बागवानी के लिए 27 HP से 35 HP के टॉप कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर मॉडल्स
बागवानी के लिए कौन सा ट्रैक्टर है बेस्ट? 27 से 35 HP के टॉप कॉम्पैक्ट मॉडल्स की पूरी जानकारी
बागवानी और छोटे खेतों के लिए सामान्य बड़े ट्रैक्टर की तुलना में कॉम्पैक्ट और स्पेशलिटी ट्रैक्टर ज्यादा उपयोगी हो सकते हैं। इनका संकरा डिजाइन और कम टर्निंग रेडियस फसलों की कतारों के बीच निराई-गुड़ाई, पौधों की जड़ों पर मिट्टी चढ़ाने, पोषक तत्व डालने और कीटनाशक छिड़काव जैसे इंटरकल्चर कामों में सुविधा देता है।
आज भारत में फल और सब्जियों के साथ-साथ सोयाबीन, गन्ना, कपास मक्का और मूंगफली जैसी फसलों की खेती में कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। जॉन डियर, महिंद्रा और एस्कॉर्ट्स कुबोटा के 27 से 35 HP श्रेणी के स्पेशलिटी ट्रैक्टर किसानों के बीच लोकप्रिय हैं। ये ट्रैक्टर अंगूर के बागों और इंटरकल्चरल ऑपरेशन के लिए उपयोगी माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि बागवानी के लिए कौन-सा मिनी ट्रैक्टर बेस्ट हैं।
बागवानी ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
बाग के लिए ट्रैक्टर खरीदते समय केवल हॉर्सपावर (HP) देखना पर्याप्त नहीं है। किसान को ट्रैक्टर की चौड़ाई, टर्निंग रेडियस, पीटीओ, हाइड्रोलिक लिफ्ट, ग्राउंड क्लीयरेंस और 2WD/4WD जैसे फीचर्स पर भी ध्यान देना चाहिए।
- कॉम्पैक्ट और संकरा डिजाइन: कम चौड़ाई और छोटा टर्निंग रेडियस वाला ट्रैक्टर बागवानी के लिए ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है। कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों में संकरी ट्रैक चौड़ाई और कम टर्निंग रेडियस मिलता है, जिससे ये अंगूर के बागों और छोटे खेतों में काम करने के लिए उपयोगी विकल्प बन जाते हैं।
- पर्याप्त PTO पावर: बागवानी में ट्रैक्टर का इस्तेमाल केवल जुताई के लिए नहीं होता, बल्कि किसान इससे रोटरी टिलर, मल्चर, रीपर, स्प्रेयर और अन्य पीटीओ आधारित उपकरण चला सकते हैं। इसलिए ट्रैक्टर का पीटीओ (PTO) आउटपुट और पीटीओ विकल्प जरूर देखें।
- 4WD का विकल्प: अगर बाग में जमीन असमान है, मिट्टी नरम रहती है या ढलान वाले क्षेत्र में काम करना पड़ता है, तो 4WD ट्रैक्टर बेहतर ग्रिप और ट्रैक्शन दे सकता है। हालांकि, हर बाग के लिए 4WD जरूरी नहीं है। समतल और अपेक्षाकृत सूखी जमीन वाले खेत और बाग के लिए 2WD मॉडल भी पर्याप्त हो सकता है।
- अच्छी लिफ्ट क्षमता: स्प्रेयर, रोटरी टिलर और दूसरे इम्प्लीमेंट के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता महत्वपूर्ण है। किसान को अपने इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण के वजन के अनुसार ट्रैक्टर का चुनाव करना चाहिए।
- स्थानीय सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता: आसपास सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। जॉन डियर, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और महिंद्रा ट्रैक्टर के लगभग पूरे देशभर में विस्तृत सर्विस सेंटर हैं और इनके मिस्त्री भी आसानी से मिल जाते हैं।
27 से 35 HP श्रेणी के कॉम्पैक्ट टॉप मॉडल्स: बागवानी के लिए कौन-से ट्रैक्टर उपयोगी हो सकते हैं?
