किसान मित्र ऊर्जा योजना : किसानो को बिजली बिल पर मिलेगी 12000 रुपये सब्सिडी
7 लाख से अधिक किसानों का बिल शून्य, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ और आवेदन प्रक्रिया
भारत के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अब केंद्र के अलावा राज्य सरकारें भी पूरी तरह से ध्यान दे रही है। यदि राजस्थान की बात की जाए तो यहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रखी है। इन्हीँ में एक है मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना। यह योजना उन किसानों के लिए शुरू की गई है जो ईमानदारी से कृषि कनेक्शन का बिल भरते आ रहे हैं और इनका एक भी पैसा बकाया नहीं रहा। सरकार ने इनके सम्मान और इनकी बचत के लिए प्रति माह बिजली बिल पर 1,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को बिल पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। बिजली महंगी होने के कारण किसानों को यह छूट काफी राहत प्रदान करने वाली साबित हो रही है। आइए, जानते हैं ट्रैक्टर गुरू पर इस पोस्ट में किसान मित्र ऊर्जा योजना की पूरी जानकारी। इसके लिए हमारे साथ लगातार जुड़ें रहें और इस पोस्ट को लाइक एवं शेयर करें।
किसान मित्र ऊर्जा योजना की खास बातें
- राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने किसानों के लिए कृषि कनेक्शन वाले बिजली बिलों में राहत प्रदान करने के लिए किसान मित्र ऊर्जा योजना 9 जून 2021 में शुरू की थी। योजना की खास बातें इस प्रकार हैं-:
- किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 में सभी मीटर वाले कृषि कनेक्शनों के उपभोक्ता किसानों को उनके बिलों पर 1,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
- जो किसान कृषि सिंचाई संयंत्र चलाते हैं वे इस योजना के लाभ के हकदार हैं।
- यह योजना केवल राजस्थान के किसानों के लिए है।
- इससे किसानों को 60 फीसदी तक सब्सिडी मिल रही है।
- एक साल में एक किसान को 12 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में मिलते हैं।
- सरकार ने इस योजना पर प्रति वर्ष 450 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा है।
- अब तक योजना में 14 लाख 80 हजार 500 कृषि बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिल चुका है।
- किसानों का सिंचाई करने का खर्च कम हो गया है।
7 लाख से अधिक किसानों का बिल शून्य
राजस्थान में किसान मित्र ऊर्जा योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले किसानों का बिजली का बिल शून्य स्तर तक आया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कि इस योजना के कारण किसानों को काफी राहत मिली है। करीब 7 लाख 85 हजार किसानों का बिजली का बिल जीरो आया है। वहीं किसानों को 1000 रुपये प्रति माह अनुदान मिलने से बिल भरने में भी दिक्कत नहीं होती।
कैसे मिलेगा योजना यह लाभ ?
राजस्थान में किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने नजदीकी बिजली निगम कार्यालय जाना होगा। यहां आपको आवेदन के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक एकाउंट, फोटो आदि की जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा बिजली के बिल की रसीद, आधार कार्ड की फोटो प्रतिलिपि आदि दस्तावेज आवश्यक हैं। फार्म भरने के बाद इसे जमा करा दें और इसकी रसीद अवश्य लें।
कहां करें ऑनलाइन आवेदन ?
किसान मित्र ऊर्जा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी ई मित्र कियोस्क या सीएससी पर जाना होगा। यहां मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के विकल्प पर जाएं। इसके बाद एक वेबसाइट www.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसे क्लिक करें और आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर दें।
Faq- किसान मित्र ऊर्जा योजना के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हो सकते हैं?
सवाल-1. किसान मित्र ऊर्जा योजना कौन से प्रदेश की योजना है?
जवाब- यह राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की योजना है।
सवाल-2. किसान मित्र ऊर्जा योजना में किन किसानों को मिलती है बिजली बिल पर सब्सिडी।
जवाब- इस योजना में ऐसे किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाती है जिनके बिजली बिल बकाया नहीं हो और सिंचाई संयंत्र के लिए कृषि कनेक्शन हो।
सवाल-3. किसान मित्र ऊर्जा योजना में सालाना अधिकतम कितनी सब्सिडी मिलती है।
जवाब- इसमें 12 हजार रुपये सालाना सब्सिडी प्रदान की जाती है यानि 1,000 रुपये प्रति माह।
सवाल-4. किसान मित्र ऊर्जा योजना कब शुरू की गई?
जवाब- यह योजना 9 जून 2021 को शुरू की गई।
सवाल-5. किसान मित्र ऊर्जा योजना में आवेदन के लिए सरकारी वेबसाइट क्या है?
जवाब- यह वेबसाइट www.rajasthan.gov.in है। इस पर संबंधित योजना के विकल्प पर जाकर आवेदन करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल