न्यू हॉलैंड vs मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर: इंजन, कीमत और फीचर्स की तुलना
न्यू हॉलैंड vs मैसी फर्ग्यूसन: किसानों के लिए कौन-सा ट्रैक्टर ब्रांड रहेगा सबसे फायदेमंद?
भारतीय कृषि उद्योग में जब प्रीमियम तकनीक, दमदार प्रदर्शन, बेहतर ड्राइविंग कम्फर्ट और भरोसेमंद ट्रैक्टरों की बात होती है, तो न्यू हॉलैंड (New Holland) और मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दोनों ही ब्रांड भारत के प्रमुख प्रीमियम ट्रैक्टर निर्माताओं में शामिल हैं और छोटे किसानों से लेकर बड़े कृषि उद्यमों तक की जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग हार्सपावर (HP) श्रेणी में आधुनिक, टिकाऊ और उच्च प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर मॉडल्स की एक विस्तृत रेंज प्रदान करते हैं। चाहे बात जुताई, बुवाई, रोटावेटर संचालन, धान की पडलिंग, भारी कृषि उपकरणों या ट्रॉली ढुलाई की हो, दोनों कंपनियां के ट्रैक्टर शानदार प्रदर्शन प्रदान करते हैं।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठाता है कि आपकी खेती के लिए कौन-सा ब्रांड ज्यादा दमदार रहेगा? इस तुलना लेख में हम न्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन के लोकप्रिय मॉडल, इंजन तकनीक, फीचर्स और माइलेज की विस्तार से तुलना करेंगे, ताकि आप अपनी जान सके कि खेती, बजट और जरूरत के अनुसार, कौन-सा ट्रैक्टर ब्रांड सबसे फायदे का सौदा रहेगा।
न्यू हॉलैंड vs मैसी फर्ग्यूसन: भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय
एक ओर CNH समूह का न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर अपने आधुनिक ट्रांसमिशन, दमदार PTO पावर, उन्नत हाइड्रोलिक्स और आरामदायक ऑपरेटर स्टेशन के लिए जाना जाता है, वहीं TAFE समूह का मैसी फर्ग्यूसन मजबूत निर्माण, भरोसेमंद इंजन, बेहतर ईंधन दक्षता और सरल मैकेनिज्म के कारण भारतीय किसानों के बीच खास पहचान रखता है।
1. इंजन तकनीक और पावर परफॉर्मेंस
- न्यू हॉलैंड: न्यू हॉलैंड के ट्रैक्टर्स में FPT (Fiat Powertrain Technologies) के दमदार इंजन मिलते हैं। ये इंजन उच्च टॉर्क, बेहतरीन ईंधन दक्षता प्रदान करते हैं। इकोनॉमी पीटीओ और उच्च टॉर्क होने के कारण यह बिना आरपीएम (RPM) गिराए स्थिर ताकत के साथ रोटावेटर, सुपर सीडर और हैवी-ड्यूटी इम्प्लीमेंट्स को बेहद स्मूथ चलाता है।
- मैसी फर्ग्यूसन: मैसी के ट्रैक्टर्स में विश्व प्रसिद्ध SIMPSONS इंजनों का इस्तेमाल होता है। यह इंजन अपनी लो-आरपीएम पर हाई टॉर्क क्षमता के लिए जाना जाता है। अधिक टॉर्क होने के कारण कम स्पीड पर भी जब खेत में अचानक लोड आता है, तो मैसी का इंजन दबता नहीं है और डीजल की बचत करते हुए लगातार भरोसेमंद प्रदर्शन जारी रखता है।
- मजबूत किफायती इंजन के साथ मैसी फर्ग्यूसन के ट्रैक्टर खेती और परिवहन दोनों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं, जबकि न्यू हॉलैंड के ट्रैक्टर खेती के साथ भारी ट्रॉली ढुलाई और विभिन्न कृषि उपकरणों के संचालन में के लिए लोकप्रिय है।
2. हाइड्रोलिक्स और लिफ्ट क्षमता में कौन बेहतर? (Hydraulics & Lift)
|
विशेषता |
न्यू हॉलैंड |
मैसी फर्ग्यूसन |
|
हाइड्रोलिक तकनीक |
Lift-O-Matic और Sensomatic24 जैसी एडवांस हाइड्रोलिक तकनीक। |
Massey Intellisense ADDC (Automatic Draft & Depth Control) आधारित उन्नत हाइड्रोलिक प्रणाली। |
|
कार्यक्षमता |
रोटावेटर, कल्टीवेटर और अन्य कृषि उपकरणों को एक बटन से लिफ्ट और लोअर करने में सहायक, जिससे कार्य तेज और सुविधाजनक बनता है। |
मिट्टी की निर्धारित गहराई को बनाए रखने में सेगमेंट का सबसे सटीक सेंसिंग सिस्टम, जिससे जुताई अधिक सटीक और समान रहती है। |
|
हाइड्रोलिकलिफ्ट क्षमता |
लगभग 1100 किलोग्राम से 2000 किलोग्राम (मॉडल के अनुसार)। |
लगभग 1300 किलोग्राम से 2500 किलोग्राम (मॉडल के अनुसार)। |
3. गियरबॉक्स और ड्राइविंग कम्फर्ट में कौन आगे (Comfort & Transmission)
- न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर: भारतीय बाजार में यह ब्रांड ऑपरेटर कम्फर्ट के लिए खास पहचान रखते हैं। कंपनी अपने विभिन्न मॉडलों में 8F+2R, 8F+8R, 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स और 16F+4R (UG/गियर क्रैडल) जैसे कई गियर विकल्प उपलब्ध कराती है। इसके साथ फुली कॉन्स्टेंट मेश/सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन, साइड-शिफ्ट गियर लीवर, सिंगल और इंडिपेंडेंट पीटीओ क्लच लीवर के साथ डबल क्लच तथा फ्लैट ऑपरेटर प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएं लंबी अवधि तक आरामदायक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती हैं।
- मैसी फर्ग्यूसन: मैसी की DYNATRACK और MAGNATRAK सीरीज आधुनिक ट्रांसमिशन तकनीक और आसान संचालन के लिए जानी जाती हैं। इन सीरीज के चुनिंदा मॉडलों में 3-रेंज ट्रांसमिशन, Super Shuttle और Creeper गियर जैसे उन्नत विकल्प मिलते हैं। साथ ही, इसका सरल और व्यावहारिक गियर-शिफ्ट मैकेनिज्म ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे लंबी अवधि तक काम करने पर भी ऑपरेटर को बेहतर आराम और स्मूद ड्राइविंग अनुभव मिलता है।
4. माइलेज, मेंटेनेंस, कीमत और रीसेल वैल्यू (Resale & Running Cost)
|
पैरामीटर |
न्यू हॉलैंड (New Holland) |
मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) |
|
डीजल खपत (Mileage) |
हैवी PTO संचालित कृषि उपकरणों जैसे बड़े रोटावेटर, रीपर और थ्रेशर के साथ बेहतर ईंधन दक्षता और तेज कार्य क्षमता |
हल्की और मध्यम जुताई, बुवाई तथा सामान्य कृषि कार्यों में किफायती माइलेज और कम ईंधन खपत के लिए किसानों की पसंद। |
|
रखरखाव खर्च (Maintenance) |
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम के कारण अधिकृत सर्विस सेंटर पर नियमित सर्विस कराना बेहतर माना जाता है। |
सरल और मजबूत मैकेनिकल डिजाइन के कारण रखरखाव अपेक्षाकृत आसान और किफायती रहता है। स्थानीय मैकेनिक भी सामान्य सर्विस आसानी से कर सकते हैं। |
|
कीमत (Price) |
आधुनिक फीचर्स और प्रीमियम तकनीक के कारण अधिकांश मॉडल अपेक्षाकृत थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं। |
समान HP श्रेणी में अधिकांश मॉडल अपेक्षाकृत किफायती कीमत पर उपलब्ध होते हैं, जिससे बेहतर वैल्यू फॉर मनी मिलती है। |
|
रीसेल वैल्यू (Resale Value) |
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सेकेंड-हैंड बाजार में अच्छी मांग और मजबूत रीसेल वैल्यू। |
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मजबूत रीसेल वैल्यू तथा लंबे समय से किसानों का भरोसा। |
|
सर्विस नेटवर्क |
देशभर में मजबूत और लगातार विस्तार करता सर्विस नेटवर्क। |
TAFE के व्यापक डीलर और सर्विस नेटवर्क के कारण अधिकांश राज्यों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्विस आसानी से उपलब्ध है। |
|
स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता |
अधिकांश मॉडलों के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स अधिकृत डीलरशिप और सर्विस सेंटर पर आसानी से उपलब्ध हैं। |
ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स अधिकृत डीलरों के साथ-साथ कई स्थानीय बाजारों में भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। |
निष्कर्ष: कौन-सा ब्रांड है सबसे दमदार और सही?
- न्यू हॉलैंड (New Holland) आपके लिए बेस्ट है यदि: आपका मुख्य ध्यान पीटीओ चालित यंत्रों (रोटावेटर, थ्रेशर, रीपर, सुपर सीडर) को चलाने पर है, कार जैसा ड्राइविंग कम्फर्ट, साइड-शिफ्ट गियर, कम टर्निंग रेडियस और आधुनिक गियरबॉक्स चाहते हैं।
- मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) आपके लिए बेस्ट है यदि: आपकी मुख्य प्राथमिकता हाई माइलेज और कम से कम रखरखाव खर्च है, आप कल्टीवेटर, प्लाऊ और लेजर लैंड लेवलर चलाते हैं जहां हाइड्रोलिक्स की सटीक गहराई (Sensing) सबसे ज्यादा मायने रखती है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल