कृषि और बागवानी खेती में इंटर-कल्चर जैसे कार्यों के लिए कॉम्पैक्ट (मिनी) ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। इसलिए हर किसान एक ऐसा ट्रैक्टर चाहता है, जो ऑपरेट करने में आसान हो, आकार में छोटा हो और ईंधन की बचत के साथ दमदार प्रदर्शन प्रदान करें। इन सभी जरूरतों को सोनालीका MM-18 बखूबी पूरा करता है। सोनालीका ट्रैक्टर ने इसे खास तौर पर बागवानी खेती की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। यह 18 HP का एक शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर है, जो अपने भरोसेमंद प्रदर्शन और उन्नत फीचर्स के कारण छोटे खेतों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है।
आइए जानते हैं सोनालीका MM-18 के उन खास फीचर्स के बारे में, जो इसे छोटे और मझोले किसानों के बीच माइलेज का बादशाह बनाते हैं।
सोनालीका MM-18 पावर और माइलेज का नया बादशाह है। यह 18–20 एचपी कैटेगरी का कस्टमाइज़्ड, बहुउद्देशीय कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है, जो बागों, धान के खेतों में पडलिंग, गन्ना और कपास जैसी फसलों सहित सभी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है।
यह ट्रैक्टर शक्तिशाली 1-सिलेंडर, 863.5 CC इंजन से लैस है, जो 2300 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट उत्पादकता प्रदान करता है। साथ ही अपनी श्रेणी में यह 54 एनएम का उच्च टॉर्क (High Torque) उत्पन्न करता है, जिससे ट्रैक्टर कम आरपीएम पर भी भारी उपकरणों को आसानी से खींच लेता है, जो इसकी बेहतर माइलेज का मुख्य कारण है।
इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे बगीचों, पंक्तियों के बीच की संकरी जगहों और बागवानी कार्यों के लिए बेहद उपयोगी बनाता है। भले ही इसका इंजन 18 हार्सपावर (HP) का है, लेकिन यह वास्तविक कार्यों के दौरान पर्याप्त शक्ति और दमदार प्रदर्शन प्रदान करता है।
सोनालीका एमएम-18 अपनी बेजोड़ प्रदर्शन क्षमता, ईंधन दक्षता और उन्नत तकनीक के कारण किसानों का पसंदीदा बना हुआ है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई दमदार फीचर्स दिए है, जो इस प्रकार हैं:
सोनालीका MM-18 किसानों को दोहरा लाभ देता है: यह खेतों में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करता है, वहीं इसकी ईंधन दक्षता और कम रखरखाव लागत किसानों के मुनाफे को बढ़ाती है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल विशेष फीचर्स और आकर्षक डील के साथ पेश किया गया है, ताकि किसान इस त्योहारी सीजन में अपनी कृषि मशीनों को अपग्रेड कर सकें। यह ट्रैक्टर आधुनिक और कुशल खेती के लिए किसानों की पहली पसंद बन गया है।
सोनालीका MM-18 की कीमत ₹2,59,064 से शुरू होकर ₹2,82,282 तक जाती है। इस ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत विभिन्न राज्यों और डीलरशिप के अनुसार अलग हो सकती है। किसान इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशन और अपने राज्य के अनुसार सटीक कीमत की जानकारी के लिए ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर अभी विजिट करें या अपने नज़दीकी सोनालीका ट्रैक्टर डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Power Tiller Brands in India 2026: Compare Models, HP and Price.
खेतों की जुताई के लिए 6 बेहतरीन ट्रैक्टर: जानें HP और फीचर्स
अक्टूबर में कम पानी में बोएं ये 5 फसलें, जानें MSP और बुवाई का सही समय
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन