60 एचपी इंजन पावर वाला नया आयशर 650 4WD प्राइमा G3 ट्रैक्टर

60 एचपी इंजन पावर वाला नया आयशर 650 4WD प्राइमा G3 ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

आयशर 650 प्राइमा G3 4WD: दमदार 60 एचपी पावर और आधुनिक फीचर्स वाला ट्रैक्टर

भारतीय कृषि उद्योग में अपनी मजबूत पहचान रखने वाले ट्रैक्टर ब्रांड आयशर ने 60 एचपी श्रेणी में नया 650 प्राइमा G3 4WD ट्रैक्टर पेश किया है। यह उन किसानों के लिए पावर और मजबूती का बेजोड़ संगम है, जो खेती में बेहतर प्रदर्शन के साथ आधुनिक फीचर्स चाहते हैं। आयशर 650 4WD प्राइमा G3, ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) की बेहतरीन इंजीनियरिंग का परिणाम है और कठिन व भारी कृषि कार्यों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर दमदार पावर, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ किसानों को खेती में बेहतर अनुभव भी देगा। इस लेख में हम आयशर 650 4WD प्राइमा G3 ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और तकनीकी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानेंगे, जो इसे किसानों का भरोसेमंद साथी बनाते हैं।

दमदार इंजन और बेजोड़ पावर 

आयशर 650 प्राइमा G3 एक उच्च-प्रदर्शन देने वाला ट्रैक्टर है, जिसे शक्तिशाली 3 सिलेंडर, 3300 सीसी (3.3 लीटर) कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन (CRDi) इंजन के साथ डिजाइन किया है। यह ईंधन-कुशल इंजन अपनी श्रेणी में 44 kW (60 एचपी) की पावर के साथ उच्चतम टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण जैसे- हैरो, प्लाऊ, डिस्क प्लाऊ और आधुनिक कल्टीवेटर आदि को आसानी से चलाने की बेजोड़ पावर प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में कठिन से कठिन खेतों और भारी कामों को भी आसानी से संभाल सकता है।

टेबल फॉर्मेट में उत्पाद का स्पेसिफिकेशन विवरण

आयशर 650 4WD प्राइमा G3 ट्रैक्टर की तकनीकी स्पेसिफिकेशन नीचे टेबल फॉर्मेट में दिया गया है:

मॉडल आयशर 650 4WD प्राइमा G3
पावर रेंज (एचपी रेंज) 60 HP iMode सुविधा (3 ऑपरेशन मोड)
इंजन प्रकार EICHER/ वाटर कूल्ड टर्बो चार्ज्ड
इंजन क्षमता 3 सिलेंडर, 3300 सीसी
ईंधन इंजेक्शन पंप CRDi (कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन)
पीटीओ प्रकार लाइव, 6-स्प्लाइंड शाफ्ट
पीटीओ स्पीड (मानक) 540 आरपीएम @ 1944 ईआरपीएम (मल्टी स्पीड और रिवर्स)

इन तकनीकी खूबियों की वजह से Eicher 650 Prima G3 भारी और कठिन कृषि कार्यों को भी आसानी से कर पाता है, जिससे यह किसानों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है।

आयशर 650 प्राइमा G3 में आधुनिक सुविधाएं  

आयशर ने इस मॉडल को किसानों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ डिजाइन किया है। आयशर 650 प्राइमा G3 में आरामदायक सीटिंग, एडवांस ट्रांसमिशन और बेहतर हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

  • आसान और स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए इसमें साइड-शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ ड्यूल क्लच विकल्प मिलता है। 
  • ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड (आगे की गति) 30.44 किमी प्रति घंटा है। 
  • इसमें 2100 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं।
  • इसमें CAT-2 टाइप 3-पॉइंट लिंकेज है, जो सटीक सेंसिंग के साथ जुताई उपकरणों को मनचाही गहराई पर सेट करने में मदद करता है।
  • मल्टी डिस्क तेल में डूबे ब्रेक सिस्टम, बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।
  • पावर स्टीयरिंग परिचालन को आसान और आरामदायक बनाते हैं। 
  • इसमें 65- लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे एक बार में अधिक क्षेत्र कवर करें। 

आयशर 650 प्राइमा G3 ट्रैक्टर का नया डिज़ाइन न सिर्फ देखने में आकर्षक है, बल्कि यह ड्राइवर के आराम को भी सुनिश्चित करता है। यह कुशल ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों रियर एक्सल विकल्प में उपलब्ध है। इन आधुनिक फीचर्स के साथ आयशर का यह ट्रैक्टर कृषि और व्यवसायिक कार्यों के लिए एकदम सही उत्पाद है।  

हर काम के लिए आदर्श विकल्प

आयशर 650 प्राइमा G3 4WD केवल खेती ही नहीं, बल्कि ढुलाई, लोडर और डोजर जैसे व्यावसायिक कामों के लिए भी एक आदर्श विकल्प है। यह अपनी पावर, मजबूती, आधुनिक डिज़ाइन और उपयोगी फीचर्स के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।  यह ट्रैक्टर विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयुक्त है, जो बड़े खेतों में भारी कामकाज करते हैं।

आयशर 650 4WD प्राइमा G3 की कीमत

कुल मिलाकर, आयशर 650 4WD प्राइमा G3 एक ऐसा ट्रैक्टर है, जो 60 एचपी श्रेणी में भारतीय किसानों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करता है। यह पावर, तकनीक और आधुनिक आरामदायक फीचर्स का एक परफेक्ट पैकेज है, जो खेती को आसान, तेज़ और ज़्यादा फायदेमंद बनाएगा। यह आयशर ट्रैक्टर ₹10,72 लाख से ₹10,81 लाख की कीमत पर पूरे भारत में उपलब्ध है। यह कीमत राज्य और डीलर पर निर्भर कर सकती है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आयशर ट्रैक्टर डीलर से संपर्क करें या ट्रैक्टरगुरू की वेबसाइट पर विजिट करें। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Eicher
Sonalika
Farmtrac
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Trakstar
Escorts
Same Deutz Fahr
Preet
ACE
Tafe
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2365 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Powertrac

Starting Price

2339 cc 39 HP

For Price Click Here