भारत की नंबर-1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपना नया युवो टेक+ 475 DI ट्रैक्टर लॉन्च किया है, जिसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कृषि की बदलती जरूरतों को पूरा करने के बनाया गया है। महिंद्रा की यह नवीनतम पेशकश 42 एचपी श्रेणी से आता है, जिसमें एडवांस टेक्नोलॉजी, दमदार इंजन, आरामदायक सीट और सर्वश्रेष्ठ वारंटी के साथ कई अन्य सुविधाएं है। यह ट्रैक्टर उन किसानों की जरूरतों को पूरा करता है, जो कम लागत में खेती की दक्षता और उत्पादकता बढ़ाना चाहते हैं। बेहतरीन बैकअप टॉर्क के साथ यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सबसे बेहतर प्रदर्शन और उत्पादकता देगा। पावर, ईंधन दक्षता और तकनीक का अनोखा संगम इसे देश के किसानों के लिए एक सच्चा भरोसेमंद साथी बनाता है। इस लेख में हम युवो टेक+ 475 डीआई की तकनीकी विशेषताएं, कीमत और वारंटी से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से साझा करेंगे, जो इसे कृषि मशीनरी बाजार में एक गेमचेंजर विकल्प बनाती हैं।
महिंद्रा युवो टेक+ 475 DI ट्रैक्टर को किसानों को बेजोड़ प्रदर्शन, आधुनिक तकनीक और शक्ति प्रदान करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर शक्तिशाली 2980 सीसी क्षमता, mBULL 3-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो श्रेणी में 191 Nm का अधिकतम टॉर्क और 28% का दमदार बैकअप टॉर्क प्रदान करता है। इसके कारण भारी वजन या कठोर भूमि पर भी ट्रैक्टर बिना रुके, बिना पावर खोए, लगातार काम करता है। एडवांस डीजल इंजेक्शन तकनीक संचालन को सुगम और ताकतवर बनाती है। YUVO TECH+ 475 DI में वाटर सेपरेटर प्रणाली दी गई है, जो ईंधन से पानी अलग कर इंजन तक शुद्ध ईंधन पहुंचाती है। वाटर सेपरेटर ईंधन प्रणाली में जंग और रुकावट के जोखिम को कम करता है, जिससे इंजन का प्रदर्शन बेहतर होता है और इंजन की लाइफ बढ़ती है।
महिंद्रा YUVO TECH+ 475 DI ट्रैक्टर के मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:
महिंद्रा युवो टेक+ 475 DI ट्रैक्टर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में महिंद्रा ट्रैक्टर डीलरशिप पर उपलब्ध है। सरकारी योजनाओं, आसान बैंक लोन और महिंद्रा फाइनेंस से यह ट्रैक्टर फाइनेंस कराना बहुत सरल है, जिससे छोटे किसान भी बिना बड़ी पूंजी के नई मशीनरी खरीद सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
उत्तर प्रदेश में खेती के लिए महिंद्रा 575 युवो टेक+ ट्रैक्टर
आयशर vs मैसी फर्ग्यूसन: 36-50 HP में कौन सा ट्रैक्टर है बेहतर?
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology