भारत के प्रमुख कृषि राज्यों में मध्यप्रदेश का दूसरा स्थान माना जाता है। यहां गेहूं, सोयाबीन, चना, धान और मक्का जैसी फसलों की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। राज्य की मजबूत कृषि व्यवस्था और अलग-अलग प्रकार की मिट्टी के कारण किसानों को ऐसे ट्रैक्टरों की जरूरत होती है, जो हर तरह के खेत और कृषि कार्यों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कीमत, माइलेज, ताकत, कम रखरखाव खर्च, लिफ्टिंग क्षमता और खेतों में उपयोगिता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यहां के किसान महिंद्रा, स्वराज, सोनालीका, न्यू हॉलैंड और फार्मट्रैक जैसे ब्रांड्स के ट्रैक्टरों को काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के किसानों के बीच सबसे ज्यादा मांग किन ट्रैक्टरों की है? आखिर क्यों यहां के किसानों की पसंद दूसरे राज्यों से अलग दिखाई देती है? आइए इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।
मध्य प्रदेश में किसान ट्रैक्टर खरीदते समय केवल ब्रांड पर ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की मिट्टी और खेती के प्रकार पर भी खास ध्यान देते हैं। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मिट्टी और खेती का तरीका अलग होने के कारण यहां के किसानों की जरूरतें और पसंद भी बदल जाती हैं:
राज्य में 45 HP से लेकर 55 HP श्रेणी के ट्रैक्टर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ये ट्रैक्टर खेती के लगभग सभी कार्यों जैसे जुताई, बुवाई, रोटावेटर चलाने, ट्रॉली खींचने और सिंचाई कार्यों के लिए आदर्श माने जाते हैं। किसानों के फीडबैक और बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, ये 5 ट्रैक्टर मॉडल्स राज्य में सबसे ज्यादा पंसद किए जाते हैं:

मध्य प्रदेश (MP) के ट्रैक्टर बाजार में फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स (Farmtrac 60 Powermaxx) की मांग पिछले कुछ समय में बहुत तेजी से बढ़ी है। किसान इस 55 HP श्रेणी के फार्मट्रैक ट्रैक्टर को अन्य ब्रांड्स के मुकाबले काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के ट्रैक्टर बाजार में स्वराज 855 FE 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) केवल एक ट्रैक्टर नहीं, बल्कि किसानों के बीच एक स्टेटस सिंबल और सबसे भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है। 33.56 kW – 37.28 kW (46-50 HP) श्रेणी में इस स्वराज ट्रैक्टर की लोकप्रियता एमपी में सबसे अधिक है।

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर मध्य प्रदेश के प्रगतिशील किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय प्रीमियम ट्रैक्टरों में से एक माना जाता है। इसका 2931 CC का शक्तिशाली FPT इंजन भारी लोड में भी स्मूथ प्रदर्शन देता है, इसलिए किसान इसे “रोटावेटर का बदशाह” भी कहते हैं।

महिंद्रा 575 DI XP Plus मध्य प्रदेश के किसानों के बीच सबसे भरोसेमंद और “पैसा वसूल” ट्रैक्टरों में गिना जाता है। 35 kW (46.9 HP) श्रेणी का यह ट्रैक्टर दमदार ELS इंजन, शानदार माइलेज और मजबूत टॉर्क के कारण काली मिट्टी वाले क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन देता है।

वैसे तो स्वराज का 855 मॉडल भारी कृषि कार्यों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन 29.82-37.28 किलोवाट (41-50 HP) की श्रेणी में स्वराज 744 XT ने मध्यप्रदेश के किसानों के बीच एक अलग ही जगह बना ली है। इस ट्रैक्टर को खास तौर पर उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत और कम डीजल खर्च में अधिक ताकत चाहते हैं।
पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश के किसानों में एडवांस फीचर्स वाले 4-व्हील ड्राइव (4WD) ट्रैक्टरों के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ा है। विशेषकर धान उगाने वाले क्षेत्रों (जैसे जबलपुर, बालाघाट) में कीचड़ (पडलिंग) के काम के लिए और मालवा की सख्त मिट्टी में गहरी जुताई के लिए किसान अब 4WD मॉडल को प्राथमिकता दे रहे हैं। खेती में आधुनिक कृषि उपकरणों के बढ़ते उपयोग ने भी शक्तिशाली ट्रैक्टरों की मांग को बढ़ाया है।
विशेषज्ञ की राय: यदि आप मध्य प्रदेश में नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपने क्षेत्र की मिट्टी और खेती का प्रकार जरूर देखें। यदि मिट्टी हल्की है तो 47 HP का महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस या स्वराज 744 एक्सटी बेस्ट है, लेकिन यदि आप काली मिट्टी में रोटावेटर चलाना चाहते हैं, तो स्वराज 855, हॉलैंड 3630 TX super या फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स जैसे 50-55 HP श्रेणी के ट्रैक्टर ही सबसे उपयुक्त विकल्प साबित होंगे।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
जॉन डियर D Series और E Series ट्रैक्टर में क्या अंतर है? जानें फीचर्स
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!