छोटे किसानों को देसी गाय खरीदने पर देगी 25 हजार की सब्सिडी,यहाँ करें आवेदन
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास, 2 से 5 एकड़ जमीन के मालिक कर सकेंगे आवेदन
देश के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार कई योजनाओं काे सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। साल 2024 में किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए छोटे किसानों को देसी गाय खरीदने पर 25 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी।
अगर आपके पास 2 एकड़ से लेकर 5 एकड़ तक खेती योग्य जमीन है तो आप भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। योजना में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। साथ ही प्राकृतिक खेती में काम आने वाले उपकरण भी सरकार की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर आप इस योजना का लाभ उठाकर देसी गाय पर 25 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़े।
देसी गाय की खरीद पर इन किसानों को मिलेगा सब्सिडी का फायदा
मोदी सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई-नई योजनाओं को लांच कर रही है। सरकार का लक्ष्य देश के आम आदमी को स्वच्छ व कीटनाशक रहित भोजन उपलब्ध कराना भी है। इसके लिए सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। मोदी सरकार के प्राकृतिक खेती मिशन को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा की खट्टर सरकार ने प्रदेश के किसानों को देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपए तक की सब्सिडी देने की घोषणा की है। जो किसान रबी सीजन के बाद जायद या खरीफ सीजन में प्राकृतिक खेती करना चाहते हैं वे इस योजना के माध्यम से देसी गाय खरीद सकते हैं, उन्हें सरकार की ओर से 25 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।
50 हजार एकड़ भूमि में जैविक खेती का लक्ष्य
हरियाणा सरकार ने प्रदेश की 50 हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीसी शक्तिसिंह के अनुसार हरियाणा सरकार ने 2 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपए तक की सब्सिडी देने की घोषणा की है। इससे किसानों को प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। प्राकृतिक खेती के लिए जीवाश्म घोल सबसे जरूरी कारक है। जीवाश्म घोल देसी गाय के गोबर, गौमूत्र आदि का उपयोग करके बनाया जाता है। इसलिए सरकार देसी गाय की खरीद पर सब्सिडी के साथ-साथ जीवाश्म घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम भी किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है। किसान देसी गाय और ड्रमों की मदद से जीवाश्म तैयार कर पाएंगे।
प्राकृतिक खेती योजना : देसी गाय पर 25 हजार की सब्सिडी के लिए कैसे करें आवेदन
हरियाणा के सभी जिलों के किसान प्राकृतिक खेती योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ 5 एकड़ से अधिक जमीन रखने वाले किसानों को नहीं मिलेगा। अगर आप देसी गाय पर सब्सिडी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो http://agriharyana.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। हरियाणा सरकार के इस पोर्टल पर किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध है।
न जहर बोएंगे, न जहर खाएंगे
देश में हरित क्रांति के आह्वान के बाद से खेती में रसायनिक खादों का अंधाधुंध उपयोग हुआ। अब इसके घातक दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। आम लोगों व किसानों को प्राकृतिक खेती का महत्व समझ आ गया है। अब प्राकृतिक व जैविक तरीकों से उत्पादित अनाज, फल-सब्जियों की मांग एकाएक बढ़ गई है। लोग ज्यादा पैसे खर्च कर जैविक चीजों को खरीद रहे हैं। हरियाणा सरकार भी प्रदेश के किसानों से “न जहर बोएंगे, न जहर खाएंगे” का आह्वान कर चुकी है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय की खरीद पर छोटे किसानों को 25 हजार रुपए की सब्सिडी दे रहा है। प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य खान-पान को बदलना और खाद्यान्न ही औषधि की अवधारणा को बढ़ाना है।
हरियाणा में देसी गाय की प्रमुख नस्ल
पशुधन के मामले में हरियाणा विश्व-विख्यात है। हरियाणा में हरियाणा नस्ल की गाय बड़ी संख्या में पाली जाती है। इसे हरियाणवी नस्ल के नाम से भी जाना जाता है। यह गाय अपने दूध्, मूत्र, गोबर, घी आदि के लिए प्रसिद्ध है। इस प्रजाति की गाय प्रतिदिन 10 से 15 लीटर दूध देने की क्षमता के कारण जानी जाती है। यह गाय अपने जीवन काल 20 साल तक प्रजनन करती है। इसकी कीमत 40 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक है। इसके अलावा हरियाणा में साहीवाल, गिर, लाल सिंधी, थारपार आदि नस्लों की गायों का किसान पालन करते हैं। ये देसी गायें प्राकृतिक खेती के लिए बहुत उपयोगी है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
किसानों के लिए गन्ना बीज पर ₹310 सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
इसे भी पढ़ें
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल