कपास की खेती के लिए बेस्ट ट्रैक्टर: 35–50 HP मॉडल्स, फीचर्स और कीमत

पोस्ट -07 अगस्त 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

35–50 HP ट्रैक्टर कपास की खेती के लिए क्यों हैं बेहतर? बेस्ट विकल्प चुनते समय इन फीचर्स पर दें ध्यान

कपास (सफेद सोना) की खेती में गहरी काली मिट्टी की जुताई से लेकर कतारबद्ध बुवाई (Line Sowing), पंक्तियों के बीच खरपतवार नियंत्रण (Inter-cultivation/Weeding) और फसल सुरक्षा के लिए कीटनाशकों के छिड़काव तक कई महत्वपूर्ण कृषि कार्य किए जाते हैं। इन सभी कार्यों के लिए किसानों को ऐसे बेस्ट ट्रैक्टर की जरूरत होती है, जो कपास की कतारों के बीच पौधों को नुकसान पहुंचाए बिना आसानी से चल सके। साथ ही, एडजस्टेबल व्हील ट्रैक, पर्याप्त ग्राउंड क्लीयरेंस, पावर स्टीयरिंग, स्मूथ गियर शिफ्टिंग ट्रांसमिशन, दमदार पीटीओ, मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्ट और बेहतर माइलेज तकनीक जैसे उपयोगी फीचर्स हो।

आमतौर पर भारत में 35 से 50 HP श्रेणी के ट्रैक्टर कपास की खेती के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं। इस पावर रेंज के ट्रैक्टरों में दमदार इंजन टॉर्क के साथ हाई लिफ्ट क्षमता, आरामदायक ऑपरेटर प्लेटफॉर्म और मजबूत पीटीओ पावर जैसे उपयोगी फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं 2026 में भारत के best tractor for cotton farming मॉडल, उनके प्रमुख फीचर्स और अनुमानित कीमतों के बारे में। साथ ही समझेंगे कि 35–50 HP ट्रैक्टर कपास की खेती के लिए क्यों बेहतर माने जाते हैं और ट्रैक्टर खरीदते समय किन जरूरी फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए। 

कपास की खेती के लिए बेस्ट ट्रैक्टर: 35–50 HP श्रेणी क्यों है बेहतर?

भारत के महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे प्रमुख राज्यों में कपास (सफेद सोना) की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। इन राज्यों में कपास की जुताई, बुवाई और फसल चक्र के दौरान होने वाले अन्य जरूरी कार्यों के लिए 35 से 50 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टर मॉडल सबसे कुशल माने जाते हैं। दमदार इंजन और बेहतर टॉर्क के साथ-साथ आधुनिक गियरबॉक्स और ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक जैसे उपयोगी फीचर्स की वजह से ये ट्रैक्टर रोटावेटर और कल्टीवेटर जैसे उपकरणों को आसानी से संभाल लेते हैं। साथ ही, बेहतरीन डीजल माइलेज के चलते ये कपास की खेती के अलग-अलग कार्यों को कम खर्च में आसानी से पूरा करने में सक्षम होते हैं। 

कपास की खेती ट्रैक्टर: टॉप मॉडल्स चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?  

कपास की खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदते समय केवल हॉर्सपावर (HP) ही नहीं, बल्कि इन तकनीकी खूबियों पर भी ध्यान देना चाहिए।

  • दमदार PTO: बूम स्प्रेयर जैसी मशीनों को पर्याप्त पावर के साथ चलाने और खेत में कीटनाशकों का समान रूप से छिड़काव करने के लिए मजबूत PTO क्षमता जरूरी है।
  • मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्ट: रोटावेटर, कल्टीवेटर और सीड ड्रिल जैसे कृषि उपकरणों को आसानी से उठाने और संचालित करने के लिए अच्छी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता है।
  • हाई बैकअप टॉर्क: कपास के खेतों में अलग-अलग कृषि कार्यों के दौरान इंजन पर लोड बढ़ने पर हाई बैकअप टॉर्क बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने में मदद करता है। 
  • बेहतर माइलेज: ईंधन-कुशल इंजन तकनीक डीजल की खपत कम करने में सहायक होती है।
  • 4WD विकल्प: बारिश के दौरान काली मिट्टी वाले खेतों में बेहतर ट्रैक्शन और कम स्लिपेज के लिए 35–50 HP श्रेणी के 4WD ट्रैक्टर उपयोगी विकल्प हो सकते हैं।
  • एडजस्टेबल व्हील ट्रैक: कपास की कतारों के बीच दूरी (Row-to-Row Spacing) के अनुसार ट्रैक्टर के आगे और पीछे के पहियों की चौड़ाई को कम या ज्यादा किया जा सके। 
  • हाई ग्राउंड क्लीयरेंस: कपास के पौधे बड़े होने पर ट्रैक्टर का निचला हिस्सा पौधों से न टकराए, इसके लिए पर्याप्त ग्राउंड क्लीयरेंस होना जरूरी है।
  • कम टर्निंग रेडियस और पावर स्टीयरिंग: खेत के किनारों और कपास की कतारों के बीच ट्रैक्टर को आसानी से मोड़ने के लिए कम टर्निंग रेडियस और पावर स्टीयरिंग काफी उपयोगी होते हैं। 

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस 

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस मध्यम और छोटे कपास किसानों के लिए एक भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर है, जो 44 एचपी की पावर श्रेणी में आता है। इसमें 44 एचपी श्रेणी का 4-सिलेंडर, 2979 सीसी का एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोग डीआई इंजन दिया गया है, जो 202 एनएम टॉर्क के साथ बेहतरीन पुलिंग पावर और माइजेज देता है। 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स, सिंगल, ड्यूल क्लच विकल्प, ड्यूल-एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और 1500 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता के साथ यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर और अन्य कृषि उपकरणों को आसानी से संभाल लेता है। महिंद्रा एक्सपी प्लस मॉडल की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹ 6.58 लाख से ₹ 6.88 लाख तक है। 

फार्मट्रैक 45 सुपर स्मार्ट

फार्मट्रैक 45 Super Smart 50 एचपी श्रेणी का एक भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर है, जिसे खेती के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और ढुलाई के कामों के लिए भी तैयार किया गया है। इस मॉडल में 2,761 CC का 3-सिलेंडर ईंधन-कुशल इंजन मिलता है, जो 2,200 RPM पर दमदार पावर और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। सिंगल/डुअल क्लच का विकल्प, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स और 1,800 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता के साथ यह कपास की खेती में दैनिक उपयोग और ढुलाई के कामों के लिए एक उपयोगी हो सकता हैं। फार्मट्रैक मॉडल की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹ 7.23 लाख से ₹ 7.52 लाख तक है।

जॉन डियर 5045 डी

जॉन डियर 5045 डी 45 एचपी श्रेणी का एक भरोसेमंद और शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो जॉन डियर की लोकप्रिय 5D सीरीज़ का हिस्सा है। इसमें 2900 सीसी का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 2100 आरपीएम पर 179 Nm का दमदार टॉर्क देता है। 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स कॉलर-शिफ्ट ट्रांसमिशन, 1600 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स, ड्यूल-एलिमेंट एयर फिल्टर और 38.20 पीटीओ क्षमता मिलती है। पावर स्टीयरिंग और 4WD विकल्प के साथ यह कपास किसानों के बीच एक भरोसेमंद विकल्प है। जॉन डियर ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹ 7.17 लाख से ₹ 7.86 लाख तक है।

स्वराज 735 FE 

स्वराज 735 एफई 40 HP श्रेणी का एक भरोसेमंद और ईंधन-कुशल ट्रैक्टर है, जो राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के छोटे व मध्यम किसानों के बीच लोकप्रिय है। इसमें 2,734 CC का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 1,800 RPM पर जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त पावर प्रदान करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और 1,650 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता वाली पोजिशन-कंट्रोल प्रणाली मिलती है। साथ ही, 48 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक, कम मेंटेनेंस लागत, मजबूत बनावट और 6 साल की वारंटी इसे रोजमर्रा के कृषि कार्यों के लिए एक उपयोगी विकल्प बनाते हैं। स्वराज ट्रैक्टर मॉडल की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹5.82 लाख से ₹6.17 लाख तक है।

आयशर 368

आयशर 368 38 HP श्रेणी का एक भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर है, जो छोटे किसानों के लिए उपयोगी विकल्प माना जाता है। इसमें 2,945 CC का 3-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कपास की खेती, जुताई और अन्य कृषि कार्यों के लिए बेहतर पावर और प्रदर्शन प्रदान करता है। मजबूत बनावट, कॉम्पैक्ट डिजाइन, स्मूथ गियर शिफ्टिंग और बेहतर डीजल माइलेज इसे कपास की खेती, अंतरवर्ती कृषि कार्य, जुताई और अन्य रोजमर्रा के खेती के कामों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स, सिंगल/डुअल क्लच विकल्प, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और वैकल्पिक पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, ट्रैक्टर में 30.60 HP की PTO पावर, 45 लीटर का फ्यूल टैंक और 1,650 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता दी गई है।

महिंद्रा 575 DI XP Plus

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस महिंद्रा की XP Plus सीरीज का एक लोकप्रिय और भरोसेमंद ट्रैक्टर है। इसमें 47 HP श्रेणी का 2,979 CC 4-सिलेंडर ELS (Extra Long Stroke) इंजन दिया गया है, जो बेहतर टॉर्क के साथ अच्छी ईंधन दक्षता प्रदान करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स, ड्यूल-एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और 1,500 किलोग्राम की ADDC हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता मिलती है। इन खूबियों की मदद से यह ट्रैक्टर जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर और ट्रॉली ढुलाई जैसे विभिन्न कृषि कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। मजबूत बनावट, कम मेंटेनेंस लागत, 6 साल की वारंटी और बेहतर PTO क्षमता जैसे फीचर्स इसे कपास की खेती और अंतरवर्ती कृषि कार्यों के लिए भी एक उपयोगी विकल्प बनाते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹6.94 लाख से ₹7.31 लाख तक है। 

निष्कर्ष

कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए 35 से 50 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टर सबसे उपयुक्त और व्यावहारिक विकल्प साबित होते हैं, क्योंकि ये जुताई, बुवाई, रोटावेटर संचालन और ढुलाई जैसे सभी ज़रूरी कार्यों को कुशलता से पूरा करते हैं। बजट, खेत के आकार और काम की जरूरत के अनुसार महिंद्रा, फार्मट्रैक, जॉन डियर, स्वराज या आयशर में से सही मॉडल चुनकर किसान अपनी खेती को अधिक उत्पादक और किफायती बना सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`