₹10 लाख के बजट में भारत के टॉप 50 HP से 60 HP के ट्रैक्टर

₹10 लाख के बजट में भारत के टॉप 50 HP से 60 HP के ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

जानें ₹10 लाख के बजट में टॉप ट्रैक्टर - फीचर्स और कीमत

खेती के साथ-साथ ट्रैक्टर का इस्तेमाल रेत, मिट्टी, निर्माण सामग्री और कृषि उपज की ट्रॉली से ढुलाई के लिए भी किया जाता है। ऐसे में किसानों के लिए अपनी जरूरत के अनुसार सही पावर रेंज वाला ट्रैक्टर चुनना जरूरी होता है। साथ ही, ट्रैक्टर बजट के अनुकूल होने के साथ जरूरी फीचर्स से लैस हो, यह भी ध्यान रखना चाहिए। 

अगर आप करीब ₹ 10 लाख रुपए के बजट में ऐसा ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो खेती के अलग-अलग कामों के साथ ढुलाई की जरूरतों को भी पूरा कर सके, तो 50 से 60 HP श्रेणी के मॉडल आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। इस पावर रेंज में कई ट्रैक्टर दमदार इंजन, बेहतर हाइड्रोलिक्स, पीटीओ पावर और उपयोगी फीचर्स के साथ आते हैं। किसान अपनी जरूरत, खेत के आकार और काम के अनुसार इन मॉडलों का चुनाव कर सकते हैं। 

₹10 लाख रुपए से कम कीमत वाले 5 लोकप्रिय ट्रैक्टर 

इस पावर रेंज (HP) में हमने फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स 4WD, जॉन डियर 5210 गियरप्रो 4WD, मैसी फर्ग्यूसन 9500 सुपर शटल सीरीज, सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP 4WD और आयशर 557 4WD प्राइमा G3 जैसे 5 लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल चुने हैं। ये मॉडल अपनी इंजन पावर, टॉर्क और हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता के कारण खेती के साथ भारी कृषि उपकरण चलाने और ट्रॉली से ढुलाई जैसे कामों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। 

₹10 लाख के बजट में ट्रैक्टर: कीमत, फीचर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स

इन 5 मॉडलों की कीमत, पावर रेंज, इंजन, पीटीओ, हाइड्रोलिक लिफ्ट और उपयोगिता की तुलना नीचे दी गई टेबल में की गई है। इनमें से कुछ मॉडल करीब ₹10 लाख रुपए से कम बजट में मिल सकते हैं, जबकि वेरिएंट के अनुसार कुछ की कीमत इससे थोड़ी अधिक हो सकती है।

ट्रैक्टर मॉडल पावर इंजन PTO HP हाइड्रोलिक लिफ्ट कीमत
फार्मट्रैक 6055 पॉवरमैक्स 4WD 60 HP 3910 CC, 4 सिलेंडर 51 HP 2500 किग्रा ₹9.65–9.95 लाख
जॉन डियर 5210 गियरप्रो 4WD 50 HP 2900 CC, 3 सिलेंडर 45 HP 2000/2500 किग्रा ₹9.56 लाख से शुरू
मैसी फर्ग्यूसन 9500 सुपर शटल सीरीज 4WD 58 HP 2700 CC, 3 सिलेंडर 49.3 HP 2050 किग्रा ₹9.51–9.99 लाख
सोनालिका डीआई 60 सिकंदर डीएलएक्स टीपी 4डब्ल्यूडी 60 HP 4712 CC, 4 सिलेंडर - 2200 किग्रा ₹9.20–9.32 लाख
आयशर 557 4wd प्राइमा जी3 50 HP 3300 CC, 3 सिलेंडर 43 HP 2100 किग्रा ₹9.06–9.68 लाख


उपलब्ध कीमतें एक्स-शोरूम हैं। राज्य, वेरिएंट, टैक्स, बीमा, RTO और डीलर के अनुसार ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है। खरीदने से पहले संबंधित मॉडल की मौजूदा कीमत और स्पेसिफिकेशन अधिकृत डीलर से जरूर जांच लें।

फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स 4WD 

  1. फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स 4WD ट्रैक्टर में 3910 CC का 4-सिलेंडर E-CRT इंजन मिलता है। यह 250 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है, जिससे आपको खेती के कठिन कामों और ट्रॉली ढुलाई में बेहतर प्रदर्शन मिल सकता है। इसमें 16+4 कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन, 51 एचपी PTO पावर और 2500 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। 
  2. यह 4WD मॉडल है, इसलिए खेत में ज्यादा ट्रैक्शन की जरूरत वाले कामों के लिए इसका ड्राइव सिस्टम उपयोगी हो सकता है।
  3.  इसकी 51 HP PTO पावर इसे रोटावेटर और अन्य PTO से चलने वाले उपकरणों के लिए भी उपयोगी बनाती है। इसमें मल्टी-प्लेट ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग दिए गए हैं, साथ ही 60 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। 
  4. 4WD वर्जन का वजन करीब 2940 किलोग्राम बताया गया है। फार्मट्रैक पावरमैक्स सीरीज का यह मॉडल ट्रॉली ढुलाई और बड़े उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले किसानों के लिए उपयोगी हो सकता हैं। 

जॉन डियर 5210 गियरप्रो 4WD

  1. जॉन डियर 5210 गियरप्रो 4WD 50 HP श्रेणी का एडवांस ट्रैक्टर है, जो स्मार्ट किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें 2900 CC का 3-सिलेंडर डायरेक्ट इंजेक्शन, टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो ट्रैक्टर को कठिन कामों के लिए दमदार शक्ति प्रदान करता है। 
  2. 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर, ड्यूल क्लच और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स के साथ इसे बड़े आकार के उपकरणों को आसानी और कुशलता से संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 45 एचपी PTO पावर, 2000-2500 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और इंडिपेंडेंट PTO मिलता है।
  3. ब्रेक में सेल्फ-एडजस्टिंग और सेल्फ-इक्वलाइजिंग ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 68 लीटर का फ्यूल टैंक, 4WD ड्राइव और PTO में 540 RPM का विकल्प मिलता है, इसलिए रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य PTO आधारित उपकरणों के इस्तेमाल में यह उपयोगी हो सकता है। 
  4. ट्रैक्टर वजन करीब 2410 किलोग्राम तक है। 4WD, ज्यादा हाइड्रोलिक लिफ्ट और बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता को प्राथमिकता देने वाले किसानों के लिए यह उपयोगी विकल्प हो सकता है।

मैसी फर्ग्यूसन 9500 सुपर शटल सीरीज

  1. मैसी फर्ग्यूसन 9500 Super Shuttle Series 58 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर ट्रैक्टर है। इसमें 2700 CC का सिम्पसन्स SJ327E TIII A इंजन दिया गया है। इसकी PTO पावर 49.3 HP है और इसमें Live, Six-splined Single-speed PTO दिया गया है।
  2. ट्रैक्टर में 2050 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और 4WD ड्राइव मिलता है। इसका वजन करीब 2660 किलोग्राम और व्हीलबेस 1972 एमएम है। 
  3. इसमें 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स वाला Comfimesh गियरबॉक्स और ड्यूल क्लच मिलता है। साथ ही, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग दिए गए हैं। 
  4. इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 60 लीटर है। आगे 9.5 x 24 और पीछे 16.9 x 28 साइज के टायर दिए गए हैं। मैसी फर्ग्यूसन 9500 Super Shuttle Series का इस्तेमाल जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर, ट्रॉली से ढुलाई और लोडर जैसे कामों के लिए किया जा सकता है। 

सोनालीका डीआई 60 सिकंदर डीएलएक्स टीपी 4WD

  1. सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP 4WD 60 HP कैटेगरी का ट्रैक्टर है। इसमें 4712 CC का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 1900 आरपीएम पर काम करता है। इसका अधिकतम टॉर्क करीब 275 एनएम है और इसमें 540 RPM पीटीओ स्पीड मिलती है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता करीब 2200 किलोग्राम है, जो एडवांस 5G हाइड्रोलिक कंट्रोल के साथ आती है। 
  2. इसमें 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर और ड्यूल/डबल क्लच के साथ IPTO दिया गया है। इसमें ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग मिलती है। इसका फ्यूल टैंक 65 लीटर का है। 4WD मॉडल में 9.50 x 24 फ्रंट और 16.9 x 28 रियर टायर दिए गए हैं।
  3. हाई-स्पीड ट्रांसमिशन, ड्यूल-एक्स सीट और एग्रो स्टीयरिंग व्हील जैसी सुविधाएं इसे ढुलाई के कामों के लिए भी उपयोगी बनाती हैं। इस मॉडल का इस्तेमाल भारी कृषि उपकरण, PTO से चलने वाले उपकरण और ट्रॉली से ढुलाई जैसे कामों के लिए किया जा सकता है। 

