नमस्कार किसान भाईयों, आज के दौर में एक छोटे किसान के लिए खेती के लिए आदर्श ट्रैक्टर लेना बहुत मुश्किल है। हालांकि ईएमआई (EMI) की सुविधा से किसानों को इस मामले में बहुत सहायता मिली है। लेकिन फिर भी किसान चाहते हैं एक ऐसा ट्रैक्टर जो सस्ता हो और भरोसेमंद भी। तो आज हम आपको एक नहीं बल्कि 3 ऐसे ट्रैक्टर के बारें में जानकारी देंगे। आइए, ट्रैक्टर गुरू के माध्यम से जानते हैं कि कौनसे है वो 3 ट्रैक्टर और उनके खास फीचर्स।
महिंद्रा युवराज 215 NXT भारत में भरोसेमंद ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा के लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर मॉडलों में से एक है। इसकी कीमत ₹3,09,824 से शुरू होकर ₹3,29,188 तक है। यह ट्रैक्टर 15 एचपी का है और इसमें 1 सिलेंडर, 863.5 सीसी वाटर कूल्ड इंजन लगा है। इसमें 6 गियर आगे और 3 गियर पीछे हैं और यह 2 WD (व्हील ड्राइव) ट्रैक्टर है जो 2300 RPM उत्पन्न करता है और इसमें 11.4 पीटीओ एचपी है। यह मिनी ट्रैक्टर छोटे खेतों और हल्के कामों के लिए उपयुक्त है। इस ट्रैक्टर का वजन 780 किलोग्राम है। महिंद्रा युवो 215 NXT किसानों और ऑपरेटरों के आराम के लिए आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण है और खेती के लिए आदर्श ट्रैक्टर है। इनमें एडजस्टेबल सीटें, शक्तिशाली हेडलैम्प और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं।
न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 ट्रैक्टर शानदार कीमत के साथ एक स्मार्ट मॉडल है। इसकी कीमत ₹3.38 लाख से शुरू है और ट्रैक्टर परफॉर्मेंस जबरदस्त है। इसके अलावा, न्यू हॉलैंड सिम्बा 20 में 1 सिलेंडर के साथ 947.4 सीसी का इंजन लगा है। 17 HP का यह ट्रैक्टर 750 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता के साथ 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है। 2200 आरपीएम उत्पन्न करने वाला यह एक मजबूत ट्रैक्टर है जिसकी बाजार में काफी मांग है। सिम्बा 20 ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है। यह सुपर पावर के साथ आता है जो ईंधन कुशल है।
स्वराज 717 15 एचपी का कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है जो छोटे पैमाने पर खेती और गैर-खेती के कामों को अंजाम दे सकता है। इसकी कीमत ₹ 3,18,848 से शुरू होकर ₹ 3,28,812 तक जाती है। यह ट्रैक्टर 15 हॉर्सपावर (HP) का है, यानी छोटा लेकिन ताकतवर ट्रैक्टर है। इसमें 863.5 सीसी इंजन लगा है जो 1 सिलेंडर के साथ अधिकतम ताकत देता है और ट्रैक्टर माइलेज इसकी काफी सही है। इसके अलावा, स्वराज 717 ट्रैक्टर 780 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता, 6 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है। यह एक फ्यूल एफिशिएंट ट्रैक्टर है जो छोटे खेतों, बागवानी और हल्के कामों के लिए उपयुक्त है।
तो ये थे 2025 में टॉप 3 सस्ते ट्रैक्टर जिन्हें खरीदकर आप कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते है। इनके अलावा भी कुछ ट्रैक्टर जैसे कैप्टन 200 डीआई एलएस, आयशर 241, सोनालीका डीआई 730 II HDM है जिन्हें आप खरीद सकते है। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको खेती में लाभ देगी।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स vs महिंद्रा युवो टेक+ 585 4WD: कौन बेहतर?
HAV 55 S1 Plus Hybrid Tractor: Can It Work on Indian Farms?
बासमती धान-चावल के भाव में तेजी-मंदी, नई आवक का दबाव बढ़ा
PMFBY Bihar: 18 फसलों का बीमा शुरू, जानें आवेदन की अंतिम तारीख
छत्तीसगढ़ के किसानों को डबल तोहफा: धान पर ₹13,839 प्रति एकड़ सहायता, गन्ना भी हुआ महंगा
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये