VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड की बिक्री : मार्च 2026 में कुल 4,940 यूनिट्स बेचीं

पोस्ट -01 अप्रैल 2026 | Author: Tractor Guru Team शेयर पोस्ट

VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने मार्च 2026 में 4,185 पावर टिलर और 755 ट्रैक्टर बेचे

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड के लिए मार्च 2026 कुछ खास नहीं रहा। इस महीने कंपनी की कुल बिक्री 4,940 यूनिट्स रही, जिसमें सालाना आधार पर 37.40% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तुलना के तौर पर, पिछले साल इसी महीने (मार्च 2025) में कंपनी ने कुल 7,892 यूनिट्स बेचे थे। टिलर सेगमेंट में मांग कमजोर रहने का सीधा असर कंपनी के कुल प्रदर्शन पर पड़ा। हालांकि, इस दौरान ट्रैक्टरों की बिक्री में कुछ तेजी देखने को मिली है। वहीं, साल-दर-साल (YTD) आधार पर कंपनी ने सभी सेगमेंट में अच्छी वृद्धि दर्ज करते हुए संतुलित प्रदर्शन बनाए रखा है। 

सेगमेंटवाइज बिक्री का विवरण (Segment-wise sales details)

सेगमेंट के हिसाब से देखें तो मार्च 2026 में VST के प्रदर्शन में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। मार्च 2026 में कंपनी ने 4,185 पावर टिलर बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 7,221 यूनिट था। दूसरी ओर, ट्रैक्टरों की बिक्री बढ़कर 755 यूनिट हो गई, जो मार्च 2025 के 490 यूनिट के मुकाबले कहीं ज्यादा है। ट्रैक्टर बिक्री में यह बढ़त ग्रामीण मांग में सुधार और अनुकूल कृषि परिस्थितियों का संकेत देती है।

कुल बिक्री डेटा: मार्च-26 बनाम मार्च-25 (Total Sales Data: Mar-26 vs Mar-25)

विवरण (संख्या में) मार्च-26 मार्च-25 वृद्धि/कमी (%)
पावर टिलर 4,185 7,221 -42.04%
ट्रैक्टर 755 671 12.52%
कुल बिक्री (पावर टिलर+ट्रैक्टर) 4,940 7,892 -37.40%

साल-दर-साल (YTD) आधार पर कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने कुल 50,332 टिलर बेचे हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 37,297 थी। वहीं, ट्रैक्टर सेगमेंट में भी कंपनी ने अच्छी बढ़त दर्ज की है। अब तक कुल 5,911 ट्रैक्टर बेचे गए हैं, जो पिछले साल के 5,287 यूनिट के मुकाबले ज्यादा हैं। यदि कुल बिक्री देखें तो VST ने ट्रैक्टर और पावर टिलर मिलाकर अब तक 56,243 यूनिट्स बेची हैं, जबकि पिछले साल इसी अविध में यह आंकड़ा 42,584 यूनिट था। 

YTD 2026 बनाम YTD 2025: बिक्री का प्रतिशत विश्लेषण (YTD 2026 vs. YTD 2025: Percentage Analysis of Sales)

विवरण (संख्या में) YTD 2026 YTD 2025 बदलाव (%)
पावर टिलर 50,332 37,297 34.95%
ट्रैक्टर 5,911 5,287 11.80%
कुल बिक्री (पावर टिलर+ट्रैक्टर) 56,243 42,584 32.08%

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स: वृद्धि/कमी (%) का विवरण (VST Tillers Tractors: Increase/Decrease (%) Details)

टिलर सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 42.04% की बड़ी गिरावट आई, जबकि ट्रैक्टर सेगमेंट में 12.52% की अच्छी बढ़त दर्ज की गई। साल-दर-साल (YTD) आधार पर वृद्धि की बात करें, तो कंपनी ने पावर टिलर सेगमेंट में 34.95% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वहीं, ट्रैक्टरों की बिक्री भी 11.80% बढ़ी है। दूसरी ओर, ओवरऑल बिक्री में 32.08% की शानदार वृद्धि देखने को मिली है, जो कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`