आयशर 557 4WD प्राइमा G3

  1. आयशर 557 4WD Prima G3 50 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर ट्रैक्टर है। इसमें 3300 CC का HT-FS लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो बेहतरीन ईंधन दक्षता और उत्पादकता देता है। इसमें करीब 43 HP PTO पावर और 2100 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता मिलती है। 
  2. इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, ड्यूल क्लच और साइड-शिफ्ट पार्टियल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग मिलते हैं। फ्यूल टैंक की क्षमता 65 लीटर है। 
  3. इसमें टिपिंग ट्रेलर किट, कंपनी-फिटेड ड्रॉबार और टॉपलिंक जैसी अतिरिक्त एसेसरीज मिलती हैं। इसके 4WD मॉडल में 9.5 x 24 फ्रंट और 16.9 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। 
  4. ट्रैक्टर का वजन 2764 किलोग्राम है, जिसके कारण इसका इस्तेमाल जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर और ट्रॉली से ढुलाई जैसे कामों में किया जा सकता है। यह मॉडल उन किसानों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें 50 HP श्रेणी में 4WD, 2100 किलोग्राम लिफ्ट क्षमता और करीब 43 HP PTO पावर वाला ट्रैक्टर चाहिए।

कौन-सा ट्रैक्टर किस किसान के लिए?

इन पांचों मॉडलों में पावर और फीचर्स के मामले में काफी बड़ा अंतर है। इसलिए ट्रैक्टर का चुनाव खेती के काम और जरूरत के अनुसार किया जा सकता है।

  • भारी कृषि उपकरण और ज्यादा हाइड्रोलिक लिफ्ट के लिए: फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स 4WD में 2500 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और 51 एचपी PTO पावर मिलती है।
  • 50 एचपी में 4WD और ज्यादा लिफ्ट क्षमता के लिए: जॉन डियर 5210 GearPro 4WD में 2000/2500 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता के विकल्प है।
  • 58 एचपी और 4WD शटल शिफ्ट मॉडल के लिए: मैसी फर्ग्यूसन 9500 Super Shuttle Series में 2050 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और 49.3 एचपी PTO पावर मिलती है।
  • PTO उपकरण और भारी ढुलाई काम के लिए: सोनालीका DI 60 Sikander DLX TP 4WD में 55.9 एचपी PTO पावर और 2200 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता मिलती है।
  • 50 एचपी श्रेणी में 2100 किलोग्राम लिफ्ट के लिए: आयशर 557 4WD Prima G3 में 43 एचपी PTO पावर और 2100 किलोग्राम की हाई लिफ्ट क्षमता मिलती है।
     

करीब ₹10 लाख रुपए के बजट में 50–60 HP श्रेणी में आने वाले ये पांच 4WD ट्रैक्टर अलग-अलग कृषि जरूरतों के अनुसार उपयोगी हो सकते हैं। फार्मट्रैक 6055 PowerMaxx 4WD और सोनालीका DI 60 Sikander DLX TP 4WD में 60 HP पावर मिलती है, जबकि मैसी फर्ग्यूसन 9500 Super Shuttle Series 58 HP और जॉन डियर 5210 GearPro तथा आयशर 557 50 HP श्रेणी का इंजन मिलता है।

यदि किसान का काम भारी कृषि उपकरण, रोटावेटर, थ्रेशर या कमर्शियल ट्रॉली से ढुलाई से जुड़ा है, तो पीटीओ पावर, हाइड्रोलिक लिफ्ट और 4WD सिस्टम को ध्यान में रखना उपयोगी रहेगा। वहीं, सामान्य खेती और किराय पर ट्रैक्टर चलाने वाले किसान बजट के साथ इंजन पावर, फ्यूल टैंक, ब्रेक, स्टीयरिंग और स्थानीय सर्विस सुविधा को भी ध्यान में रख निवेश कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
VST
Kubota
Indo Farm
Preet
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
ACE
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2146 cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 55 HP

For Price Click Here