युवाओं के लिए फ्री ट्रेनिंग और बैंक लोन, खोलें कृषि क्लीनिक
कृषि क्लिनिक योजना के तहत फ्री ट्रेनिंग, आसान लोन और सब्सिडी का लाभ उठाएं
ग्रामीण इलाकों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। बेरोजगार युवा इन स्कीम्स का फायदा उठाकर सरकार से लोन, सब्सिडी, ट्रेनिंग, उत्पाद की मार्केटिंग व विपणन आदि का फायदा उठा सकते हैं। भारत सरकार की कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र (ACABC - Agri-Clinics and Agri-Business Centres) योजना भी एक प्रमुख पहल है, जिसे किसानों को बेहतर सेवाएं देने और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ उठाकर युवा अपने गांव में कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र खोल सकता है। सरकार कृषि क्लीनिक खोलने के लिए इच्छुक युवाओं को फ्री ट्रेनिंग और लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। यह योजना कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है, और इसका क्रियान्वयन राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (MANAGE), हैदराबाद के माध्यम से किया जाता है। आइए, इस योजना के बारे में विस्तार से जानें।
फ्री ट्रेनिंग, बैंक लोन और सब्सिडी का उठाएं फायदा (Take advantage of free training, bank loan and subsidy)
भारत सरकार किसानों को तकनीकी सेवाएं और युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र (ACABC) योजना चला रही है। इस योजना के तहत कृषि स्नातकों और अन्य योग्य व्यक्तियों को 45 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण, बैंक लोन और सरकारी सब्सिडी दी जाती है, ताकि वे अपना कृषि क्लिनिक या व्यवसाय केंद्र स्थापित कर सकें।
कृषि क्लिनिक के माध्यम से ऐसे होगी कमाई (This is how you will earn through agricultural clinic)
भारत सरकार की कृषि क्लिनिक योजना के तहत शुरू किए गए कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र, न केवल किसानों को लाभ पहुंचा रहे हैं, बल्कि इनसे जुड़कर युवा भी अच्छी आमदनी कर सकते हैं। कृषि क्लिनिक किसानों को मृदा स्वास्थ्य जांच, फसल चक्र की योजना, पौध संरक्षण, बीज और उर्वरक की जानकारी, फसल बीमा, पशुपालन और फसल कटाई के बाद की तकनीक जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हैं। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन मिलता है, जिससे उनका मुनाफा बढ़ता है।
वहीं कृषि व्यवसाय केंद्र (Agri-Business Centre) के माध्यम से कृषि से जुड़े कई व्यापार किए जा सकते हैं, जैसे:
- कृषि उपकरण किराए पर देना
- बीज, खाद, और उर्वरक की बिक्री
- कस्टम हायरिंग सेंटर
- कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग यूनिट
- इन सेवाओं के ज़रिए न सिर्फ किसानों को फायदा होता है, बल्कि सेवा देने वाले युवाओं को भी स्थायी कमाई का जरिया मिल जाता है।
कितने मिलेगी सब्सिडी (How much subsidy will you get?)
एग्री बिजनेस और एग्री क्लिनिक योजना के तहत कृषि से जुड़े अभ्यर्थियों को 45 दिनों का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों की फाइल तैयार कर बैंक को भेजी जाती है, जिससे वे आसानी से लोन प्राप्त कर सकें। इस योजना के तहत महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों के सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को परियोजना लागत पर 44% तथा अन्य सभी को परियोजना लागत पर 36% सब्सिडी मिलती है।
योजना की पात्रता (Scheme eligibility)
कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र (ACABC) योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके पास कृषि या संबंधित क्षेत्र में स्नातक, डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। जैविक विज्ञान विषय में बीएससी करने वाले छात्र भी पात्र हो सकते हैं, बशर्ते कि कृषि विषय उनकी पढ़ाई का मुख्य हिस्सा हो।
ऐसे करें आवेदन? (How to apply?)
आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.acabcmis.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बैंक डिटेल्स और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, ईमेल आईडी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बैंक खाता विवरण व रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR
बुजुर्गों से लेकर युवाओं के लिए टॉप बिजनेस आइडिया, होगी 60,000 रुपए प्रतिमाह कमाई
इसे भी पढ़ें
सोलर ड्रायर पर 1.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
किसानों के लिए गन्ना बीज पर ₹310 सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल