construction work of hi-tech nursery completed)

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में इजराइली तकनीकी आधारित 150 हाईटेक नर्सरी तैयार की जा रही है। इस प्रस्तावित परियोजना का क्रियान्वयन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम योजना (मनरेगा / MNREGA) के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के हर जिले में करीब दो करोड़ रुपए की लागत में 2 हाईटेक नर्सरी तैयारी की जा रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की सदर तहसील क्षेत्र के खिरिया मिश्र में 1.08 करोड़ रुपए की लागत से हाईटेक नर्सरी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और कुछ ही सप्ताह में इस नर्सरी में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं आसपास के क्षेत्रों में मांग के अनुसार पौध भी तैयार होने की उम्मीद है। इसके अलावा, महरौनी तहसील क्षेत्र के खिरिया लटकनजू में लगभग एक एकड़ भूमि पर 1.08 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई नर्सरी में अब तक 30 हजार पौध तैयार भी कर लिया गया है। इस नर्सरी में किसानों के लिए सब्जियों और फलों की तकनीक पर आधारित पौधे तैयार किए जा रहे हैं। 

इन फसलों के लिए तैयार हो रही है पौध (Saplings are getting ready for these crops)

उद्यान विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार की गई हाईटेक नर्सरी (High Tech Nursery) में उन्नत किस्मों के बीजों से शिमला मिर्च, हरी मिर्च, गोभी, टमाटर, लौकी, खीरा, बैंगन, प्याज फसलों के लिए पौध तैयार हो रही है। इसके लिए यहां पॉली हाउस एवं अन्य मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है और सीडलिंग प्रौद्योगिकी पौध तैयार किए जा रहे हैं। इसमें भौगोलिक परिस्थितियों और आसपास के किसानों की मांग पर सब्जी की पौध तैयार हो रही है। साथ ही इसमें उद्यान विभाग नर्सरी के लिए भी यहां पौध तैयार की जाएंगी। नर्सरी से किसानों को सस्ते दाम पर पौध उपलब्धता सुनिश्चित होने से उन्हें खेती करने में आसानी होगी। खिरिया मिश्र में 1 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से तैयार हो रही इस नर्सरी का विकास कार्य अंतिम चरण में हैं। एक हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाली इस नर्सरी में अभी तकनीक काम शेष है। इसके बाद किसानों को यहां से भी पौधे मिल सकेंगे। 

हर जिले में हाईटेक नर्सरी (Hi-tech nursery in every district)

जानकारी के लिए बता दें कि ग्राम्य विकास विभाग, मनरेगा के तहत हर जिले में हाईटेक नर्सरी की स्थापना कर रही है। नर्सरी स्वयं सहायता समूह, विलेज ऑर्गेनाइजेशन व क्लस्टर लेवल फेडरेशन के सदस्यों के सामूहिक रूप से अवस्थित भूमि (विभाग के तय मानक के अनुरूप) पर किया जा रहा है। नर्सरी की लागत एक करोड़ अनुमानित है। इसमें पौध व उन्नतशील बीज उद्यान विभाग को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उद्यान विभाग के अनुसार 1 से 4 हेक्टेयर का क्षेत्रफल नर्सरी के लिए अनिर्वाय है। नर्सरी में हर साल करीब 15 लाख शाक-भाजी, फल और औषधीय आदि के पौधे तैयार किए जाएंगे। नर्सरी में फलों और चयनित सब्जियों के पौध तैयार करने के लिए हाईटेक ग्रीन हाउस, नेट हाउस और तकनीकी सिंचाई की सुविधा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उद्यान विभाग द्वारा नर्सरियों को स्वयं सहायता समूह को सौंपा गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकें। 

इन्हें आवंटित किए जाएंगे पौधे (Saplings will be allotted to them)

नर्सरी में तैयार शाक-भाजी और फल के पौध की बिक्री मात्र एक से डेढ़ रुपए प्रति पौधा स्थानीय स्तर पर किसानों, क्षेत्रीय स्तर पर किसान उत्पादन संगठनों (एफपीओ), राज्य स्तर पर अन्य प्राइवेट नर्सरियों और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्य सरकारों को पौधारोपण/खेती के लिए किया जाएगा। वहीं, अन्य राज्यों के इच्छुक किसान एवं किसान उत्पान संगठनों को भी खेती के लिए उन्नत किस्म के पौधे आवंटित किया जाएगा।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
VST
Solis
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
ACE
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 41 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307 cc 50 HP

For Price Click Here