देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में खरीफ फसलों का बड़ा योगदान होता है। इस दौरान धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी, सोयाबीन, कपास और गन्ना जैसी प्रमुख खाद्यान्न एवं नकदी फसलों की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। इन फसलों की बेहतर खेती के लिए किसान ऐसे दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर चुनते हैं, जो कम ईंधन में अधिक काम करें और जुताई, पडलिंग, बुवाई, रोटावेटर संचालन से लेकर भारी ट्रॉली ढुलाई तक के सभी कृषि कार्यों को आसानी से पूरा कर सकें।
यही कारण है कि 40 HP से 50 HP ट्रैक्टर भारतीय किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। इस HP श्रेणी के ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन, दमदार टॉर्क, बेहतरीन माइलेज, हाई हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और कम मेंटेनेंस लागत के कारण खरीफ सीजन में सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टरों में शामिल हैं। ऐसे में अगर आप सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर की जानकारी चाहते हैं, तो यहां देखें देशभर में किसानों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल, उनके दमदार फीचर्स और अनुमानित कीमत।
खरीफ सीजन के लिए भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों की सूची में महिंद्रा, स्वराज, कुबोटा, पावरट्रैक और सोनालिका के कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। इन ट्रैक्टरों में ईंधन-कुशल इंजन, आधुनिक ट्रांसमिशन, आरामदायक ऑपरेटर प्लेटफॉर्म और उच्च लिफ्ट क्षमता वाली एडवांस हाइड्रोलिक जैसे फीचर्स मिलते हैं। नीचे विस्तार से जानिए देशभर में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल के बारे में।
महिंद्रा 575 DI XP Plus देश के हर राज्य में किसानों का ऑल-टाइम फेवरेट माना जाता है। लगभग 47 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर खरीफ सीजन के दौरान सबसे अधिक मांग वाले मॉडलों में शामिल रहता है। जुताई, बुवाई, पडलिंग और अन्य कृषि कार्यों में इसके दमदार प्रदर्शन के कारण किसान इसे पहली पसंद मानते हैं।
स्वराज 744 FE 4WD खरीफ सीजन में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे धान एवं सोयाबीन उत्पादक राज्यों में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले ट्रैक्टरों में शामिल है। आधुनिक डिजाइन, पावरफुल इंजन और एडवांस फीचर्स से लैस यह ट्रैक्टर गहरी जुताई, पडलिंग, रोटावेटर संचालन और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे कठिन कृषि कार्यों को भी आसानी से पूरा करता है।
कुबोटा MU 4501 4WD जापानी इंजीनियरिंग पर आधारित एक प्रीमियम 4WD ट्रैक्टर है, जो खासतौर पर धान की पडलिंग और अन्य भारी कृषि कार्यों के लिए किसानों की पहली पसंद माना जाता है। कम ईंधन खपत के साथ यह रोटावेटर, राउंड बेलर, पडलिंग और अन्य भारी कृषि कार्यों में एक बेहतरीन विकल्पों में से एक हैं।
पावरट्रैक यूरो 50 स्टार स्टाइलिश डिजाइन, कम ईंधन खपत और दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अपने आधुनिक फीचर्स, शानदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के दम पर यह ट्रैक्टर खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों की सूची में लगातार अपनी जगह बनाए रखता है। इसमें पावर स्टीयरिंग, डुअल क्लच, MRPTO, DCV और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक (OIB) जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो खेती को आसान और अधिक उत्पादक बनाते हैं।
सोनालिका DI 745 III सिकंदर अपनी मजबूत बनावट, दमदार इंजन, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, रोटावेटर संचालन और भारी कृषि उपकरणों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करता है, जिसके कारण खरीफ सीजन में यह किसानों की पसंदीदा ट्रैक्टरों में शामिल रहता है।
खरीफ सीजन में सही ट्रैक्टर का चुनाव खेती की लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस, स्वराज 744 एफई 4डब्ल्यूडी, कुबोटा एमयू 4501 4डब्ल्यूडी, पावरट्रैक यूरो 50 स्टार और सोनालिका DI 745 III सिकंदर जैसे मॉडल अपनी विश्वसनीयता, दमदार प्रदर्शन और बेहतर माइलेज के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Kubota MU 5502 4WD vs Farmtrac 6060 Executive 4WD: Which 4WD Tractor is Best?
Mahindra Tractors Unveils 'Duniya Vich Ikko Lalkaar' Campaign in Punjab
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!