उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से प्रभावित 9.18 लाख से अधिक किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के लिए 493 करोड़ रुपए की कृषि निवेश अनुदान राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से यह सहायता राशि जारी करेंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे प्रभावित किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
कार्यक्रम गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। इसमें मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। आइए जानें, किन किसानों को इस सहायता का लाभ मिलेगा।
प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान के बाद सरकार ने राहत और सहायता की प्रक्रिया तेज की है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि, चक्रवात और ओलावृष्टि से फसल क्षति वाले 9 लाख 18 हजार 91 किसान चिह्नित किए गए हैं। इन किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 493 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान सितंबर के अंतिम सप्ताह में आए अर्नव चक्रवात से हुआ। बाढ़, अतिवृष्टि, चक्रवात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। प्रदेश के कई जिलों में खेतों में पानी भरने से धान समेत अन्य फसलें क्षतिग्रस्त हुईं। सरकार ने नुकसान का आकलन पूरा कर प्रभावित किसानों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू की। बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही किसानों के खातों में DBT के जरिए सहायता राशि भेजने की कार्रवाई तेज की गई। अब तक 9 लाख 18 हजार 91 ऐसे किसान चिह्नित किए गए हैं, जिनकी फसलें खराब हुई हैं। इनके खातों में कृषि निवेश अनुदान राशि जाएगी। इस सहायता से किसानों को फसल नुकसान के बाद राहत मिलेगी और खेती फिर से शुरू करने तथा कृषि गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी।
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, प्रदेश में बाढ़, चक्रवात, ओलावृष्टि के कारण होने वाली फसल नुकसान की भरपाई के लिए 169 करोड़ रुपये कृषि निवेश अनुदान के लिए पहले ही जिलों को जारी किया जा चुका है। इनमें से 1 लाख 29 हजार 326 किसानों को 78.75 करोड़ रुपये का कृषि निवेश अनुदान दिया जा चुका है। विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति के मामलों में प्रभावित परिवारों को 225.93 करोड़ रुपए की सहायता राशि बांटी जा चुकी है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संकट के समय अन्नदाता किसानों को सहारा देना, उनकी खेती को दोबारा संवारना और खेतों में खुशहाली लौटाना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत और सहायता वितरण की पूरी प्रक्रिया में तेजी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए। सरकार का मुख्य फोकस फसल क्षति के साथ-साथ आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने पर है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Best 55 HP Tractors in India: Price, Specifications and Uses
मैसी फर्ग्यूसन 5245 DI 4WD 50 HP ट्रैक्टर: जानें फीचर्स और कीमत
महिंद्रा 575 DI एसपी प्लस vs स्वराज 744 FE: ट्रैक्टर फीचर्स और कीमत
Best 60 HP Tractors in India: Check Price, Power and Features
Best 55 HP Tractors in India: Price, Specifications and Uses
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!