Government Recruitment 2024 : सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में कृषि मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय समेत कई मंत्रालयों ने रिक्तियों को भरने के लिए विभिन्न प्रोफाइल की 300 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से निकाली गई है। योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन सभी रिक्त पदों को भरने के लिए आयोग ने उम्मीदवार से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यूपीएससी ने कृषि मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय समेत कई मंत्रालयों में स्पेशिलस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट और सिविल हाइड्रोग्राफिक कुल 300 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून तक चलेगी। प्रत्येक पद के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। यूपीएससी द्वारा अधिसूचना में बताए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले योग्य उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पद के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
योग्य उम्मीदवार मंत्रालयों में खाली पदों के लिए यूपीएससी की वेबसाइट upsc.Gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार को सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। होमपेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए लिंक टैब पर क्लिक करें। नए लॉग इन पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित 25 रुपए का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिलाओं, अनुसूचित जनजातियों/अनुसूचित जातियों (एसटी/एससी) और बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। वहीं सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क छूट नहीं दी गई है। उन्हें निर्धारित पूरा शुल्क का भुगतना करना होगा।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?