वीएसटी की बिक्री में शानदार उछाल: मई 2026 में पावर टिलर की सेल 31.9% बढ़ी

पोस्ट -02 जून 2026 | Author: Tractor Guru Team शेयर पोस्ट

मई 2026 में वीएसटी  ने 4,472 पावर टिलर और ट्रैक्टर बेचे, कुल बिक्री में 28% की वृद्धि

कृषि मशीनरी निर्माता कंपनी वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड (VST) ने मई 2026 के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने मई 2026 में पावर टिलर और ट्रैक्टर श्रेणी में कुल 4,472 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 3,486 यूनिट्स की तुलना में लगभग 28% वृद्धि है। कंपनी की इस बिक्री वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान पावर टिलर सेगमेंट का रहा।

पावर टिलर बिक्री प्रदर्शन

मई 2026 में 4,019 पावर टिलर बेचे गए है, जबकि मई 2025 के दौरान यह आंकड़ा 3,047 यूनिट्स था। इस प्रकार कंपनी ने पावर टिलर की बिक्री में लगभग 31.9% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे कृषि उपकरणों की बढ़ती मांग और खेती के मशीनीकरण को इस वृद्धि का मुख्य कारण बताया जा रहा है। 

ट्रैक्टर बिक्री प्रदर्शन 

कंपनी ने ट्रैक्टर सेगमेंट में भी लगातार सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखा। मई 2026 के दौरान 453 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है, जबकि मई 2025 में यह संख्या 439 यूनिट्स थी। इस तरह बिक्री में लगभग 3 % की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि की गति पावर टिलर सेगमेंट की तुलना में कम रही। लेकिन लगातार दर्ज हो रही बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि अब किसान वीएसटी ट्रैक्टरों पर पहले से अधिक भरोसा जता रहे हैं। 

सेगमेंटवार बिक्री का तुलनात्मक सारांश: मई 2026 बनाम मई 2025 

सेगमेंट

मई 2026 की 

मई 2025 

प्रतिशत बदलाव (%)

पावर टिलर (Power Tillers)

4,019

3,047

+31.9%

ट्रैक्टर (Tractors)

453

439

+3.2%

कुल बिक्री (Total Sales)

4,472

3,486

+28.3%

अप्रैल-मई 2026 में कुल बिक्री 7,955 यूनिट्स रही

बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 (FY27) के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई 2026) में वीएसटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष-दर-वर्ष (YTD) बिक्री में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि के दौरान कंपनी ने कुल 7,955 पावर टिलर और ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि (अप्रैल-मई 2025) में यह आंकड़ा 5,806 यूनिट्स था। इसके परिणामस्वरूप कंपनी की संचयी बिक्री में लगभग 37 % की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

संचयी बिक्री सारांश: अप्रैल-मई 2026 बनाम अप्रैल-मई 2025

सेगमेंट

YTD मई 2026

YTD मई 2025

प्रतिशत बदलाव (%)

पावर टिलर (Power Tillers)

7,130

5,050

41%

ट्रैक्टर (Tractors)

825

756

9%

कुल बिक्री (Total YTD Sales)

7,955

5,806

37%

बिक्री प्रदर्शन पर कंपनी की प्रतिक्रिया

प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी ने कहा कि मई 2026 में पावर टिलर और ट्रैक्टर दोनों श्रेणियों में सकारात्मक बढ़त देखने को मिली है। खासकर पावर टिलर सेगमेंट में 32% की वृद्धि यह दर्शाती है कि छोटे और मध्यम किसानों के बीच कृषि मशीनीकरण की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं ट्रैक्टर सेगमेंट में भी कंपनी ने स्थिर वृद्धि  गति बनाए हुए है, जिससे वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत कंपनी के लिए सकारात्मक रही है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

`