बाजार में उपलब्ध 27 से 35 HP श्रेणी के लोकप्रिय मॉडल्स की जानकारी नीचे दी गई है। अनार, आम, अंगूर, संतरा, नींबू और अमरूद जैसे फलों के बागों के लिए इन्हें स्पेशलिटी ट्रैक्टर माना जाता है।
1. जॉन डियर 3028ईएन
जॉन डियर की स्पेशलिटी ट्रैक्टर रेंज में जॉन डियर 3028ईएन (John Deere 3028EN) 28 HP श्रेणी का एक स्पेशलिटी ट्रैक्टर है। यह 28 HP श्रेणी के 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन, हैवी ड्यूटी फोर व्हील ड्राइव (MF 4WD) और 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स FNR सिंक रिवर्सर/कॉलर रिवर्सर ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आता है। इसका संकरा डिजाइन और कम टर्निंग रेडियस इसे अंगूर, सब्जी, इंटरकल्चरल ऑपरेशन और बागवानी के लिए उपयोगी बनाता है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी लगभग 910 किलोग्राम तक की है। 28 HP जॉन डियर मिनी ट्रैक्टर उन किसानों के लिए उपयोगी है, जिनके बाग में पेड़ों की कतारें संकरी हैं और ट्रैक्टर को बार-बार मोड़ना पड़ता है।
2. जॉन डियर 3036ईएन
स्पेशलिटी ट्रैक्टर रेंज में जॉन डियर 3036EN करीब 35 HP श्रेणी का पावरफुल मिनी ट्रैक्टर है। यह अंगूर, अनार, बागवानी, सब्जी और इंटरकल्चरल खेती के लिए उपयुक्त है। यह 4WD, 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स FNR सिंक रिवर्सर/कॉलर रिवर्सर ट्रांसमिशन, डुअल पीटीओ और 910 kgf की उच्च हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता के साथ आता है। 30 PTO HP की पावर और 17-28% अधिक बैक इंजन टॉर्क इसे 28 HP मॉडल की तुलना में अपेक्षाकृत ज्यादा पावर की जरूरत वाले कामों के लिए उपयोगी बनाती है। 1.63 मीटर का टर्निंग रेडियस और सामने की ओर 320 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस इसे उन किसानों के लिए उपयोगी बनाता है, जिन्हें अंगूर के बागों, सब्जियों की फसलों और मिश्रित खेती में पतला डिजाइन वाला दमदार ट्रैक्टर चाहिए।
3. कुबोटा नियोस्टार बी2741एस
एस्कॉर्ट्स कुबोटा की नियोस्टर सीरीज में कुबोटा B2741S 27 HP श्रेणी और 4WD ड्राइविंग सिस्टम जैसी तकनीकी विशेषताओं के साथ उपलब्ध है। इसमें 8F+8R ट्रांसमिशन, डुअल PTO विकल्प, सुपर ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक, 750 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता, ई-टीवीसीएस इंजन, स्टैंडर्ड 540 RPM इको पीटीओ और ड्राई सिंगल प्लेट क्लच के साथ 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स साइड शिफ्ट गियर बॉक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अपने 2.1 मीटर टर्निंग रेडियस और 81.1 Nm के अधिकतम टॉर्क के साथ यह बागवानी, इंटरकल्चरल और अन्य छोटे कृषि कार्यों के लिए उपयोगी हो सकता है।
4. महिंद्रा 305 ऑर्चर्ड
महिंद्रा 305 Orchard को विशेष रूप से बागवानी और इंटरकल्चरल खेती के लिए डिजाइन किया गया है। यह 21 HP श्रेणी के 3–सिलेंडर हाई पावर इंजन के साथ आता है। इसमें 540 RPM PTO, पावर स्टीयरिंग, 1200 kg हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और 6 F + 2 R पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स दिया गया है। इसकी कॉम्पैक्ट बनावट और मात्र 1.09 मीटर की चौड़ाई इसे बागों में काम करने के लिए उपयोगी विकल्प बनाता है। वहीं, इसकी 24.4 HP PTO क्षमता स्प्रेयर, रोटावेटर और दूसरे कृषि उपकरण चलाने में मदद करती है।
5. महिंद्रा JIVO, OJA और महिंद्रा YUVRAJ सीरीज
महिंद्रा की मिनी ट्रैक्टर रेंज में Mahindra JIVO, OJA और Mahindra YUVRAJ सीरीज शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, इसकी कॉम्पैक्ट रेंज 20 से 40 हार्सपावर (HP) तक है और इसे छोटे खेतों, नर्सरी, अंगूर के बागों और ऑर्चर्ड ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
इनमें महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी एनटी, महिंद्रा जीवो 245 DI 4WD और महिंद्रा ओजा सीरीज में OJA 2121 (4WD) और महिंद्रा OJA 2130 (4WD) बागवानी खेती के लिए किसानों के बीच पसंदीदा मॉडल हैं। इनमें किसान अपनी फसल, बाग की चौड़ाई और इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण के हिसाब से पावर और कॉन्फिगरेशन चुन सकते हैं।
बागवानी के लिए ट्रैक्टरों की तुलना: स्पेसिफिकेशन और कीमत
|
मॉडल/सीरीज |
पावर रेंज |
ड्राइव |
प्रमुख उपयोगिता |
अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत |
|
जॉन डियर 3028EN |
28 HP |
4WD |
संकरे बाग, अंगूर, इंटरकल्चरल |
₹7.07 लाख से ₹7.52 लाख |
|
जॉन डियर 3036EN |
35 HP |
4WD |
बाग, अंगूर, अनार, सब्जियां |
₹7.58 लाख से ₹8.16 लाख |
|
कुबोटा नियोस्टार B2741S |
27 HP |
4WD |
बागवानी और इंटरकल्चर जैसे बहुउद्देशीय काम |
₹5.89 लाख से ₹5.91 लाख |
|
महिंद्रा 305 Orchard |
28 HP |
2WD |
ऑर्चर्ड और इंटरकल्चर |
₹5.07 लाख से ₹5.45 लाख |
|
महिंद्रा JIVO/OJA |
20–40 HP |
मॉडल के अनुसार |
छोटे खेत और बागवानी |
किसानों के बजट के अनुकूल |
जॉन डियर के 3028EN और 3036EN जैसे मॉडल विशेष रूप से संकरी जगहों के लिए डिजाइन किए गए हैं, जबकि महिंद्रा की कॉम्पैक्ट रेंज बागों और छोटे खेतों के लिए उपलब्ध है। वहीं, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के नियोस्टर ट्रैक्टर उन्नत जापानी तकनीक आधारित खास सुविधाओं के साथ बागवानी और नकदी फसलों की खेती के लिए एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आए हैं।
बागवानी के लिए कितनी HP का ट्रैक्टर सही?
बागवानी के लिए ट्रैक्टर का चुनाव केवल HP के आधार पर नहीं करना चाहिए। बाग की कतारों की दूरी, पेड़ों की ऊंचाई, जमीन की ढलान, मिट्टी और उपकरणों का आकार भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
- छोटे और संकरे बाग के लिए 20–30 HP कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर उपयोगी हो सकते हैं।
- मध्यम बाग और ज्यादा PTO काम के लिए 30–40 HP श्रेणी के मिनी ट्रैक्टर बेहतर हो सकते हैं।
- भारी इम्प्लीमेंट और ढुलाई काम के लिए अधिक हार्सपावर वाले ट्रैक्टर पर विचार किया जा सकता है।
ट्रैक्टर खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान
अंतिम खरीद से पहले किसान को बाग की कतारों की चौड़ाई, ट्रैक्टर की वास्तविक चौड़ाई, पीटीओ जरूरत, कृषि इम्प्लीमेंट का वजन और स्थानीय डीलर के अनुसार पसंदीदा मॉडल की ऑन-रोड कीमत जरूर जांचनी चाहिए। अपने राज्य और ट्रैक्टर डीलर के अनुसार एक्स-शोरूम कीमत, उपलब्ध लोन ऑफर और ऑन-रोड कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
निष्कर्ष
बागवानी और इंटरकल्चर काम के लिए सबसे अच्छा मिनी ट्रैक्टर वह है, जो बाग की संकरी कतारों में आसानी से घूम सके और आपके जरूरी कृषि उपकरणों को प्रभावी ढंग से चला सके। अगर प्राथमिकता छोटे खेतों और संकरी जगह में काम करने की है, तो 27–35 HP के ये स्पेशलिटी ट्रैक्टर आकर्षक विकल्प हो सकते हैं। वहीं, ज्यादा पीटीओ आधारित काम और भारी इम्प्लीमेंट के लिए 35–40 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टरों पर विचार किया जा सकता है। जॉन डियर की स्पेशलिटी रेंज, महिंद्रा की कॉम्पैक्ट/ऑर्चर्ड रेंज और एस्कॉर्ट्स कुबोटा की छोटी और कॉम्पैक्ट सीरीज इस तरह की खेती के लिए अलग-अलग विकल्प देती हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
Eicher 380 Super Power Prima G3 vs Massey Ferguson 8055 Magnatrak Tractor
इसे भी पढ़ें
दूध के साथ गोबर-गौमूत्र से कमाई! नंदिनी योजना में ₹31 लाख तक अनुदान
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल