आज के समय में किसानों के सामने आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किफायती ट्रैक्टर का चयन करना काफी कठिन हो गया है। बाजार में अब कई निर्माताओं के आधुनिक ट्रैक्टर मौजूद हैं, जिनमें ईंधन-कुशल इंजन और विश्वस्तरीय तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें, ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड का ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर अपनी शानदार परफॉर्मेंस और ईंधन दक्षता के लिए किसानों के बीच तेजी से पहचान बना रहा है।
50 एचपी वाले मजबूत इंजन, 1600 किलोग्राम की उच्च लिफ्टिंग क्षमता और किफायती माइलेज के साथ यह मॉडल खेती के हर काम के लिए एक किफायती समाधान है। ₹6.30 लाख से ₹7.18 लाख की कीमत में उपलब्ध यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए खास विकल्प है, जो कम बजट में उच्च प्रदर्शन और भरोसेमंद मॉडल की तलाश में हैं। इस लेख में, हम ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर के फीचर्स और कार्य प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं, जो यह सुनिश्चित करेगा कि यह मॉडल आपके लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प है या नहीं।
ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर एक जबरदस्त मशीन है, जिसे खेती से जुड़े व्यवसायों को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 50 हॉर्सपावर (HP) का दमदार 4-सिलेंडर इंजन है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2979 CC है। यह शक्तिशाली इंजन 2200 रेटेड RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदान करता है, जो इसे बेसिक खेती के उपकरणों के साथ अच्छी तरह काम करने में मदद करता है। इसका फ्यूल पंप ईंधन को सीधे इंजन में पहुंचाता है, जिससे ईंधन खर्च कम होता है और पावर स्थिर रहती है।
ट्रैकस्टार 550 में एक ड्राई-टाइप एयर फिल्टर दिया गया है, जो यह सुनिश्चित करता है कि इंजन को स्वच्छ हवा प्राप्त हो। ट्रैक्टर में फ़ोर्स्ड सर्कुलेशन ऑफ कूलेंट कूलिंग सिस्टम है। यह अनूठी प्रणाली पंप की मदद से कूलेंट को लगातार प्रवाहित करती है। यह इंजन के तापमान को नियंत्रित रखती है, ताकि इंजन ज्यादा गरम न हो। यह इंजन के ऑपरेटिंग तापमान को अनुकूलित करने और इंजन दक्षता में सुधार करने में भी मदद करती है। 43.28 पीटीओ हॉर्सपावर होने की वजह से यह भारी कामों को भी आराम से संभाल लेता है।
इसमें पार्शियल कांस्टेंट मेश प्रकार का 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (10 स्पीड) गियरबॉक्स ट्रांसमिशन सिस्टम है। यह प्रणाली गियर बदलने की प्रक्रिया को सुचारू और तेज बनाती है, साथ ही विभिन्न कृषि कार्यों के लिए कई स्पीड विकल्प प्रदान करता है। इसके अलाव, सिंगल या ड्यूल क्लच विकल्पों के साथ, ट्रैक्टर को रोके बिना भी पीटीओ (PTO) उपकरणों को संचालित किया जा सकता है।
ट्रैकस्टार 550 को पावर स्टीयरिंग के साथ आसान और आरामदायक संचालन के लिए डिजाइन किया गया है। पावर सहायता युक्त यह स्टीयरिंग एक ऐसी प्रणाली है, जिसकी मदद से स्टीयरिंग व्हील घुमाने में लगने वाला बल काफी कम हो जाता है। इससे ट्रैक्टर को मोड़ना ज्यादा आसान और आरामदायक बन जाता है। इससे लंबे समय तक काम करने पर थकान भी कम होती है।
बेहतर वाहन नियंत्रण के लिए इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक (OIB) है। यह सामान्य ड्राई ब्रेक की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ प्रदर्शन देती है। तेल में डूबे रहने के कारण ब्रेक लगातार स्मूद और स्थिर रहते हैं। चाहे ट्रैक्टर लंबी दूरी या भारी लोड में क्यों न चल रहा हो।
ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर में 1600 किलोग्राम तक की उच्चतम वजन उठाने की क्षमता है। इसका ओपन सेंटर लाइव और ऑटोमेटिक डेप्थ ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) हाइड्रॉलिक सिस्टम खेती के उपकरणों (जैसे हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर आदि) के संचालन को नियंत्रित, स्थिर और कुशल बनाता है। यह सिस्टम मिट्टी की स्थिति के अनुसार उपकरण की गहराई और दबाव को अपने आप सेट करता है। इससे ट्रैक्टर पर लोड कम पड़ता है और ईंधन की बचत होती है। साथ ही, हल चलाना, बुवाई करना और अन्य काम के दौरान ऑपरेटर को कम मेहनत करनी पड़ती है।
ट्रैकस्टार 550 में 6 स्पलाइन टाइप पावर टेक-ऑफ (PTO) शाफ्ट दिया गया है। यह ट्रैक्टर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो इंजन पावर को रोटावेटर, बेलर, स्प्रेयर आदि खेती के उपकरणों तक पहुंचाता है। यह पीटीओ प्रणाली उपकरणों को मजबूती से जोड़ती है, जिससे फिसलन (स्लिपेज) या टूट-फूट का खतरा कम होता है और लंबे समय तक स्थिर प्रदर्शन मिलता है।
यह 43.28 एचपी की पीटीओ पावर और 540 आरपीएम की स्पीड पर शक्ति संचारित करता है, जो ट्रैक्टर और कृषि उपकरण को जोड़ने के लिए एक मानक और सामान्य गति है। इसके अलावा, 50 लीटर क्षमता का बड़ा ईंधन टैंक ट्रैकस्टार 550 को किसानों को लंबे समय तक लगातार काम करने की सुविधा देता है। इससे बार-बार ईंधन भरने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
ट्रैकस्टार 550 एक 50 HP रेंज का एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसे ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (जो महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और गुजरात सरकार का एक संयुक्त उद्यम है) ने विशेष रूप से ईंधन दक्षता और किफायती प्रदर्शन के लिए तैयार किया है।
भारत में ट्रैकस्टार 550 की कीमत ₹6.30 लाख से शुरू होकर ₹7.18 लाख तक जाती है। यह ट्रैक्टर कम बजट में टूल किट, रियर टो हुक, लिंकेज ड्रॉबार और फ्रंट टो हुक जैसी कई अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान करता है।
कुल मिलाकर, यदि आप एक मध्यम आकार के खेत के मालिक हैं और कम शुरुआती निवेश में एक भरोसेमंद, शक्तिशाली और ईंधन कुशल ट्रैक्टर मॉडल की तलाश में हैं, तो ट्रैकस्टार 550 आपके लिए सर्वोत्तम विकल्पों में से एक है। अंतिम निर्णय हमेशा आपके बजट और खेती की विशिष्ट ज़रूरतों पर निर्भर करता है।
ट्रैक्टरगुरु की वेबसाइट पर ट्रैकस्टार 550 की कीमत और अन्य विस्तृत जानकारी प्राप्त करें और इसे आसान लोन EMI पर खरीदें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
7 Best 50 HP to 60 HP Tractors in India Under Rupees 10 Lakh
VST Sells 4,520 Power Tillers and 430 Tractors in September 2026
Escorts Kubota Sells 15,214 Tractors in September 2026, Down 16.7%
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology