किसान ट्रैक्टर योजना 2023 : किसानों ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी
ट्रैक्टर वितरण योजना: किसानों ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों दी जाएगी सब्सिडी, जानें किन लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
Tractor Distribution Scheme : किसान मशीनों से खेती कर फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन कर सकें, इस उद्देश्य से सरकार खेती में तकनीकों एवं कृषि मशीनों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए केंद्र के साथ मिलकर राज्य की सरकारें भी कई तरह की योजनाएं लागू कर किसानों को अनुदानित दरों पर कृषि यंत्र उपलब्ध करा रही है। इस बीच झारखंड में सूखे की मार से प्रभावित किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। क्योंकि राज्य सरकार झारखंड के किसानों के लिए एक खास अनुदान योजना शुरू करने वाली है। इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को अनुदानित दरों पर ट्रैक्टर समेत अन्य कृषि यंत्र प्रदान करेगी। योजना के माध्यम से ऐसे सभी किसानों का सपना पूरा होगा जो खेती के लिए अपना खुद का ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं और उनके पास पैसे नहीं है। क्योंकि इस योजना के तहत राज्य सरकार ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने जा रही है। किसान इस योजना का लाभ उठाकर अपने मनपसंद का ट्रैक्टर आधी कीमत पर आसानी से खरीद सकेंगे और खेती में सुधार कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगे।
ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत और अन्य कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत दी जाएगी सब्सिडी
झारखंड सरकार राज्य में सूखे से प्रभावित किसानों की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है। किसान अधिक से अधिक क्षेत्र में रबी फसलों की खेती कर पाए इसके लिए राज्य सरकार उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत प्रोत्साहित भी कर रही है। ऐसे में किसानों को खेती में आने वाली परेशानी से बचाने के लिए झारखंड राज्य सरकार प्रदेश में ट्रैक्टर वितरण योजना (Tractor Distribution Scheme) लाने जा रही है। इस योजना के तहत झारखंड के किसानों को ट्रैक्टर पर 50% और कृषि यंत्र पर 80% अनुदान दिया जाएगा। इससे न केवल किसानों का अपना खुद का ट्रैक्टर खरीदने का सपना पूरा होगा, बल्कि उनकी खेती में भी सुधार होगा। जिससे पैदावार के साथ-साथ उनकी कमाई भी बढ़ेगी। बता दें कि झारखंड में छोटे और सीमांत किसानों की संख्या अधिक है, ऐसे में इन किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाते हुए उनकी कमाई को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार यह सब्सिडी स्कीम लेकर आने वाली है।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू हो जाएगी योजना
झारखंड सरकार जल्द ही ट्रैक्टर वितरण योजना शुरू करने वाली है। इस योजना के तहत किसानों को भारी अनुदानित दरों पर ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्र दिए जाएंगे। राज्य में इस योजना को लागू करने के लिए राज्य योजना प्राधिकृत समिति व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने मंजूरी दे दी है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही यह योजना राज्य के किसानों के लिए लागू हो जाएगी। इसके तहत राज्य के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर ट्रैक्टर दिए जाएंगे।
इन लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड में लागू होने जा रही ट्रैक्टर वितरण योजना का लाभ राज्य के सभी जिलों के किसान, किसान समूह, महिला स्वयं सहायता समूह, जल पंचायत, जलछापन समितियां, लैंपस, किसान उत्पादक समूह और अन्य कृषि संगठनों को दिया जाएगा। विभाग का अनुमान है कि एक ट्रैक्टर और दो कृषि यंत्रों की एक यूनिट पर सब्सिडी देने में लगभग 10 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके लाभार्थियों को ट्रैक्टर पर अधिकतम 50 प्रतिशत और कृषि यंत्रों पर अधिकतम 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी।
योजना के तहत 80 करोड़ रुपए का प्रावधान
राज्य सरकार ने ट्रैक्टर वितरण योजना के सही से क्रियान्वयन के लिए योजना के पहले चरण में 80 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है। इस राशि के माध्यम से राज्य के किसानों के मध्य 1,112 ट्रैक्टर और 970 कृषि यंत्रों का वितरण किया जाएगा। ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों के वितरण में उन समूहों या व्यक्तिगत कृषकों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास खेती योग्य कम से कम 10 एकड़ या उससे अधिक कृषि भूमि है और उस किसान के पास ट्रैक्टर चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस है।
किसानों के खाते में दी जाएगी अनुदान राशि
योजना में माध्यम से दी जाने वाली अनुदान की राशि लाभार्थी किसान एवं किसान समूहों के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। किसान समूह या व्यक्तिगत किसान जो भी इस योजना के तहत अनुदानित दर पर ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे सभी किसान जिला स्तरीय समिति के पास जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समिति लाभार्थियों की लिस्ट तैयार करेगी। ट्रैक्टर वितरण योजना को लेकर कृषि विभाग की ओर से जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
किसानों के लिए गन्ना बीज पर ₹310 सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
इसे भी पढ़ें
सोलर ड्रायर पर 1.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल