पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
शेयर पोस्ट

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी, जानें किन किसानों को मिलेगा 15 वी किस्त का लाभ 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment : छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस केंद्रीय योजना के तहत देश में किसानों को साल में 6 हजार रुपए दिए जाते हैं।  खास बात यह है कि सरकार ये राशि 2000- 2000 रुपए की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरित करती है।  किसानों के खाते में पीएम किसान (PM-KISAN) योजना के तहत अभी तक 14 किस्तों का लाभ दिया जा चुका है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 15 नवंबर 2023 को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की है। देश के 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में डीबीटी माध्यम से 2 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। लेकिन, इस बार हजारों किसानों के खाते में 15वीं किस्त का पैसा जमा नहीं हो पाया है। क्योंकि इन किसानों ने अपना आधार नंबर अभी तक पीएम किसान खाते से लिंक नहीं करवाया है। अगर किसान पीएम किसान की 15वीं किस्त का लाभ पाना चाहते हैं, तो फटाफट आधार नंबर खाते से लिंक करा लें। साथ ही सभी किसान ई-केवाईसी और भू-सत्यापन का प्रोसेस भी पूरा कर लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त लटक सकती है।  
 
18,000 करोड़ रुपए ये अधिक की 15वीं किस्त खाते में ट्रांसफर 

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार, 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत यात्रा का शुभांरभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना  (PM-KISAN)  के तहत 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की 15वीं किस्त किसानों के खाते में डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर किए हैं। ऐसे में अगर आप भी पीएम-किसान योजना के लाभार्थी है, तो अभी अपना बेनेफिशरी स्टेट्स चेक कर पता कर सकते है कि आपके खाते में योजना की 15वीं किस्त जमा हुई है या नहीं। जानकारी के बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा इस महत्पूर्ण रिलीज का उद्देश्य देशभर के छोटे- सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाना है।
 
इन किसानों के खाते में नहीं जमा किया जाएगा 15वीं किस्त का पैसा

उप कृषि निदेशक सत्येंद्र चौहान का कहना है कि मऊ जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकृत लाभार्थियां की संख्या  2 लाख 90 हजार 513 है। लेकिन इनमें से अभी तक 2 लाख 81 हजार 109 किसानों ने ही ई-केवाईसी प्रोसेस को पूरा किया है। वहीं, जिले के 9185 किसानों के आधार नंबर ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं।  अगर ये किसान ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा नहीं करते हैं, तो उनके खाते में 15वीं किस्त का पैसा जमा नहीं किया जाएगा। वहीं, जिले के उप कृषि निदेशक का कहना है कि जिले से बाहर रहने वाले किसानों ने अभी तक ई- केवाईसी नहीं किया है। ऐसे में इन किसानों के पास अभी भी वक्त है। वे अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या सीएससी सेंटर पर जाकर अपना ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। ई-केवाईसी करवाने के लिए किसान अपने बैंक शाखा में भी जा सकते हैं। वहीं, पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए भी ई-केवाईसी पूरा किया जा सकता है।
 
मृत किसान के परिवारजन को दी जाएगी 15वीं किस्त

उप कृषि निदेशक सत्येंद्र चौहान का कहना है कि सरकारी कर्मचारी गांव- गांव जाकर किसानों से संपर्क कर उनके पीएम खाते की ई-केवाईसी प्रोसेस को पूरा करवा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि जिन रजिस्टर्ड किसानों की हाल ही में मृत्यु हुई है, अब ऐसे किसानों के परिवारजनों को 15वीं किस्त दी जाएगी। इसके लिए बस मृत किसान के परिवार को मृतक प्रमाण पत्र, आधार नंबर एंव भूमि के दस्तावेज के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद सभी सभी कागजात की हार्ड कॉपी जिला कृषि विभाग दफ्तर में जमा करनी होगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद 15वीं किस्त की राशि मृतक के परिवार को दे दी जाएगी।
 
बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

पीएम किसान योजना (PM Kisan) की 15वीं किस्त के 2,000 रुपए 8 करोड़ किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दिए गए हैं। 15वीं किस्त का पैसा उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में होंगे। किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए किसान को सबसे पहले पीएम क‍िसान निधि की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है। यहां पर पेमेंट सक्सेस टैब में इंड‍िया का नक्शा(मैप) द‍िखाई देगा। अब दांयी ओर  FARMER'S CORNER द‍िखेगा। इसमें एक पीले रंग का टैब  ' Beneficiary Status' द‍िखेगा। इस पर क्‍ल‍िक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, गांव, पंचायत की पूरी डिटेल भरनी होगी। इसके बाद शो बटन पर क्लिक कर अपनी डिटेल्स बेनिफिशियरी लिस्ट में देख सकते हैं।
 
पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना से जुड़ने के लिए करें ये काम

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की तय पात्रता को पूरा करते हैं और योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ये आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आपको सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना है। इसके बाद वेबसाइट पर आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद अगर आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban और ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो Rural फार्मर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद अपना आधार नंबर, मोबाइल फोन नंबर और राज्य को सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपनी जमीन का विवरण दर्ज करना है। जमीन से जुड़े सभी कागजात को अपलोड करके सेव करना है। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म सबमिट करना है। लाभार्थी फार्म में नाम, पता, जेंडर, आधार नंबर, एकाउंट नंबर जैसे किसी भी गलती से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए किसान ईमेल आईडी [email protected] पर जाएं। वहीं, पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 या फिर 011-23381092 पर शिकायत दर्ज करें। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Tafe
ACE
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

3682 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here