बैकहो लोडर अटैचमेंट के साथ जेसीबी एग्रीमैक्स मशीन लॉन्च

बैकहो लोडर अटैचमेंट के साथ जेसीबी एग्रीमैक्स मशीन लॉन्च
शेयर पोस्ट

नया साॅल्यूशन जेसीबी एग्रीमैक्स : आधुनिकता और ताकत से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम

जेसी बैमफोर्ड एक्सकेवेटर्स लिमिटेड (JCB) द्वारा निर्मित “बैकहो लोडर” (खुदाई करने वाली मशीन) आज भी उतना ही आधुनिक और क्रांतिकारी है, जितना वह 1953 में पहली बार लॉन्च हुआ था। समय के साथ बदलती जरूरतों और तकनीकी विकास को ध्यान में रखते हुए इसमें लगातार नवाचार किए गए हैं, जिसके चलते आज जेसीबी भारत में केवल एक मशीन नहीं, बल्कि हर निर्माण स्थल पर भरोसे, ताकत और उत्कृष्टता का प्रतीक है। अब इसी भरोसे और विरासत को आगे बढ़ाते हुए, जेसीबी ने कृषि क्षेत्र के लिए “जेसीबी एग्रीमैक्स” नामक एक नया सॉल्यूशन लॉन्च किया है । यह लॉन्च न केवल जेसीबी का विस्तार है, बल्कि भारतीय किसानों को आधुनिकता और ताकत से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। आइए इस खबर के माध्यम से इस मशीन की सभी जानकारी के बारे में जानते हैं।

जेसीबी एग्रीमैक्स बैकहो लोडर का उद्देश्य (Purpose of the JCB Agrimax Backhoe Loader)

लंबे समय से किसानों की यह मांग रही है कि उन्हें ऐसी बहुउपयोगी मशीन मिले, जो कृषि के साथ ही मिट्टी की खुदाई, ढुलाई जैसे अन्य कार्यों में भी काम आए, वह भी उनकी बजट सीमा के अंदर। इसी जरूरतों को समझकर जेसीबी ने जेसीबी एग्रीमैक्स मशीन (JCB AgriMax Machine) को पेश किया है। यह भारतीय कृषि क्षेत्र में एक मजबूत और निर्णायक प्रवेश का प्रतीक है। इसे खासकर आधुनिक भारतीय किसानों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। "अधिकतम क्षमता, अधिकतम प्रदर्शन और अधिकतम समृद्धि" के संकल्प के साथ, एग्रीमैक्स का उद्देश्य केवल मशीन देना नहीं, बल्कि खेती के पारंपरिक तरीकों में बदलाव लाकर भारतीय कृषि को एक नई दिशा देना है। 

अब एक ही मशीन में अधिकतम उत्पादकता और बहुउपयोगिता (Maximum productivity and versatility in one machine)

जेसीबी एग्रीमैक्स (JCB AgriMax) को विशेष रूप से इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह न केवल ज्यादा पावर प्रदान करे, बल्कि चालक को पूरा आराम भी दे, ताकि लंबे समय तक बिना थकान के काम संपन्न किया जा सके तथा हर दिन अधिक कर सके। इसकी बहुउद्देशीय क्षमता इसे विभिन्न तरह के कार्यों के लिए उपयुक्त बनाती है, जिससे आपको एक ही मशीन में “अधिकतम उत्पादकता” और “अधिकतम बहुउपयोगिता” मिलती है। यह केवल एक मशीन नहीं, बल्कि भारतीय कृषि को अधिक कुशल, उत्पादक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक बदलाव की शुरुआत है। 

लंबे समय तक दमदार परफॉर्मेंस के लिए शक्तिशाली इंजन (Powerful engine for long lasting performance)

JCB AgriMax का मकसद किसानों को सिर्फ काम में मदद देना नहीं, बल्कि उन्हें समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रेरणा और आत्मविश्वास देना है। इस मशीन का शक्तिशाली इंजन किसानों को लंबे समय तक लगातार और दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। चाहे फसलों को लोड करना हो या फिर मिट्‌टी की खुदाई करना, यह मशीन हर काम को प्रभावी ढंग से पूरा करती है। मशीन का खास डिजाइन इसके मेंटेनेंस को आसान और किफायती बनाता है, मतलब कम खर्च, ज्यादा काम और बेहतर मुनाफा। 

जेसीबी की विश्वसनीयता एवं तकनीकी उत्कृष्टता की विरासत (JCB's legacy of reliability and technical excellence)

अब जेसीबी अपनी विश्वसनीयता एवं तकनीकी उत्कृष्टता की विरासत को ‘एग्रीमैक्स’ के माध्यम से कृषि क्षेत्र में भी आगे बढ़ा रही है। एग्रीमैक्स सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर किसान की ओर एक मजबूत कदम है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जेसीबी एग्रीमैक्स के फीचर्स जैसे- फ्रंट अटैचमेंट, कैनोपी / हुड और LiveLink आदि स्टैंडर्ड मॉडल्स में शामिल नहीं हैं और ये फीचर्स अतिरिक्त कीमत पर किसानों को उपलब्ध हो सकते हैं। इसलिए मशीन में निवेश करने के इच्छुक किसान सबसे पहले नजदीकी जेसीबी डीलर से संपर्क जरूर करें। नजदीकी जेसीबी डीलरशिप या शोरूम पर आपको मशीन कीमत और अटैचमेंट ऑप्शन्स की सभी जानकारी आसानी मिल जाएगी।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Eicher
Swaraj
Massey Ferguson
Farmtrac
Mahindra
Powertrac
Sonalika
John Deere
New Holland
Kubota
Solis
Captain
VST
Indo Farm
Preet
Same Deutz Fahr
Trakstar
ACE
Tafe
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE