कुबोटा vs सोनालीका कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर तुलना - कीमत और मॉडल

पोस्ट -17 जुलाई 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

कुबोटा vs सोनालीका: कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर की पावर, फीचर्स और कीमत तुलना 

भारतीय कृषि सेक्टर में कॉम्पैक्ट एवं मिनी ट्रैक्टरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। छोटे खेत, बागवानी, इंटरकल्चर ऑपरेशन और हल्की ढुलाई कार्यों के लिए छोटे और सीमांत किसान अब बड़े ट्रैक्टरों की बजाय इस श्रेणी के  मॉडल चुन रहे हैं। इस सेगमेंट में जापानी तकनीक से लैस कुबोटा (Kubota) और भारतीय ब्रांड सोनालीका (Sonalika) दो ऐसे ब्रांड है, जिन्होंने अपने भरोसेमंद तकनीक और दमदार प्रदर्शन के दम पर किसानों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। दोनों कंपनियां अलग-अलग जरूरतों के अनुसार मिनी ट्रैक्टर पेश कराती हैं, जो खेती, बागवानी, इंटरकल्टीवेशन और ढुलाई जैसे कार्यों के लिए पसंद किए जाते हैं। लेकिन कीमत, फीचर्स, माइलेज और उपयोग के मामले में इनके बीच कई महत्वपूर्ण अंतर हैं।

ऐसे में यदि आप मिनी या कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर मॉडल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुबोटा और सोनालीका के लोकप्रिय मॉडलों की पावर, फीचर्स और कीमत की तुलना जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों ब्रांड के कौनसे मॉडल किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। 

मिनी ट्रैक्टर सेगमेंट में कुबोटा और सोनालिका

कुबोटा अपनी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, आधुनिक डिजाइन और बेहतर ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है। वहीं, सोनालीका किफायती कीमत, कम रखरखाव खर्च और व्यापक सर्विस नेटवर्क के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कीमत की बात करें तो सोनालीका के मिनी ट्रैक्टर अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध होते हैं, जिससे वे बजट को ध्यान में रखने वाले छोटे किसानों के लिए आकर्षक विकल्प बन जाते हैं। दूसरी ओर, कुबोटा के कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर प्रीमियम श्रेणी में आते हैं, जिससे उनकी कीमत थोड़ी अधिक होती है। लेकिन, उन्नत तकनीक और ईंधन बचत जैसे आधुनिक फीचर्स के कारण कई किसान इन्हें लंबी अवधि के निवेश के रूप में देखते हैं।

कुबोटा के लोकप्रिय कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर

मॉडल का नाम

एचपी रेंज 

मुख्य विशेषताएं 

सबसे बेहतरीन उपयोग 

कुबोटा नियोस्टार A211S

21 HP

चौड़ाई सबसे कम, 4WD तकनीक

छोटे खेतों और बागानों में कीटनाशक छिड़काव, छोटे रोटावेटर और कल्टीवेटर चलाना

कुबोटा नियोस्टर B2441S (नैरो)

24 HP

2.1 मीटर का टर्निंग रेडियस, संतुलित वजन और बेहतर पकड़ 

कपास और सब्जियों के बीच निराई-गुड़ाई, संकीर्ण रास्तों पर छोटे आर/एफ रोटावेटर, कल्टीवेटर या ट्रॉली खींचना

कुबोटा  नियोस्टार B2741S (नैरो)

27 HP

श्रेणी का सबसे शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर, स्टॉप सोलेनोइड और आरामदायक सीट

कल्टीवेटर, रोटावेटर और बड़े स्प्रेयर का हैवी उपयोग, बागवानी के साथ-साथ गन्ना, कपास की व्यावसायिक खेती में इंटरकल्चर कृषि कार्य

कुबोटा L3408 (4WD)

34 HP

भारी 4WD एक्सेल, हैवी लिफ्टिंग कैपेसिटी और पावर स्टीयरिंग जैसी सुविधाएं

विशेष रूप से धान के खेतों में कीचड़ तैयार करना (पडलिंग), छोटे आकार के खेतों के सभी प्रकार के भारी कृषि काम

सोनालीका के सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर

मॉडल का नाम

एचपी पावर रेंज 

मुख्य विशेषताएं 

सबसे बेहतरीन उपयोग 

सोनालीका चीता MM 18

18 HP

54 एनएम का अधिक टॉर्क और 800 kgf लिफ्टिंग कैपेसिटी

छोटे बागानों में कीटनाशक छिड़काव, कल्टीवेटर करना। रोटावेटर, कल्टीवेटर और हौलेज के लिए उपुयक्त।

सोनालीका जीटी 20 (2WD/4WD)

20 HP

वजन उठाने की क्षमता: 650kg, स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स (6F + 2R)

कपास और मूंगफली के खेतों के बीच काम, संकीर्ण रास्तों पर चलना और हल्के ढुलाई में उपयुक्त।

सोनालीका जीटी 22

24 HP

3-सिलेंडर, 979 cc इंजन, बेहतरीन टॉर्क आउटपुट

अनार, संतरा और गन्ने के खेतों में निराई-गुडाई के सबसे उपयुक्त,  छोटे हैरो,  रोटावेटर और कल्टीवेटर का संचालन।

सोनालीका जीटी 26

/ टाइगर DI 26 (4WD)

26 HP

6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर (GT 26 मॉडल ),  12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर विकल्प (टाइगर DI 26 वेरिएंट)

अंगूर के बागों में रोटावेटर और कल्टीवेटर चलाना, गीली मिट्टी या कड़े खेतों में बिना स्लिपेज काम करना।

सोनालिका बागबान सुपर डीआई 30 (2WD/4WD)

30 HP

2-सिलेंडर, 2044 cc बड़ा इंजन, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स

बागवानी के साथ-साथ छोटी खेती के भारी काम, कल्टीवेटर, रोटावेटर और बड़े बूम स्प्रेयर का संचालन

सोनालीका डीआई 32 बागबान

32 HP

इस श्रेणी का सबसे शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर, हाई बैकअप टॉर्क और शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस

कड़े और मध्यम मिट्टी वाले छोटे खेतों की गहरी जुताई, बुवाई करना। बड़े पैमाने पर बागवानी और व्यावसायिक ढुलाई करना

किस किसान के लिए कौन बेहतर?

कुबोटा चुनें यदि:

  • बागवानी या हाई-वैल्यू फसलों की व्यावसायिक खेती करते हैं।
  • बेहतर फिनिशिंग लुक और प्रीमियम तकनीकी फीचर्स चाहते हैं।
  • लंबी अवधि में ईंधन बचत और आरामदायक सुविधाएं को प्राथमिकता देते हैं।
  • 4WD बेवल गियर ड्राइविंग सिस्टम और उन्नत तकनीकी हाइड्रोलिक्स की जरूरत है।

सोनालीका चुनें यदि:

  • बजट सीमित है और सरल तकनीक छोटे आकार का ट्रैक्टर चाहते हैं। 
  • छोटे खेत, कपास, गन्ना और सब्जियों की खेती करते हैं।
  • कम लागत में अधिक उपयोगिता वाला दमदार विकल्प चाहते हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में आसान सर्विस और स्पेयर पार्ट्स उपलब्धता महत्वपूर्ण है।
  • छोटे और मध्यम खेतों के लिए कम बजट में मजबूत प्रदर्शन देने वाला भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहते हैं।
  • मजबूत सर्विस नेटवर्क और लंबी वारंटी चाहते हैं। 

कीमत के आधार पर कौन आगे?

यदि सिर्फ बजट की बात करें तो सोनालीका स्पष्ट रूप से आगे है। कंपनी के मिनी ट्रैक्टर लगभग ₹3 लाख से ₹5 लाख की कीमत रेंज में मिल जाते हैं। वहीं, कुबोटा के समान क्षमता वाले मॉडल की कीमत आमतौर पर अधिक हो सकती है। सटीक कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी के लिए नजदीकी कुबोटा/ सोनालीका ट्रैक्टर डीलर पर जाना बेहतर होगा। इसके अलावा, आप ट्रैक्टरगुरू वेबसाइट पर कुबोटा और सोनालिका ट्रैक्टरों के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स की तुलना कर सकते हैं। साथ ही अन्य ब्रांडों के कॉम्पैक्ट (छोटे आकार) ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने बजट के अनुसार उपयुक्त मिनी ट्रैक्टर खरीद सकते हैं बेहतर लोन विकल्पों के साथ।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`