जीरो-टिल और सीड ड्रिल के लिए बेस्ट 5 ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स

पोस्ट -11 अगस्त 2026 | Author: Anil Yadav शेयर पोस्ट

सीड ड्रिल और जीरो-टिल ड्रिल के लिए ट्रैक्टर में क्या देखें? 50–55 HP श्रेणी के बेस्ट 5 ट्रैक्टर मॉडल

भारत में धान, गेहूं, मक्का, सोयाबीन, सरसों सहित अन्य रबी और खरीफ फसलों की समय पर बुवाई के लिए किसान अब पारंपरिक तरीकों के बजाय सीड ड्रिल और जीरो-टिल ड्रिल जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। इन मशीनों की मदद से कम समय में एक-समान गहराई और उचित दूरी पर बीज की सही बुवाई की जा सकती है, जिससे समय, श्रम और ईंधन की बचत होती है।

सीड ड्रिल या जीरो-टिल ड्रिल के लिए ट्रैक्टर खरीदने से पहले उसकी हॉर्सपावर (HP), PTO क्षमता, हाइड्रोलिक लिफ्ट कैपेसिटी, ट्रैक्शन (4WD), गियरबॉक्स विकल्प और ईंधन दक्षता पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए। भारी जीरो-टिल ड्रिल या ज़्यादा टाइन वाली मशीन के साथ बेहतर कार्यदक्षता के लिए पर्याप्त HP और मज़बूत हाइड्रोलिक्स वाला ट्रैक्टर बेहतर रहता है।

अगर आप किसान हैं और बिना खेत की दोबारा जुताई किए सीड ड्रिल या जीरो-टिल ड्रिल यंत्रों से रबी सीजन की फसलों की सीधी बुवाई करना चाहते हैं और इन मशीनों के लिए एक बहुउपयोगी ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 50–55 HP श्रेणी के ये 5 मॉडल आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आइए भारतीय बाजार में उपलब्ध 2026 के बेस्ट 5 ट्रैक्टर मॉडल, उनके फीचर्स और किन किसानों के लिए ये उपयुक्त हैं, विस्तार से जानते हैं।

सीड ड्रिल और जीरो-टिल ड्रिल के लिए कितनी HP ज़रूरी?

जीरो-टिल ड्रिल या सीड ड्रिल मशीनें खास तौर पर उन किसानों के लिए काफी उपयोगी हैं, जो खेत की दोबारा जुताई किए बिना सीधे मुख्य फसलों की बुवाई करना चाहते हैं। आज बाजार में इन उपकरणों के अलग-अलग क्षमता वाले कई मॉडल उपलब्ध हैं, जिनके लिए करीब 35 से 75 HP तक के ट्रैक्टरों की जरूरत हो सकती है। उदाहरण के तौर पर 40 HP, 45 HP, 50–65 HP और 55 HP से ऊपर की अलग-अलग क्षमता वाली मशीनें बाजार में मौजूद हैं। जैसे, नेशनल नेशनल एग्रो की जीरो-टिल फर्टी सीड ड्रिल के 11-टाइन मॉडल के लिए 40–45 HP और 13-टाइन मॉडल के लिए 50–55 हार्सपावर (HP) ट्रैक्टर की सिफारिश की जाती है। लैंडफोर्स के डीलक्स मॉडल भी 9, 11, 13 और 15 टाइन विकल्पों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, दशमेश की 911 सीड-कम-फर्टिलाइाजर ड्रिल और 911 जीरो-टिल सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल जैसी मशीनें भी उपलब्ध हैं, जो 35 से 60 HP तक के ट्रैक्टरों के साथ आसानी से काम करती हैं।

सीड ड्रिल और जीरो-टिल ड्रिल के लिए बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल 2026

भारत में सीड ड्रिल और जीरो-टिल ड्रिल के लिए 2026 में कई बेहतरीन ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं, जिनकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

1. जॉन डियर 5050D GearPro

जॉन डियर 5050D GearPro करीब 50 HP श्रेणी का दमदार ट्रैक्टर है। इसकी बेहतर इंजन क्षमता और बहुउपयोगी डिजाइन इसे सीड ड्रिल, जीरो-टिल ड्रिल, कल्टीवेटर और अन्य कृषि उपकरणों के लिए उपयोगी बनाती है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स कॉलरशिफ्ट ट्रांसमिशन मिलता है, जिससे किसान खेत की स्थिति और इम्प्लीमेंट के अनुसार उपयुक्त गति चुन सकते हैं। 

HLD विकल्प के साथ 4WD फ्रंट एक्सल, 1600 kgf (1800 kgf ऑप्शनल) की अधिकतम लिफ्टिंग क्षमता और 43 HP PTO पावर के चलते यह मॉडल बुवाई के अलावा जुताई, रोटावेटर और ढुलाई जैसे कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उन मध्यम और बड़े किसानों के लिए बेहतर है, जिन्हें बुवाई के साथ-साथ ट्रॉली ढुलाई जैसे भारी कृषि कार्य भी करने हैं।

2. महिंद्रा 585 युवो टेक+ 4WD

महिंद्रा 585 युवो टेक+ 4WD (Mahindra 585 Yuvo Tech+ 4WD) करीब 50 HP श्रेणी का बहुउपयोगी ट्रैक्टर है। इसमें दमदार 4-सिलेंडर ELS इंजन दिया गया है, जो अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज और 197 Nm का उच्च टॉर्क प्रदान करता है। 2000 किलोग्राम की शानदार हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, 4WD सिस्टम और नई टेक्नोलॉजी वाले एडवांस्ड फीचर्स इसे मुश्किल खेत परिस्थितियों और बड़े इम्प्लीमेंट्स के साथ काम करने के लिए बेहद उपयुक्त बनाते हैं। 

इसकी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता भारी सीड ड्रिल और अन्य कृषि उपकरणों को संभालने में मदद करती है और 4WD तकनीक के कारण यह नरम, गीली या कम ट्रैक्शन वाली मिट्टी में भी बेहतर पकड़ देता है। यह गीली या नरम मिट्टी वाले क्षेत्रों के किसानों और उन किसानों के लिए बेहतर है, जिन्हें एक ही ट्रैक्टर से कई कृषि कार्य करने हैं।

3. स्वराज 744 FE 4WD

स्वराज 744 FE 4WD करीब 50 HP श्रेणी में एक दमदार और भरोसेमंद विकल्प है। इस ट्रैक्टर में 3307 सीसी का 3-सिलेंडर वाटर–कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 192 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है। 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स, 2000 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता और 540 आरपीएम 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड तथा 1 रिवर्स स्पीड पीटीओ जैसे फीचर्स इसे जुताई, सीड ड्रिल, जीरो-टिल ड्रिल, रोटावेटर संचालन और भारी ढुलाई जैसे कार्यों के लिए भरोसेमंद बनाते हैं। 

इसका 4WD सिस्टम खेत की परिस्थितियों के अनुसार बेहतर ग्रिप देने में मदद करता है। शानदार माइलेज, मज़बूत बनावट और आसान मेंटेनेंस के चलते यह उन मध्यम किसानों के लिए बेहतर है, जिन्हें बुवाई के साथ-साथ भारी कृषि कार्यों के लिए भी ट्रैक्टर चाहिए।

4. डिजिट्रैक PP46i 4WD

डिजिट्रैक PP46i 4WD 55 HP कैटेगरी का एक दमदार ट्रैक्टर है, जिसे कठिन खेतों, भारी कृषि उपकरणों और ढुलाई जैसे कामों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें शक्तिशाली 4-सिलेंडर इंजन, 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स कॉन्स्टेंट-मेश गियरबॉक्स और 2000 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता दी गई है। इसका अधिक टॉर्क इसे भारी सीड ड्रिल और जीरो-टिल ड्रिल के साथ-साथ गहरी जुताई और अन्य कठिन कृषि कार्यों के लिए भी उपयुक्त बनाता है। 

हालांकि, अंतिम चयन से पहले किसान को अपने चुने हुए इम्प्लीमेंट की निर्माता द्वारा बताई गई HP आवश्यकता जरूर देखनी चाहिए। यह ट्रैक्टर बड़े खेतों और भारी बुवाई उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले किसानों के लिए एक उपयुक्त विकल्प है।

5. सोनालिका टाइगर DI 50 4WD

सोनालीका टाइगर डीआई 50 4WD एक दमदार विकल्प है। लगभग 52 एचपी श्रेणी का यह ट्रैक्टर 4WD ड्राइव, 3-सिलेंडर इंजन, अधिकतम 215 Nm टॉर्क और 2200 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता के साथ आता है। इसका इंजन 2000 RPM पर काम करता है और इसमें 12F+12R शटल टेक ट्रांसमिशन मिलते हैं। 

हाई टॉर्क की वजह से इसका इस्तेमाल खेत की जुताई, भारी जीरो-टिल ड्रिल या बड़े कृषि उपकरणों के साथ काम करने में उपयोगी हो सकता है। बड़े किसानों, ज्यादा क्षेत्रफल में खेती करने वालों और भारी इम्प्लीमेंट इस्तेमाल करने वाले के लिए यह 4WD ट्रैक्टर एक ऑल-राउंडर विकल्प बन सकता है।

50–55 HP श्रेणी का कौन-सा ट्रैक्टर बेहतर?

अगर आपका मुख्य काम सीड ड्रिल या सामान्य जीरो-टिल ड्रिल से बुवाई करना है, तो 40–50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर कई इम्प्लीमेंट्स के लिए पर्याप्त हो सकता है। वहीं, बड़ी और भारी ड्रिल, ज्यादा टाइन या कठिन मिट्टी की स्थिति में 50–55 HP या इससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

ट्रैक्टर मॉडल

HP श्रेणी

खासियत

उपयुक्त उपयोग

जॉन डियर 5050D GearPro

50 HP

12F+4R गियर विकल्प

सीड ड्रिल, जीरो-टिल ड्रिल, जुताई

महिंद्रा 585 युवो टेक+ 4WD

50 HP तक

2000 kg लिफ्ट, 45.4 HP पीटीओ पावर

जीरो-टिल ड्रिल, बुवाई, भारी काम

स्वराज 744 FE 4WD

करीब 50 HP

4WD और मल्टीस्पीड पीटीओ

बुवाई, जुताई, रोटावेटर

सोनालिका टाइगर DI 50 4WD

52 HP

ज्यादा टॉर्क और मजबूत हाइड्रोलिक

भारी सीड/जीरो-टिल ड्रिल

डिजिट्रैक PP46i 4WD

55 HP

12+3 गियरबॉक्स और 2000 kg लिफ्ट 

भारी ड्रिल और बहुउपयोगी खेती

सीड ड्रिल या जीरो-टिल ड्रिल के लिए ट्रैक्टर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ट्रैक्टर खरीदते समय सिर्फ हॉर्सपावर (HP) देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। सबसे पहले जिस सीड ड्रिल या जीरो-टिल ड्रिल को खरीदना है, उसकी निर्माता द्वारा बताई गई HP आवश्यकता, वज़न और कार्य-चौड़ाई की जानकारी ज़रूर लें। 

इसके साथ हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, PTO पावर, खेत की मिट्टी, ट्रैक्शन, गियर विकल्प, ईंधन खपत और स्थानीय सर्विस नेटवर्क पर भी ध्यान दें। सही ट्रैक्टर और इम्प्लीमेंट का सही कॉम्बिनेशन बुवाई का समय घटाने और खेती की लागत कम करने में मददगार साबित होता है।

निष्कर्ष

सीड ड्रिल और जीरो-टिल ड्रिल के साथ बेहतर तरीके से काम करने के लिए 50–55 HP श्रेणी के ये ट्रैक्टर ज़्यादातर किसानों के लिए एक संतुलित विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि, बड़े या भारी इम्प्लीमेंट्स के लिए 55 HP से ऊपर के ट्रैक्टर मॉडल ज़्यादा उपयुक्त माने जाते हैं। अंतिम फैसला कृषि उपकरण की HP ज़रूरत, खेत के आकार, मिट्टी की स्थिति और बजट पर निर्भर करता है। 

सिर्फ़ ज़्यादा HP वाला ट्रैक्टर खरीदना ही काफी नहीं है — पडलिंग, रोटावेटर, हल, हैरो, सुपर सीडर, सीड ड्रिल, स्ट्रॉ रीपर, मल्चर और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे इम्प्लीमेंट्स के साथ सही क्षमता और PTO पावर वाला ट्रैक्टर ही एक बेहतर और किफायती विकल्प साबित होता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`