44 HP में कौन सा ट्रैक्टर है बेस्ट - 450 प्राइमा जी3 बनाम 475 युवो टेक+

44 HP में कौन सा ट्रैक्टर है बेस्ट - 450 प्राइमा जी3 बनाम 475 युवो टेक+
शेयर पोस्ट

कीमत, पावर, टॉर्क और गियर्स हर मोर्चे की सटीक तुलना जानें

भारत में खेती, ट्रॉली ढुलाई, भारी उपकरण खींचना और ग्रामीण कामकाज के लिए 40–45 HP वाले ट्रैक्टरों की मांग बहुत ज्यादा है। छोटे से लेकर मध्यम किसानों के लिए बीच यह पावर रेंज हमेशा से ही लोकप्रिय रही हैं। इस सेगमेंट में आयशर ट्रैक्टर्स का Eicher 450 4WD Prima G3 और महिंद्रा ट्रैक्टर्स का Mahindra 475 Yuvo Tech+ 4WD एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। 

अगर आप नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इन दोनों में से कौन ज्यादा मजबूत, आधुनिक और वैल्यू फॉर मनी है, तो यह तुलना आपके लिए मददगार रहेगी। इस तुलना में हम Eicher 450 4WD Prima G3 और Mahindra 475 Yuvo Tech+ 4WD के मुख्य स्पेसिफिकेशन, पावर, फीचर्स, लिफ्टिंग क्षमता और कीमत को सीधा और सरल तरीके से समझेंगे ताकि आप समझ सकें कि इस सेगमेंट का असली बॉस कौन है।

आयशर 450 4WD प्राइमा G3 vs महिंद्रा 475 युवो टेक+ 4WD: स्पेसिफिकेशन तुलना टेबल

आयशर 450 4WD प्राइमा जी3 अपनी आधुनिक तकनीक, स्टाइलिश डिजाइन और हाई टॉर्क के लिए जाना जाता है। वहीं महिंद्रा 475 युवो टेक+ 4WD भी आयशर प्राइमा जी3 की तरह एक आधुनिक और दमदार ट्रैक्टर है। इसमें एडवांस गियरबॉक्स, नई टेक्नोलॉजी और बेहतर कम्फर्ट फीचर्स मिलते हैं। दोनों ही मॉडल पावर, कीमत, फीचर्स और भरोसेमंद प्रदर्शन के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं और 44 एचपी रेंज में खेती और ढुलाई दोनों कामों के लिए किसानों और ठेकेदारों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहां इन दोनों ट्रैक्टरों के बीच विस्तृत तुलना दी गई है:

फीचर्स

आयशर 450 4WD प्राइमा G3

महिंद्रा 475 युवो टेक+ 4WD

पावर रेंज (HP)

32.36 kW (44 hp)

33.8 kW (44 hp)

इंजन सिलेंडर

3

4

इंजन क्षमता (cc)

लगभग 2500 cc (2.5L)

-

अधिकतम टॉर्क

उच्च (High)

202 Nm

गियरबॉक्स

12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स

12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स

ट्रांसमिशन टाइप

पार्शियल कांस्टेंट मेश (साइड शिफ्ट)

फुल कांस्टेंट मेश (साइड शिफ्ट)

लिफ्टिंग क्षमता

1650 kg

2000 kg

पीटीओ टाइप

लाइव, 6 स्प्लिंड शाफ्ट

मल्टी स्पीड

पीटीओ आरपीएम

540 RPM (Multi Speed & Reverse)

540 RPM (MSPTO)

क्लच

ड्यूल / आईपीटीओ

सिंगल / ड्यूल

ब्रेक टाइप

मल्टी डिस्क तेल में डूबे ब्रेक

तेल में डूबे हुए ब्रेक

स्टीयरिंग

पावर स्टीयरिंग

पावर स्टीयरिंग

ईंधन टैंक क्षमता

मध्यम क्षमता

बेहतर क्षमता

ऑपरेटिंग कॉस्ट

कम

तुलनात्मक

उपयोग

खेती + ट्रॉली ढुलाई

खेती + भारी ट्रॉली ढुलाई

कीमत

बजट के हिसाब से किफायती

थोड़ी अधिक

 इंजन और टॉर्क

आयशर 450 4WD प्राइमा G3 और महिंद्रा 475 युवो टेक+ 4WD के इंजन और टॉर्क की बात करते हैं, तो यहां तकनीक और प्रदर्शन का एक बड़ा अंतर देखने को मिलता है। आयशर जहां अपनी "बड़ी क्षमता" (CC) के लिए जाना जाता है, तो वहीं महिंद्रा अपनी "पावरफुल 4-सिलेंडर" तकनीक के लिए प्रसिद्ध है। 

आयशर 450 प्राइमा G3 का इंजन इस श्रेणी में सबसे बड़ा है। इसका मतलब है कि यह भारी लोड और कम RPM पर भी बेहतर उच्च टॉर्क के साथ खिंचाई करता है। 3-सिलेंडर होने के कारण यह हल्के और मध्यम कामों में डीजल की काफी बचत करता है। वहीं, महिंद्रा का इंजन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करता है, जिसका सीधा मतलब है 'मिट्टी को चीरने की अधिक शक्ति'। इसका इंजन 2000 रेटेड RPM पर काम करता है, जिससे यह जल्दी अपनी पूरी ताकत हासिल कर लेता है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

आज के समय में किसान 'फीचर्स और टेक्नोलॉजी' को उतनी ही अहमियत देते हैं जितनी पावर को। जहां आयशर 450 प्राइमा G3 में प्राइमा' लुक और प्रीमियम फील पर ध्यान दिया है, वहीं महिंद्रा 475 युवो टेक+ में आधुनिक लुक के साथ–साथ गियरबॉक्स और हाइड्रोलिक्स तकनीक पर जोर दिया है। दोनों ही मॉडल में उन्नत तकनीक फीचर्स मिलते हैं। यहाँ दोनों के फीचर्स और तकनीक की विस्तृत तुलना दी गई है:

आयशर 450 4WD प्राइमा G3 

  • डिजाइन और लुक: Prima G3 स्टाइल, वन-पीस बोनट, प्रीमियम LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL)
  • गियरबॉक्स तकनीक: पार्शियल कांस्टेंट मेश, 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स स्पीड रेंज
  • हाइड्रोलिक: CAT-II (कॉम्बी बॉल) लिंक के साथ ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल (1650 kgf लिफ्ट कैपेसिटी)
  • कम्फर्ट फीचर्स: हाई इंटेंसिटी हेडलैंप, डिजिटल डैशबोर्ड
  • सुरक्षा फीचर्स: प्रोटेक्टिव ग्रिल और मजबूत फेंडर, मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक

महिंद्रा 475 युवो टेक+ 

  • एयरोडायनामिक डिजाइन: स्टाइलिश हेडलैम्प्स और मॉडर्न लुक
  • ट्रांसमिशन तकनीक: फुल कांस्टेंट मेश (12F + 3R): ज्यादा स्पीड विकल्प
  • हाई प्रिसिशन हाइड्रोलिक: हाई-टेक हाइड्रोलिक्स तेजी से उपकरणों को नीचे करने और उठाने की सुविधा, 2000 किलोग्राम तक की हाई लिफ्ट कैपेसिटी
  • कम्फर्ट फीचर्स: एर्गोनोमिक सीट, आसान पहुंच वाले साइड शिफ्ट गियर लीवर
  • लंबी वारंटी भरोसा: क्षेत्र में पहली बार मिलने वाली 6 साल की वारंटी, बिना किसी चिंता के लंंबे समय तक भरोसेमंद संचालन
  • सुरक्षा फीचर्स: लॉक करने योग्य बोनट और सेफ्टी स्विच

आयशर 450 प्राइमा G3 दिखने में शानदार है और इसका मेंटेनेंस सरल भी है तथा इसमें हाई इंटेंसिटी 3D कूलिंग तकनीक वाली बोल्ड ग्रिल, रैप-अराउंड हेडलाइट्स और Digi NXT डैशबोर्ड बोल्ड और स्पिनर नॉब वाला युवा स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। आपको खेती के उपकरणों के लिए ज्यादा गियर विकल्प और एडवांस हाइड्रोलिक्स चाहिए, तो महिंद्रा 475 युवो टेक+ चुनें, क्योंकि यह तकनीकी रूप से थोड़ा अधिक "स्मार्ट" है।

कीमत और वैल्यू

दोनों ट्रैक्टर मॉडल किफायती सेगमेंट में आते हैं:

आयशर 450 प्राइमा G3 थोड़ा सस्ता और उच्च ऑपरेटिंग वैल्यू विकल्प है, जबकि महिंद्रा 475 युवो टेक+ 4WD ट्रैक्टर की कीमत ₹ 8,03,700 से शुरू होकर ₹ 8,41,300 (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह थोड़ा महंगा लगता है, लेकिन फीचर्स और टॉर्क में मजबूत है। अगर आप कम लागत और आसान मेंटेनेंस चाहते हैं, तो Eicher 450 Prima G3 आपके लिए एक स्मार्ट विकल्प है। यदि आपका काम भारी ट्रॉली, ढुलाई और लम्बे समय तक संतुलित प्रदर्शन पर केंद्रित है और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क चाहते हैं Mahindra 475 Yuvo Tech+ 4WD आपके लिए अधिक उपयुक्त साबित होगा। बजट और खेती जरूरतों के अनुसार ही सही ट्रैक्टर चुनना आपके लिए बेस्ट होगा। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Eicher
Swaraj
Massey Ferguson
Farmtrac
Mahindra
Powertrac
Sonalika
John Deere
New Holland
Kubota
Solis
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Trakstar
ACE
Tafe
Escorts
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE